मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

वैभव सूर्यवंशी के ‘ऐज फ्रॉड’ विवाद में नया मोड़, वायरल इंटरव्यू ने बढ़ाई सनसनी!

35 गेंदों में शतक लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके ऊपर 'एज फ्रॉड' यानी उम्र से जुड़ी धोखाधड़ी का आरोप लगाए जाने का दावा किया जा रहा है।

by Gulshan
अप्रैल 30, 2025
in IPL 2025, Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Vaibhav Suryavanshi
Share on FacebookShare on Twitter

Vaibhav Suryavanshi : राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपने धमाकेदार प्रदर्शन के साथ-साथ एक पुराने वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में तूफानी शतक ठोकने के बाद जहां क्रिकेट जगत में उनकी जमकर तारीफ हो रही है, वहीं एक दो साल पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनकी उम्र को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, 2023 में बेनीपट्टी हाई स्कूल में खेले गए एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया था। इस वीडियो में जब उनसे उम्र के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वे “सितंबर में 14 साल के पूरे हो जाएंगे”। चूंकि यह वीडियो दो साल पुराना है, इस हिसाब से उनकी वर्तमान उम्र 16 साल होनी चाहिए, जबकि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार उनका जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ है, यानी हाल ही में उन्होंने 14वां जन्मदिन मनाया है।

RELATED NEWS

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

सितम्बर 17, 2026
Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy Record

Duleep Trophy: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

अगस्त 31, 2026

जन्मतिथि को लेकर भी उठे सवाल

फैंस और आलोचकों के बीच संदेह और गहरा तब हुआ जब पुराने इंटरव्यू में उन्होंने सितंबर में जन्मदिन होने की बात कही थी, जबकि अब उनके जन्मदिन की तारीख 27 मार्च बताई जा रही है। उन्होंने इस वर्ष राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में अपना जन्मदिन भी मार्च में ही मनाया था। इससे यह आशंका और मजबूत हुई है कि कहीं उम्र को लेकर कोई हेरफेर तो नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें : क्लासरूम घोटाले में सिसोदिया-जैन पर नई FIR, AAP की बढ़ी मुश्किलें…

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाकर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक जड़ा और इसी के साथ वह T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया और वे इस पुरस्कार को पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने।

नीलामी से ही उठ रहे थे सवाल

राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था, और तभी से उनकी उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। अब इस पुराने इंटरव्यू के सामने आने से एज फ्रॉड के आरोपों को नया बल मिला है। हालांकि अब तक आधिकारिक रूप से न तो बीसीसीआई और न ही फ्रेंचाइज़ी की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया आई है।

Tags: Vaibhav Suryavanshi
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम आज अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। नई दिल्ली के...

Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy Record

Duleep Trophy: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Duleep Trophy: महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी लगातार क्रिकेट रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा रहे...

Brett Lee: उम्र पर उठ रहे सवालों के बीच वैभव की शानदार बल्लेबाजी देखकर ब्रेट ली हैरान , क्या दिया बड़ा बयान

Brett Lee: उम्र पर उठ रहे सवालों के बीच वैभव की शानदार बल्लेबाजी देखकर ब्रेट ली हैरान , क्या दिया बड़ा बयान

by Kirtika Tyagi
अगस्त 9, 2026

Age Debate: विश्व क्रिकेट में इन दिनों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की खूब चर्चा हो रही है। सिर्फ 15 साल की...

Vaibhav Suryavanshi को VVS Laxman ने दी क्या सलाह, बताया किसपर करना होगा और काम

Vaibhav Suryavanshi को VVS Laxman ने दी क्या सलाह, बताया किसपर करना होगा और काम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

Focus on Fitness: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित...

Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 23, 2026

Record Knock: भारतीय क्रिकेट को एक और युवा सनसनी मिल गई है। महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी-20...

Next Post
Pahalgam Terror Attack

सीआरपीएफ जवान की पाकिस्तानी पत्नी को भी लौटना पड़ा वतन, ऑनलाइन हुई थी शादी

Allahabad University

Allahabad University में उबाल: छात्र अच्युत त्रिपाठी की संदिग्ध मौत पर छात्रों का फूटा गुस्सा, हत्या या आत्महत्या?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In