Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य जम्मू कश्मीर

लश्कर के प्रॉक्सी संगठन TRF पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन, कश्मीर में लगातार क्यों हो रही टारगेट किलिंग, जानें क्या है TRF

by Anu Kadyan
January 6, 2023
in जम्मू कश्मीर, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

टारगेट किलिंग को रोकने के लिए केंद्र सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है। अल्पसंख्यक आबादी वाले इलाकों में CRPF के जवानों की तैनाती के बाद अब लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को आतंकी संगठन घोषित करते हुए बैन लगा दिया है। दरअसल यह संगठन जम्मू-कश्मीर में कई टारगेट किलिंग में शामिल रहा है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार यानी 5 जनवरी को देर रात नोटिफिकेशन जारी करते हुए TRF के कमांडर शेख सज्जाद गुल और लश्कर कमांडर मोहम्मद अमीन उर्फ अबु खुबैब को आतंकी घोषित कर दिया है। दोनों UAPA के तहत कार्रवाई हुई है।

TRF पर बैन लगाना क्यों जरूरी था

इससे पहले सरकार ने सितंबर 2022 में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर 5 साल के लिए बैन लगा दिया था। इनके  खिलाफ टेरर लिंक के सबूत मिले थे। इस बीच गृह मंत्रालय ने बताया कि TRF आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाने, आतंकियों की घुसपैठ, आतंकियों की भर्ती और पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए युवाओं की भर्ती कर रहा है। TRF साल 2019 में बना था। TRF पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए जम्मू-कश्मीर के युवाओं को भारत सरकार के खिलाफ उकसाने का आरोप लगा है।

RELATED NEWS

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

May 21, 2026
Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

May 21, 2026

वहीं गृह मंत्रालय बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद अमीन उर्फ अबु खुबैब को आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। मोहम्मद अमीन जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। फिलहाल वह पाकिस्तान में है। मोहम्मद अमीन लश्कर-ए-तैयबा के लॉन्चिंग कमांडर के रूप में काम कर रहा है। उसका पाकिस्तान की एजेंसियों के साथ भी संबंध है।

TRF है क्या

जम्मू कश्मीर के आतंकी संगठनों में ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) नया नाम जुड़ा है। सुरक्षाबलों का मानना है कि 2019 में कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से TRF की गतिविधियां बढ़ी हैं।

सुरक्षा मामलों के जानकार का कहना है कि सीमा पार से ISI हैंडलर्स ने ही लश्कर-ए-तैयबा की मदद से TRF को खड़ा किया है। इस आतंकी संगठन ने सबसे ज्यादा टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसने ज्यादातर पुलिस अफसरों और नेताओं को निशाना बनाया है।

वहीं कुछ का कहना है कि TRF कुछ नया नहीं है बल्कि आतंकी संगठन जैश और लश्कर के कैडर्स का ही नया नाम है। पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी (ISI) की रणनीति के अनुसार ये नाम बदलते रहते हैं।’

वहीं 1990 में जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के गठन के बाद ये पहली बार है कि किसी मिलिटेंट संगठन को गैर इस्लामिक नाम दिया गया है।

कश्मीर में लगातार क्यों हो रही टारगेट किलिंग,

खुफिया एजेंसियों के अनुसार टारगेट किलिंग पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी (ISI) की कश्मीर में अशांति फैलाने की नई योजना है। इसका मकसद है आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की योजनाओं पर पानी फेरना। धारा 370 हटने के बाद से कश्मीर में टारगेट किलिंग कि घटनाएं बढ़ी हैं। जिसमें आतंकियों ने खासतौर पर कश्मीरी पंडितों, प्रवासी कामगारों के साथ-साथ सरकार या पुलिस में काम करने वाले उन स्थानीय मुस्लिमों को भी सॉफ्ट टागरेट बनाया है, जिन्हें वह भारत का करीबी मानते हैं।

Tags: home ministryLashkar-e-TaibaNews1Indiatarget killingtrf
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Greater Noida Death Case: ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर की मौत अब एक बड़ा रहस्य बनती जा रही...

Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Night Heatwave Danger: अब तक लोग गर्मियों में सिर्फ दिन की तेज धूप और लू से बचने की तैयारी करते...

Next Post

Magh Mela 2023: प्रयागराज के संगम तट पर आज से शुरू हुआ माघ मेला, अस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु, पुलिस ने किये हैं ये बंदोबस्त

Mirzapur: प्रॉपर्टी नाम न करने पर फर्जी पत्रकार ने दी महिला को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, हुआ गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist