मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य पंजाब

मूसेवाला के हत्यारों का राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा से संपर्क, सामने आया नया अंडरवर्ल्ड

by abhishek tyagi
मई 31, 2022
in पंजाब
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार का राजस्थान से भी कनेक्शन है। कनाडा में बैठा गैंगस्टर बरार राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा का क्राइम पार्टनर रह चुका है। यह वही गोल्डी बरार है, जो कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़ा है।

कौन है लेडी डॉन, अनुराधा ?
सीकर की रहने वाली अनुराधा के घर का नाम मिंटू है। बचपन में ही मां के गुजरने के बाद मिंटू (अनुराधा) के सिर पर सिर्फ पिता का ही साया बचा था। आर्थिक हालत कमजोर होने के चलते पिता कमाने के लिए बाहर चले गए।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026
Lady Don Anuradha Choudhary (File Photo)

अनुराधा पढ़ाई में तेज थी। उसने BCA जैसी प्रोफेशनल डिग्री ली थी। नॉर्मल जॉब उसका एंबिशन नहीं था। शादी के बाद अनुराधा और उसके पति फैलिक्स दीपक मिन्ज ने सीकर में शेयर ट्रेडिंग का काम शुरू किया था। दोनों ने मिलकर लोगों के लाखों रुपए ट्रेडिंग में लगवा दिए। अचानक उनका धंधा चौपट हुआ और वे करोड़ों के कर्ज में डूब गए। कर्ज खत्म करने के लिए अनुराधा ने जुर्म का रास्ता चुना। उसने अपने पति को भी छोड़ दिया। उसके बाद अनुराधा, लेडी डॉन अनुराधा के नाम से जानी जानने लगी.

लेडी डॉन अनुराधा राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल की गर्लफ्रेंड थी। जून 2017 में आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद अनुराधा ने लॉरेंस की गैंग को जॉइन कर लिया था। इसके बाद से वह काला जठेड़ी के साथ मिलकर गैंग को ऑपरेट करने लगी थी। अनुराधा ने लॉरेंस की मदद से गोल्डी के साथ इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट बना लिया था।

अनुराधा ने अपने नए पति गैंगस्टर काला जठेड़ी के साथ पार्टनरशिप में अपने 20 विरोधियों का सफाया भी कर दिया था। इस बात का खुलासा दिल्ली पुलिस ने किया था, जब अनुराधा और काला जठेड़ी को 31 जुलाई 2021 को पकड़ा गया था।
राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा को 10 महीने पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गैंगस्टर काला जठेड़ी के साथ गिरफ्तार किया था। उत्तराखंड से लौट रहे दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी UP के सहारनपुर से हुई थी। इनके पास से पिस्टल और रिवॉल्वर भी बरामद की गई थी। फिलहाल अनुराधा राजस्थान की अजमेर जेल में बंद है।

दिल्ली पुलिस ने 31 जुलाई को काला जठेड़ी और अनुराधा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में लॉरेंस के इंटरनेशनल क्राइम वर्ल्ड का खुलासा हुआ था।

हिस्ट्रीशीटर बलबीर बानूड़ा के जरिए अनुराधा कुख्यात अपराधी आनंदपाल के संपर्क में आई थी। बताते हैं कि आनंदपाल के ठेठ पहनावे को अनुराधा ने ही बदला था। यहां तक कि उसे अंग्रेजी बोलना भी सिखाया था। इसी के बदले आनंदपाल ने अनुराधा को AK-47 चलाना सिखाया था।

अनुराधा अवैध हथियार की हेराफेरी में आनंदपाल का सहयोग करती थी। आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद वह फरार हो गई थी। फरारी के दौरान लॉरेंस की मदद से अनुराधा की मुलाकात काला जठेड़ी से हुई। इसके बाद वह उसकी पूरी गैंग को ऑपरेट करने लगी।

राजस्थान में लेडी डॉन अनुराधा के खिलाफ हत्या और अपहरण के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसमें लूट, किडनैपिंग, रंगदारी मांगने समेत कई गंभीर अपराध भी हैं। पुलिस के अनुसार इनमें सबसे अधिक मामले अपहरण के हैं।

इंटरनेशनल हाई प्रोफाइल बनी लॉरेंस
दिल्ली पुलिस ने जब अनुराधा और काला जठेड़ी से पूछताछ की तो गोल्डी बरार का नाम सामने आया था। पूछताछ में बताया था कि वे इंटरनेशनल गिरोह चला रहे थे।

इस गिरोह में कुख्यात बदमाश वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा, निवासी करनाल (हरियाणा) थाईलैंड से, सतेंद्रजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार निवासी मुक्तसर पंजाब, कनाडा से और मोंटी निवासी पंजाब, UK से गैंग को ऑपरेट कर रहे थे। गैंगस्टर लॉरेंस और सूबे गुर्जर भी इनकी इंटरनेशनल गैंग की मदद कर रहे थे।

लेडी डॉन अनुराधा की अगुआई में काला जठेड़ी, कनाडा में बैठा गोल्डी बरार, थाईलैंड में बैठा वीरेंद्र प्रताप और पंजाब का मोंटी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अंडर वर्ल्ड जैसी दुनिया बनाना चाह रहे थे।

अनुराधा के कहने पर इन सब ने मिलकर महज 2 साल में ही अपने विरोधियों का सफाया कर दिया था। ये इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेंट हाई-प्रोफाइल वसूली, अंतरराष्ट्रीय शराब तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी और जमीन हथियाने के कामों में एक्टिव थी।

Tags: Deep SidhuNews1IndiaSIDDHU MOOSEWALASidhusidhu casesidhu moosewala latest news
Share198Tweet124Share50

abhishek tyagi

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

Horoscope 31 May 2022: इन राशिवालों के कारोबार में रहेगी भागदौड़, देखें अपना अशिफल  

UPSC सिविल सेवा 2021 परीक्षा का हुआ जारी, बिजनोर की श्रुति शर्मा बनी टॉपर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist