बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

विराट कोहली से लेकर हार्दिक पांड्या तक, 2022 में भारत के इन 4 खिलाड़ियों ने किया क्रिकेट पर राज

by Vikas Baghel
दिसम्बर 20, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

2022 का साल क्रिकेट से भरपूर रहा और भारतीय टीम के लिए भी ये साल अच्छा खासा रहा है, हां एशिया कप और विश्व कप ना जीत पाने का मलाल तो है लेकिन दूसरी तरफ इस साल बहुत कुछ ऐसा भी हुआ है जिससे टीम इंडिया ने अपना दम पूरी दुनिया को दिखाया है।  2022 में कोहली का फॉर्म वापस आया तो सूर्या ने टी20 में अपना परचम लहराया, हार्दिक के रूप में नया कप्तान मिला तो श्रेयस ने पूरा साल ही अपने नाम किया, 2022 चाहे हमें कोई ट्रॉफी देकर नहीं गया हो लेकिन ये 4 हीरे भारतीय टीम को 2022 में मिलें हैं।

2022 का साल भारतीय टीम के लिए चाहे ट्रॉफी के लिहास से खास ना रहा हो लेकिन ये कहना भी गलत नहीं होगा कि 2022 में टीम इंडिया में खूब निखार आया है जैसे –

RELATED NEWS

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

अगस्त 18, 2026
दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

अगस्त 18, 2026

सूर्यकुमार बने नंबर 1 –

2022 में सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से ऐसे-ऐसे कारनामें किए हैं जो कई खिलाड़ी पूरे करियर में नहीं कर पाते –

1.टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद अभी तक भी सूर्यकुमार यादव ICC की टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बने हुए हैं, इतना ही नहीं मौजूदा वक्त मे सूर्या की  रेटिंग 890 है जो विराट कोहली की अधिकतम रेटिंग से सिर्फ 7 अंक कम है और जिस फॉर्म में सूर्यकुमार हैं उससे लगता है कि जल्द ही वे कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

2. रेटिंग के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 2022 में टी20 फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, इस साल टी20 में सूर्या के बल्ले से 1164 रन निकले। इतना ही नहीं सूर्यकुमार ने इस साल 11 अर्धशतक लगाए हैं जो 2022 में किसी भी अन्य बल्लेबाज से ज्यादा है। इतने सब के बाद भी 2022 में सूर्या का जल्वा थमता नहीं है बल्कि इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी सूर्यकुमार यादव यादव हैं उन्होने इस साल 68 छक्के लगाए हैं।

लौट आए किंग कोहली –

2019 से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे किंग कोहली के लिए भी 2022 का साल वरदान साबित हुआ और 8 सितंबर को एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने 71 वें शतक के बाद उन्होने दोबारा मुड़कर नहीं देखा बल्कि इसके बाद टी20 विश्व कप 2022 में भी कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, इतना ही नहीं किंग कोहली लगातार हर फॉर्मेट में अपना जल्वा दिखा रहे हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में कोहली ने शानदार शतक भी जड़ा था जो उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का 72वां शतक था। कोहली का फॉर्म वापस आने के बाद अब 2023 में होने वाले एशिया कप और वनडे विश्व कप में भारत की जीत के काफी आसार नजर आ रहे हैं।

श्रेयस के नाम रहा पूरा साल –

साल के शुरूआत से ही टी20 और वनडे में युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का बल्ला खूब बोल रहा थ, बीच में अय्यर का फॉर्म पटरी से उतरा और वे ना तो एशिया कप की टीम में थे और ना ही टी20 विश्व कप की टीम में, लेकिन बावजूद इसके श्रेयस अय्यर 2022 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस साल सभी फॉर्मेट में श्रेयस ने 1493 रन बनाए हैं जो भारत की ओर से 2022-23 कैलैंडर इयर में सबसे ज्यादा रन हैं।

कप्तान हार्दिक को मिली लाइमलाइट

कमर की चोट की बाद काफी लंबे समय तक टीम से बाहर रहने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के रूप में भारतीय टीम को नया टी20 कप्तान मिला, दरअसल 2022 से पहले कोई भी ये सोच नहीं सकता था कि हार्दिक भारत के अगले टी20 कप्तान हो सकते हैं, लिस्ट में कहीं से कहीं तक हार्दिक का नाम नहीं था, लेकिन IPL2022 ने सब बदल कर रख दिया, हार्दिको नई टीम गुजराट टाइटंस की कप्तानी मिली और हार्दिक ने वो कर दिखाया जो IPL के पहले सीजन के बाद से कभी नहीं हुआ था, मतलब बतौर कप्तान अपने पहले ही सीजन में ही टीम को जीत दिला दी। इस जीत से पहले कई लोगों ने हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठाए थे मगर जीत के बाद सभी के ताने तारीफों में बदल गए और बस फिर क्या था, हार्दिक को BCCI की ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने जून 2022 में आयरलैंड के दौरे पर हार्दिक को बतौर कप्तान भेज दिया, यहां टीम ने 2 टी20 मैचों की सीरीज खेली और हार्दिक की कप्तानी में दोनों मैच टीम ने जीत लिए।

इसके बाद टी20 विश्व कप के बाद हार्दिक को नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 टीम का कप्तान बनाया गया, इस बार हार्दिक के लिए चुनौती बड़ी थी क्योंकि ये वही न्यूजीलैंड की टीम थी जो टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल तक गई थी और सभी टीमें इस समय न्यूजीलैंड से भिड़ने में कतरा रही थीं, लेकिन हार्दिक की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले मैच जीत लिए,बारिश के कारण दूसरा मैच  बराबर को स्कोर पर टाय हो गया और तीसरा मैच तो रद्द दी हो गया था जिस कारण भारतीय टीम ने 1-0 से न्यूजीलैंड के खिलाफ ये टी20 सीरीज जीती।

Tags: 2022 recapCricket NewsHardik PandyaIndian Cricket TeamIndian cricket team 2022 RecapSHREYAS IYYERsuryakumar yadavTeam Indiateam india 2022 recapVIRAT KOHLI
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल...

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को कथित...

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत का अब तक पलड़ा भारी, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पूरा स्क्वाड

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत का अब तक पलड़ा भारी, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पूरा स्क्वाड

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

Test Series: भारतीय क्रिकेट फैंस को अब टेस्ट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। भारत और श्रीलंका के बीच 15...

Next Post

अब अगले साल ही होगी रोहित की वापसी, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर, साथ ही नवदीप सैनी को भी मिला आराम

दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को सताएगी अधिक ठंड, लगातार गिरते तापमान के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist