रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

REET 2022: रीट एग्जाम में पकड़े गए फर्जी कैंडिडेट, तीन लाख में सरकारी शिक्षक ने किया था सौदा

by Web Desk
जुलाई 23, 2022
in राजस्थान
Share on FacebookShare on Twitter

जोधपुर: कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच राजस्थान में रीट परीक्षा की पहली पारी खत्म हो गई है। नकल और पेपर लीक को रोकने के लिए पुलिस की सेंटर्स के साथ उसके आसपास के एरिया में भी कड़ी नजर रही, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी जोधपुर में फर्जी कैंडिडेट सेंटरों तक पहुंचने में कामयाब रहे.

जोधपुर डीसीपी गौरव यादव ने बताया कि पहली पारी की परीक्षा में तीन फर्जी कैंडिडेट पकड़े गए हैं। इनमें से एक बाड़मेर का सरकारी स्कूल टीचर है। आरोपी का नाम झुंझाराम बिश्नोई है और इसने डमी कैंडिडेट बनने के ऐवज में तीन लाख रुपए लिए थे।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई के साथ दो अन्य फर्जी अभ्यर्थी सोजती गेट के उम्मेद कन्या स्कूल व बनाड़ क्षेत्र की विद्या पब्लिक स्कूल से पकड़े गए हैं। डीसीपी ने बताया कि पहले से मिले इनपुट के आधार पर जोधपुर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर 15 कैंडिडेट की गहनता से जांच की गई थी।

देर से पहुंचे कैंडिडेट्स को नहीं एंट्री मिली

शनिवार सुबह से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हो रही बारिश के कारण राजस्थान में REET परीक्षा के कैंडिडेट्स को परेशानी का सामना करना पड़ा है।कई जगहों पर देर से पहुंचे कैंडिडेट्स को एंट्री नहीं मिली तो वे पुलिसवालों के सामने रोते-बिलखते नजर आए।

देर से पहुंचे कैंडिडेट्स को एंट्री नहीं मिली तो पुलिसवालों के सामने रोते-बिलखते नजर आए

राजस्थान में REET की परीक्षा के लिए 1380 केंद्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर 16,96,516 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रथम स्तर की परीक्षा में कुल 4,01,320 और द्वितीय स्तर में 12,95,196 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं।

जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 219 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां साढ़े तीन लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जैसलमेर में सबसे कम 10 केंद्र हैं, यहां 8237 परीक्षा देंगे। अजमेर में 53 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 65,309 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, सभी सेंटर पर तय समय पर एंट्री बंद कर दी गई।

रीट परीक्षा की बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि परीक्षार्थी को अपने सेंटरों पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना होगा। हर परीक्षा केंद्र पर कम से कम दो पुरुष पुलिसकर्मी, दो महिला पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं।

वहीँ, रीट परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, घड़ी, चैन-अंगूठी, ईयर रिंग के साथ अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी सिर्फ शर्ट, टी शर्ट, कुर्ता और कुर्ती पहन कर ही परीक्षा दे सकेंगे। जबकि दुपट्टा पहने महिलाओं को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पिछली बार हुई नकल से सबक लेते हुए इस बार सिर्फ पतले सोल के जूते, चप्पल और सैंडल पहने अभ्यर्थियों को ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। इतनी सख्ती होने के बावजूद भी बीकानेर में नकल को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जहाँ पुलिस ने दो ऐसे युवकों को पकड़ा है, जो सेंटर में मौजूद कैंडिडेट को नकल करवाने के प्रयास में थे। इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं।

मामला बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीमें इन युवकों पर सुबह से ही नजर रख रही थीं। दोनों आरोपी प्रदीप चौधरी और दिनेश चौधरी को पहली पारी की एग्जाम शुरू होने से कुछ समय पहले ही गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से माइक, स्पाई कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस मिले हैं। हालांकि, पुलिस अभी इनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, करौली में भी दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। परीक्षा के दौरान नकल और धांधली करने पर राजस्थान में नकल के खिलाफ बने कानून के तहत 10 से 12 साल की सजा के साथ आरोपी की संपत्ति सीज कर उससे जुर्माना वसूला जाएगा।

Tags: breaking newsexamsLeaked PapersNews1Indiarajasthanrajasthan newsRajasthan News in HindiREETREET 2022Reet exam
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Gorakhpur: CDO आवास के बाहर नमाज पढ़ते हुए व्यक्ति का वीडियो वायरल

यूपी: चाचा शिवपाल यादव और ओपी राजभर को अखिलेश यादव ने किया आजाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In