मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

ज्ञानव्यापी मस्जिद में सर्वे के दौरान दो पक्षों के बीच नारेबाजी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ा 

by Web Desk
मई 6, 2022
in देश, धर्म, वाराणसी
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी स्थित श्रृंगार गौरी और अन्य देव विग्रहों की वीडियोग्राफी और सर्वे से पहले हंगामा शुरू हो गया है। जुमे की नमाज के लिए अन्य दिनों की तुलना में अधिक लोग पहुंचे। नमाज के बाद कुछ लोगों ने धार्मिक नारेबाजी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिस और मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों ने शरारती तत्वों को दूर भगाया है। ज्ञानवापी के आसपास गहमागहमी का माहौल है। आसपास की कुछ दुकानें भी बंद हो गई हैं। लोग दुकानों के भीतर से झांकते नजर आए।

वहीं, वीडियोग्राफी के लिए कोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार मिश्र और वादी पक्ष के 18 लोग ज्ञानवापी पहुंच चुके हैं। इस दौरान भी कुछ युवाओं ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया। इस पर कुछ मुस्लिम युवकों ने भी नारे लगाए। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं।

RELATED NEWS

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

10 मई को पेश होगी रिपोर्ट


वाराणसी कोर्ट के आदेश पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी स्थित शृंगार गौरी और अन्य देव विग्रहों की वीडियोग्राफी और सर्वे का काम हो रहा है। वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी और सर्वे से संबंधित साक्ष्य को सुरक्षित स्थान पर पुलिस कमिश्नर रखवाएंगे।

सर्वे से संबंधित रिपोर्ट 10 मई को अदालत में पेश की जाएगी। वहीं, इस सर्वे को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट और वाराणसी ग्रामीण के सभी थानों की फोर्स के साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

ज्ञानवापी में वीडियोग्राफी और सर्वे के लिए पहुंचे एडवोकेट कमिश्नर और वादी पक्ष के लोग।

अगस्त 2021 में दाखिल हुआ था केस


दिल्ली की रहने वाली राखी सिंह, लक्ष्मी देवी, सीता साहू, मंजू व्यास और रेखा पाठक ने विश्व वैदिक सनातन संघ के जितेंद्र सिंह विसेन के नेतृत्व में 18 अगस्त 2021 को वाराणसी की जिला अदालत में मुकदमा दाखिल किया था।

राखी सिंह बनाम सरकार उत्तर प्रदेश मुकदमे के माध्यम से मां श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन और अन्य देवी-देवताओं के विग्रहों की सुरक्षा की मांग अदालत से की गई थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अजय कुमार मिश्रा को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त कर ज्ञानवापी परिसर का सर्वे करने का आदेश दिया।

एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने सर्वे के लिए 6 मई को दोपहर 3 बजे का समय निर्धारित किया है। अजय कुमार मिश्र के अनुसार सर्वे का काम आज यदि नहीं पूरा हो पाएगा तो उसे 7 मई को पूरा किया जाएगा। एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने बताया कि ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के लिए वादी और प्रतिवादी पक्ष के साथ ही पुलिस-प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। प्रतिवादियों में सरकार उत्तर प्रदेश जरिए मुख्य सचिव सिविल, जिलाधिकारी वाराणसी, पुलिस कमिश्नर वाराणसी, अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी मैनेजमेंट के मुख्य प्रबंधक और बाबा काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के सचिव शामिल हैं। वादी और प्रतिवादी पक्ष से कहा गया है कि वह सर्वे में सहयोग करें ताकि अदालत के आदेश का सही तरीके से अनुपालन कर नियत तिथि को रिपोर्ट पेश की जा सके।

वाराणसी कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने बताया कि अदालत के आदेश पर होने वाले सर्वे के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। शांति और कानून व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। अराजक तत्वों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस सख्ती से निपटेगी।

(By: ABHINAV SHUKLA)

Tags: KASHI MANDIRNews1IndiaVaranasi
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

मुश्किलों के घेरे में एक बार फिर नज़र आये नारकोटिक्स अधिकारी, समीर वानखेड़े 

रूस-यूक्रेन तनाव: युद्धग्रस्त क्षेत्र मारियुपोल में फंसे नागरिक सुरक्षित निकाले जाएंगे बाहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist