रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Shattila Ekadashi 2023 Date: इस दिन है माघ मास की पहली एकादशी, जानें क्या है षटतिला एकादशी का महत्व, व्रत कथा और शुभ मुहूर्त

by Web Desk
जनवरी 17, 2023
in धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

षटतिला एकादशी व्रत में तिल का काफी महत्व है 6 तिल यानि 6 तरीके से तिल का प्रयोग। हिंदू धर्म की मानें तो इस दिव्य तिथि पर किए गए तिल के दिव्य प्रयोगों से जीवन में ग्रहों के कारण आ रही बाधाओं को दूर किया जा सकता है। कहा जाता षटतिला एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं।

माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 18 जनवरी को

हिंदू धर्म के अनुसार एकादशी का बहुत बड़ा महत्व होता है। कहा जाता है कि एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। इस दिन भगवान विष्णु की अराधना करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 17 जनवरी 2023 को शाम 6 बजकर 5 मिनट से लेकर अगले दिन 18 जनवरी 2023 को शाम 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। बता दें कि उदिया तिथि के चलते 18 जनवरी को षट्तिला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसका पारण 19 जनवरी सुबह 07.15 से लेकर सुबह 09.29 तक किया जाएगा।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

षट्तिला एकादशी व्रत के दिन ऐसे करें पूजन..

इस दिन तिल का उपयोग बेहद शुभ माना जाता है। षटतिला एकादशी के दिन सुबह उठकर सबसे पहले तिल मिश्रित जल से स्नान करें। उसके बाद तिल का उबटन लगाएं और तिल से हवन करें। बता दें कि तिल मिश्रित जल का सेवन करने और तिल का भोजन करने से सारे दुख दूर होतें है। वहीं षट्तिला एकादशी के दिन तिल का दान करने का विधान भी है। तिल का मुख्य रूप से इन छः तरीकों से उपयोग करने पर ही माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी कहते हैं।

6 तरीकों से तिल का प्रयोग

बताते चलें कि तिल पौधे से प्राप्त होने वाला एक बीज है। जिसके अंदर तैलीय गुण पाये जाते हैं। अगर तिल के बीज की बात करें तो वह दो तरह के होते हैं- सफेद और काले। पूजा के दीपक में या पितृ कार्य में तिल के तेल का प्रयोग ज्यादा होता है। शनि की समस्याओं के निवारण के लिए काले तिल का दानों का प्रयोग किया जाता है।षट्तिला एकादशी में तिल के प्रयोग को बहुत ही श्रेष्ठ माना गया है। आपको बताते है कि इन 6 तरीकों से तिल का प्रयोग होता है….

षट्तिला एकादशी के 6 प्रयोग
तिल स्नान
तिल का उबटन
तिल का हवन
तिल का तपर्ण
तिल का भोजन
तिल का दान

षटतिला एकादशी पूजा विधि

एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहनें। मंदिर और पूजा स्थल को गंगा जल से शुद्ध कर लें।उसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। तस्वीर स्थापित करने के बाद लक्ष्मी नारायण की मूर्ति पर अक्षत, तिलक, धूप और पुष्ण अर्पित करें।”भगवान विष्णु सहस्नाम का पाठ करें”।इसके बाद लक्ष्मी पति विष्णु की आरती कर उन्हें तिल का भोग लगाएं। फिर रात में भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना करें।व्रत के दूसरे दिन स्नान और साफ वस्त्र पहनने के बाद भगवान विष्णु को भोग लगाएं।अगर संभव हो सके तो पंडितों को भोग लगाएं उसके बाद ही भोजन कर एकादशी का पारण करें।

षटतिला एकादशी व्रत कथा

पद्म पुराण के अनुसार, एक महिला भगवान विष्णु की परम भक्त थी और वह पूजा, व्रत आदि श्रद्धापूर्वक करती थी। व्रत रखने से उसका मन और शरीर तो शुद्ध हो गया था। लेकिन उसने कभी भी अन्न का दान नहीं किया था। जब महिला मृत्यु के बाद बैकुंठ पहुंची तो उसे खाली कुटिया मिली। महिला ने बैकुंठ में भगवान विष्‍णु से पूछा कि मुझे खाली कुटिया ही मिली है? तब भगवान ने बताया कि तुमने कभी कुछ दान नहीं किया है इसलिए तुम्‍हें यह फल मिला। मैं तुम्‍हारे उद्धार के लिए एकबार तुम्‍हारे पास भिक्षा मांगने आया था तो तुमने मुझे मिट्टी का एक ढेला पकड़ा दिया। अब तुम षटतिला एकादशी का व्रत करो। जब महिला ने व्रत किया तो व्रत पूजन करने के बाद उसकी कुटिया अन्न-धन से भर गई और वह बैकुंठ में अपना जीवन हंसी-खुशी बिताने लगी।

Tags: auspicious timefasting storyfirst Ekadashi of Magh monthimportanceNews1IndiaShattila Ekadashi
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

India-Pakistan: दाने-दाने के लिए मोहताज पाकिस्तान को आई अक्ल, शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी से की ये अपील

सोशल मीडिया पर लोगों के चहेते Khan Sir ने The Kapil Sharma शो पर बताया गर्लफ्रेंड का नाम!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist