मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

IPL 2025 की नीलामी में 1 करोड़ में बिके 13 साल के Vaibhav Suryavanshi, अब VVS का चेला बल्ले से मचाएगा ‘गदर’

Who is Vaibhav Suryavanshi: बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ में खरीदा।

by Vinod
नवम्बर 26, 2024
in TOP NEWS, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy Record

Duleep Trophy: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

अगस्त 31, 2026
VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

अगस्त 10, 2026

नई दिल्ली खेल ऑनलाइन डेस्क। Who is Vaibhav Suryavanshi आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी इसबार कुछ खास रही। पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने तो वहीं बिहार के 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी आईपीएल में अपना दमखम दिखाएंगे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख रूपए में खरीदा। वैभव को लेकर राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खूब जंग हुई। बोली लगी पर आखिर में वैभव राजस्थान को मिल गए।

वैभव की उम्र महज 13 साल

बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में शामिल हुए और उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये थे। वैभव पर राजस्थान की नजर थी और उन्होंने अपनी रकम खोली। तभी दिल्ली कैपिटल्स भी वैभव को अपनी टीम में लेने के लिए अड़ गई। दोनों टीमों के बीच बोली चली। आखिर में राजस्थान रायल्स ने उन्हें 1 करोड़ 10 लाख रूपए में खरीद लिया। वैभव आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। वैभव की उम्र महज 13 साल की है।

5 फर्स्ट क्लास मैच में बनाए 100 रन

वैभव सूर्यवंशी मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर जनपद के रहने वाले हैं और घरेलू टूर्नामेंट में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। वैभप को पिछले सीजन में रणजी टीम के लिए सिलेक्ट किया गया था। उन्होंने अभी तक कुल 5 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें वैभव के बल्ले से सिर्फ 100 रन ही निकले। वैभव ने अब तक एक टी20 मैच खेला है जिसमें उन्होंने 13 रन बनाए थे। वैभव बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं साथ ही बाएं हाथ के स्पिनर भी हैं।

सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

वैभव आईपीएल नीलामी में बिकने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। वहीं 2023-24 के रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने मुंबई के खिलाफ महज 12 साल और 284 दिन की उम्र में डेब्यू किया था और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में बिहार के लिये वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेलकर पांच मैचों में 400 के करीब रन बनाये थे।

सबसे कम उम्र के शतकवीर बने

वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में यूथ टेस्ट सीरीज के दौरान सिर्फ 62 गेंदों पर 104 रन बनाए थे और 13 साल 188 दिन की उम्र में शतक लगाकर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के 170 साल के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर बने थे। उन्होंने इस मैच में 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था।

पिता की मेहनत लाई रंग

वैभव के आईपीएल में सिलेक्ट हो जाने के बाद उनके पिता संजीव का सपना पूरा हो गया, जो क्रिकेटर बनना चाहते थे। लेकिन माली हालत ठीक न होने के कारण वह 19 साल की उम्र में मुंबई जाना पड़ा। उन्होंने बाउंसर का काम किया। सुलभ शौचालय में भी काम किया। वैभव के आईपीएल में चुने जाने पर पिता संजीव ने गदगद हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पहले से ही लग रहा था कि उसे चुन लिया जाएगा, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि बोली लगाने की होड़ मचेगी।

मेरे बेटे ने इसे हकीकत बना दिया

संजीव ने कहा, मुझे सब कुछ फ्लैशबैक की तरह याद आ रहा है। मैं खुद भी क्रिकेट का दीवाना था। लेकिन जब मैं 19 साल की उम्र में पैसे कमाने के लिए मुंबई आया तो मुझे अपना सपना मारना पड़ा। मैंने कई नौकरियां कीं। मैंने कोलाबा के एक नाइट क्लब में बाउंसर के तौर पर काम किया, सुलभ शौचालय में काम किया। मुंबई में बिताए 12 सालों में मैं हमेशा यही सोचता रहता था कि मेरी किस्मत कब बदलेगी। अब मेरे बेटे ने इसे हकीकत बना दिया है।

तो बच्चे में जरूर कुछ खास होगा

वैभव के बचपन के कोच मनोज ओझा ने कहा, वैभव के लिए यह बिल्कुल सही है। युवा खिलाड़ी के लिए राजस्थान रॉयल्स से बेहतर कोई फ्रेंचाइजी नहीं है। वीवीएस लक्ष्मण उसे बहुत महत्व देते हैं और उसके विकास पर नजर रखते हैं। उन्होंने पिछले साल कहा था कि अगले दो साल वैभव के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। अगर वीवीएस लक्ष्मण जैसा कोई व्यक्ति उसकी प्रशंसा कर रहा है, तो बच्चे में जरूर कुछ खास होगा।

Tags: IPL 2025IPL 2025 Newsrajasthan Royalssports newsVaibhav Suryavanshivvs laxman
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy Record

Duleep Trophy: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Duleep Trophy: महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी लगातार क्रिकेट रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा रहे...

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

Head Coach Offer: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 2023 में उन्हें भारतीय क्रिकेट...

Brett Lee: उम्र पर उठ रहे सवालों के बीच वैभव की शानदार बल्लेबाजी देखकर ब्रेट ली हैरान , क्या दिया बड़ा बयान

Brett Lee: उम्र पर उठ रहे सवालों के बीच वैभव की शानदार बल्लेबाजी देखकर ब्रेट ली हैरान , क्या दिया बड़ा बयान

by Kirtika Tyagi
अगस्त 9, 2026

Age Debate: विश्व क्रिकेट में इन दिनों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की खूब चर्चा हो रही है। सिर्फ 15 साल की...

CWG 2026: जूडो में भारत का जलवा, हर्ष-अस्मिता ने जीता गोल्ड, यामिनी का सिल्वर; 20 पदकों तक पहुंचा देश

CWG 2026: जूडो में भारत का जलवा, हर्ष-अस्मिता ने जीता गोल्ड, यामिनी का सिल्वर; 20 पदकों तक पहुंचा देश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

CWG 2026 Glory , कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को गर्व...

Vaibhav Suryavanshi को VVS Laxman ने दी क्या सलाह, बताया किसपर करना होगा और काम

Vaibhav Suryavanshi को VVS Laxman ने दी क्या सलाह, बताया किसपर करना होगा और काम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

Focus on Fitness: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित...

Next Post
IPL Mega Auction 2025

IPL Mega Auction 2025 : दूसरे दिन की बोली पर लगा विराम, जानें किस टीम में गया कौन-सा खिलाड़ी?

fennel seeds

Health tips : इस छोटे से मसाले में छिपा है कई बीमारियों का हल, क्या आपके किचन में है?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist