बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Paush Putrada Ekadashi 2023: पौष पुत्रदा एकादशी से होगी नए साल की शुरुआत, जानें एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

by Web Desk
दिसम्बर 21, 2022
in धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

नए साल की शुरुआत पौष मास की पुत्रदा एकादशी से होने जा रही है। पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान की खुशहाली के लिए रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, एकादशी का व्रत करने वाले जातकों को जीवन भर सुख की प्राप्ति होती है और जीवन उपरांत मोक्ष मिलता है।

व्रतों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्रत एकादशी का

हिंदू धर्म में व्रतों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्रत एकादशी का माना जाता है। पौष मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी पुत्रदा एकादशी कहलाती है। हिंदू धर्म में पुत्रदा एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। यह व्रत पुत्रों के सुख के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को विधि पूर्वक करने से योग्य संतान प्राप्ति की कामना पूर्ण होती है। पुत्रदा एकादशी व्रत को संतान की संकटों से रक्षा करने वाला माना गया है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

कब है पुत्रदा एकादशी का व्रत?

हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस बार पौष पुत्रदा एकादशी व्रत नए साल की शुरुआत 2 जनवरी 2023, सोमवार को रखा जाएगा। इसके साथ ही पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 03 जनवरी, 2023 को किया जाएगा।धार्मिक मान्यता के अनुसार, पौष मास के पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने से सुयोग्य संतान की प्राप्ति होती है। पुत्रदा एकदशी का व्रत संतान की रक्षा के लिए रखा जाता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

-एकादशी तिथि आरंभ-1 जनवरी 2023 को शाम 07:11 मिनट से
-एकादशी तिथि समाप्त- 2 जनवरी 2022 को 08: 23 मिनट तक
-एकादशी तिथि का व्रत पारण का समय- 3 जनवरी को 07:14:25 से 09:18:52 तक
-पौष पुत्रदा एकादशी व्रत पारण अवधि- 2 घंटे 4 मिनट

पूजन विधि….

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन सुबह सूर्योदय के स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। व्रत से एक दिन पहले भक्तों को सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। आगले दिन व्रत शुरू करने के लिए सुबह उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें, और भगवान विष्णु का ध्यान करें। पूजा के दौरान भगवान विष्णु को पीला फल, पीले पुष्प, पंचामृत, तुलसी आदि समस्त पूजन सामग्री संबंधित मंत्रों के साथ अर्पित करें। व्रत के अगले दिन द्वादशी पर किसी ब्राह्मण व्यक्ति या किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं, और दान दक्षिणा दें। उसके बाद ही व्रत का पारण करें।

क्या है पुत्रदा एकादशी व्रत कथा-

पुत्रदा एकादशी की कथा द्वापर युग के महिष्मती नाम के राज्य और उसके राजा से जुड़ी हुई है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महिष्मती नाम के राज्य पर महाजित नाम का एक राजा शासन करता था। इस राजा के पास वैभव की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। जिस कारण राजा परेशान रहता था। एक दिन राजा के मन में आत्महत्या करने का विचार आया लेकिन उसी समय राजा को यह बोध हुआ कि आत्महत्या से बढ़कर कोई पाप नहीं है। अचानक उन्हें वेद पाठ के स्वर सुनाई दिये और वे उसी दिशा में बढ़ते चलें। जहां उन्हें पौष पुत्रदा एकादशी के महत्व का पता चला। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत किया और इसके प्रभाव से उन्हें संतान की प्राप्ति हुई। इसके बाद से ही पौष पुत्रदा एकादशी का महत्व बढ़ने लगा। इसलिए कहा जाता है कि जो भी निःसंतान दंपती श्रद्धा पूर्वक पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखता है। उनकी कामना पूरी होती है।

Tags: fastnew yearNews1IndiaPaush Putrada Ekadashi 2023Religion News
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Sonbhadra: पटरी से उतरी नमक से भरी मालगाड़ी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा, आवागमन हुआ ठप्प

UP: सीएम योगी ने की ‘नमामि गंगे’ परियोजना की प्रगति की समीक्षा, कहा- आजीविका का बड़ा आधार बनेगी अर्थ गंगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In