रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Elections 2022 LIVE Updates: छठें चरण में कौन से दिग्गज नेता कहां भरेंगे चुनावी हुंकार, जानिए पूरा शेड्यूल

by abhishek tyagi
फ़रवरी 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के छठे चरण के प्रचार में अब केवल दो दिन का समय बचा हुआ है. ऐसे में इस चरण के चुनाव प्रचार में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को दो रैलियों को संबोधित करेंगे. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. गोरखपुर (Gorakhpur) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) रोड शो करेंगे. वहीं कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी आज पूर्वांचल के दौरे पर हैं. बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) भी आजमगढ़ (Azamgarh) के दौरे पर रहेंगी.

छठें चरण में कितनी सीटों पर होना है मतदान?

RELATED NEWS

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

जुलाई 4, 2026
Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

जुलाई 2, 2026

विधानसभा चुनाव के छठें चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर 3 मार्च को मतदान कराया जाएगा. इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी किस्मत का भी फैसला होगा. वो गोरखपुर की सदर विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं. छठें चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल में डेरा डाले हुए हैं. सोमवार को वो दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उनकी पहली जनसभा सुबह 11 बजे महाराजगंज में होगी. उनकी दूसरी जनसभा दोपहर 2 बजे बलिया में आयोजित की गई है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पूर्वांचल में डेरा डाल रखा है. सोमवार को वो 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उनकी पहली जनसभा दोपहर 12 बजे मछलीशहर जौनपुर, दूसरी दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर मिर्जापुर के मझवां में और तीसरी जनसभा शाम 4 बजे चंदौली के चकिया में आयोजित की गई है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कहां कहां करेंगे चुनावी जनसभाएं?

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उनकी पहली जनसभा साढ़े 10 बजे कुशीनगर में, दसरी 12 बजे मेंहदावल में, तीसरी डेढ़ बजे से सिद्धार्थनगर के इटवा में और चौथी पौने तीन बजे बस्ती के कप्तानगंज में आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज बहुत व्यस्त कार्यक्रम है. वो सोमवार को 6 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इनमें 5 जनसभाएं और एक रोड शो शामिल है. वो सुबह 10 बजे पिपराइ में जनसभा करेंगे. 11 बजे देवरिया के पथरदेवा में जनसभा करेंगे, 12 बजे देवरिया के सलेमपुर में, 1 बजकर 15 मिनट पर रूद्रपुर और बरहज विधानसभा क्षेत्र के लिए जनसभा और दोपहर 2 बजे खजनी और सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के लि जनसभा को संबोधित करेंगे. इन जनसभाओं के बाद वो अपने चुनाव क्षेत्र में दोपहर 3 बजे से एक रोड शो करेंगे।

मायावती की रैली कहां होगी?

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सोमवार को आजमगढ़ में होंगी. वहां वो आजमगढ़ मंडल की विधानसभा सीटों के अपने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी. 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी छठे चरण के चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लगी हुई हैं. सोमवार को उनका 4 जगह कार्यक्रम निर्धारित है. सबसे पहले सुबह 11 बजे बलिया के बांसडीह में रोड शो करेंगी. 12 बजे बलिया के ही फेफना में रोड शो करेंगी. डेढ़ बजे उनकी जनसभा कुशीनगर के तमकुही राज में होनी है, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू चुनाव लड़ रहे हैं. वो 3 बजे देवरिया के रूद्रपुर में जनसंपर्क अभियान चलाएंगी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पूर्वांचल में डेरा जमाए हुए हैं. सोमवार को वो सिकरीगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव कहां करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन?

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अध्यक्ष अखिलेश यादव  सोमवार को अंबेडकरनगर,बस्ती और संतकबीरनगर के दौरे पर रहेंगे.वो सुबह साढ़े 11 बजे अंबेडकर नगर के जलालपुर के एनडी इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. दोपहर साढ़े 12 बजे वो अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर के महामाया इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे वो अंबेडकर नगर के हंसवर के रामलीला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे,उसके बाद वो बस्ती आएंगे. वहां के हथियागढ़ पॉलिटेक्निक में वो कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. वो साढ़े बजे संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Tags: UP Assembly Election 2022UP Election 2022 Voting LIVE UpdatesUP Elections 2022 LIVE Updates:UP NewsUP Polls: SP again leads with criminal candidates in 6th phaseUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

School Vehicles: गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान...

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

Dekho UP Campaign: मुंबई में रोड शो करने की तैयारी में योगी सरकार,’देखो यूपी अभियान’ को मिलेगा नया विस्तार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के पर्यटन और निवेश को नई गति देने के लिए 'देखो यूपी अभियान' का विस्तार करने...

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026

UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल और प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राइसाइकिल वितरण की...

Next Post

पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत चार केंद्रीय मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे

दिल्ली के होटल में मिली युवती की लाश, ह्त्या कर प्रेमी हुआ फरार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist