शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, एक्सरे यूनिट के पीछे हुआ था धमाका

by Web Desk
मई 14, 2022
in पंजाब

पंजाब में अमृतसर मेडिकल कॉलेज कैंपस में स्थित गुरु नानकदेव अस्पताल (GNDH) में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। एक्स-रे यूनिट के पीछे की ओर रखे दो ट्रांसफार्मरों में ब्लॉस्ट के बाद आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आग के कारण चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। अस्पताल के वार्डों में भर्ती 650 मरीजों को बाहर निकालकर सड़कों पर लाया गया।

अमृतसर के गुरु नानक हॉस्पिटल में लगी भयंकर आग। आग लगने का कारण ट्रांसफार्म में हुए शार्ट सर्किट बताया जा रहा है देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया@BhagwantMann #Amritsar #CM #GurunanakHospital pic.twitter.com/TZf4lxq60A

— Abhinav Shukla (@ShuklaAbhinav02) May 14, 2022

दो घंटे बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है। मरीजों को भी दोबारा वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल की बिजली को दोबारा से शुरू करने के प्रयास में अस्पताल प्रशासन व बिजली महकमा जुट गया। सीएम भगवंत मान के आदेशों पर केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह भी मरीजों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
अस्पताल से बाहर निकाले गए मरीज।

घटना दोपहर 2:00 बजे के करीब गुरु नानक देव अस्पताल में हुई। शनिवार होने के कारण OPD में मरीज नहीं थे, लेकिन अस्पताल के वार्डों में करीब 650 मरीज भर्ती हैं। OPD के पिछली ओर और एक्स-रे यूनिट के पास दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे पूरे अस्पताल को बिजली सप्लाई हो रही है। दोपहर के समय इन ट्रांसफार्मरों में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊपर तक गईं। ट्रांसफार्मरों के ठीक ऊपर स्किन वार्ड है। धुआं इतना ज्यादा था कि वार्ड के मरीजों को तुरंत बाहर निकालना पड़ा।

आग ट्रांसफार्मरों पर लगने के कारण पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया। मरीजों का धम घुटने लगा। इसके बाद सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर सड़क पर लाया गया। एकदम मची भगदड़ के कारण कई मरीजों को खिड़कियां तोड़ बाहर निकाला गया।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। ट्रांसफार्मरों में ऑयल के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। मौके का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल अब बिजली को दोबारा से शुरू करने के प्रयास में अस्पताल प्रशासन जुट गया है।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम के कारण ही आग पर काबू पाया जा रहा है। फायर सेफ्टी इंस्पेक्टर ने तुरंत ट्रांसफार्मरों की तरफ फायर बॉल्स फेंकी। फिलहाल मरीजों को बाहर निकाला गया है, लेकिन जैसे ही बिल्डिंग में धुआं कम होने लगेगा, मरीजों को दोबारा वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

सीएम ने ट्वीट कर जताई चिंता

श्री अमृतसर साहिब में गुरु नानक अस्पताल में आग लगने की मंदभागी घटना की खबर मिली। फायर फाइटर्स मुस्तैदी से हालातों पर काबू पा रहे हैं। परमात्मा की मेहर से किसी जान का नुकसान नहीं हुआ

मंत्री हरभजन सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए हैं…मैं लगातार राहत कामों को मॉनिटर कर रहा हूं

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 14, 2022

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आग की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को मौके पर भेजा। मंत्री हरभजन सिंह ने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और पूरी विस्तृत जानकारी सीएम भगवंत मान को दी। सीएम भगवंत मान ने भी घटना पर खेद जताते हुए भगवान का शुक्रिया किया कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

(By: ABHINAV SHUKLA)

Tags: Amritsar Medical College FIREBhagwant MannNews1India

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

अमानतुल्ला खान को मिला PFI का साथ, गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना

Tripura के नए मुख्यमंत्री होंगे मणिक साहा, जानें बिप्लब देब ने क्यों दिया इस्तीफा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In