Sawan 2022: भगवान शिव की पूजा का पवित्र महीना सावन 14 जुलाई 2022 (Sawan 2022 Start) से शुरू होकर 12 अगस्त 2022 (Sawan 2022 End) तक चलेगा. सावन की शुरुआत दो शुभ योगों में हो रही है. सावन (Sawan 2022) के पहले दिन विकुंभ और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. ज्योतिष की माने तो शिव की पूजा करने से दुगना फल मिलता है. वहीं सावन के चारों सोमवार को विशेष योग बन रहे हैं. जिससे सावन (Sawan 2022) के सोमवार में पूजा और व्रत का महत्व बढ़ गया है. इसी क्रम में पहला सोमवार 18 जुलाई 2022 को है.
सावन सोमवार 2022 की तिथियां
- पहला सावन सोमवार- 18 जुलाई 2022
- दूसरा सावन सोमवार- 25 जुलाई 2022
- तीसरा सावन सोमवार- 1 अगस्त 2022
- चौथा सावन सोमवार- 8 अगस्त 2022
सावन महीने की पूजा-विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
- सबसे पहले घर के मंदिर में दीपक जलाएं.
- सभी देवी-देवताओं का गंगा जल से अभिषेक. करें
- शिवलिंग पर गंगाजल और दूध चढ़ाएं.
- भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें.
- भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं.
- भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं.
- ध्यान रहे कि भगवान को केवल सात्विक चीजें ही अर्पित की जाती हैं.
- भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें.
सावन के महीने में करें ये उपाय
- शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में मनोकामना पूर्ति के लिए प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर काले तिल को जल में मिलाकर चढ़ाना चाहिए.
- आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सावन के महीने में पूर्व दिशा की ओर मुंह करते हुए मसूर की दाल के साथ एक छोटा सा शंख और सात कौड़ी रख दें.
- इसके बाद भगवान गणेश की पूजा और ध्यान करें. ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक विकास होता है.
Read Also – कांवड़ यात्रा का आगाज, गूंज रहे बम बम के जायकारे, कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी