बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

आधी रात को मिली बग्गा को रिहाई, घर पहुँचते ही दे दी केजरीवाल को चुनौती

by Web Desk
मई 7, 2022
in राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

Tejinder Singh Bagga Bail: तीन राज्यों की पुलिस ने शुक्रवार को फुल फिल्मी ड्रामा में तेजिंदर सिंह बग्गा (Tejinder Singh Bagga) को गिरफ्तार किया फिर देर रात उन्हें रिहाई भी मिल गई। बग्गा को देर रात 12 बजे द्वारका कोर्ट के मेजिस्ट्रेट स्वयं सिद्ध त्रिपाठी के घर पेश किया गया, जहां से रिहा कर उन्हें घर भेज दिया गया।

द्वारका कोर्ट के मेजिस्ट्रेट का घर गुरग्राम में हैं, जहां उनकी पेशी के बाद घर भेजा गया।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

जानकारी के मुताबिक बग्गा की मेडिकल रिपोर्ट में पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। जिसके बाद ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ने SHO को बग्गा को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए थे। बग्गा ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट को बताया था कि अवैध हिरासत के दौरान उन्हें वो चोटें आईं थी।

दिनभर चली पुलिस में लड़ाई, आधी रात मिली Tejinder Bagga को रिहाई

दिनभर चला गिरफ्तारी का हाई वोल्टेज ड्रामा

भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में मोहाली ले जाते वक्त पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस द्वारा कुरुक्षेत्र में रोक लिया गया। फिर यहां काफी देर तक पंजाब पुलिस से पुछताछ की गई, तब तक दिल्ली पुलिस वहां पुहंच गई और बग्गा को दिल्ली लेकर चली गई।

करीब सात घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दिल्ली पुलिस की टीम बग्गा को वापस लेकर आई। फिर मेडिकल जांच के बाद उन्हें ड्यूटी मेजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर सिंह बग्गा के परिवार ने पंजाब पुलिस पर अगवा करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं बग्गा की मां ने आरोप लगाया है कि जब पंजाब पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो कोई भी पुलिसकर्मी यूनिफॉर्म में नहीं था। वो अचानक से घर पहुंचे और तेजिंदर को उठा ले गए। हालांकि बग्गा की मां इस वक्त बिहार के मुजफ्फरपुर में हैं।

आपकी पुलिस मुझे धमकी देती है कि कश्मीर फिल्म के ऊपर जिन्होंने बयान दिया अगर आप उस पर बात करना बंद कर देंगे तो आपके ऊपर लगा केस वापस ले लिया जाएगा: तजिंदर सिंह बग्गा

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2022

पुलिस पर बग्गा के पिता पर मारपीट का आरोप

बग्गा की मां कमलजीत के मुताबिक जिस दौरान बग्गा की गिरफ्तरी की जा रही थी, तेजिंदर के पिता वीडियो बना रहे थे ताकि घर वालों को गिरफ्तारी के बारे में दिखा सके। लेकिन तब पुलिस ने उनके मुंह पर पंच मारा और उनका फोन छीन  लिया, ताकि वो वीडियो न बना सकें।

कमलजीत कौर ने बताया कि उनके पति ने पुलिस को रोकने की कोशिश नहीं की, वो केवल वीडियो बना रहे थे। साथ ही उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने उनके इलाके की पुलिस को किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी थी।

बीजेपी ने साधा केजरीवाल पर निशाना

बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, तेजिंदर बग्गा पर जो कार्रवाई हुई वो बेहद ही शर्मनाक है। केजरीवाल ने पंजाब पुलिस के जरिए एक बुजुर्ग व्यक्ति को पिटवाया है। उनके मूंह में कपड़ा ठूंसा गया है, अभद्रता की गई। पंजाब पुलिस इस कदर गुंडागर्दी पर उतारू है कि उन्होंने एक सिख को अपनी पगड़ी तक नहीं बांधने दी।

(BY:VANSHIKA SINGH)

Tags: ARVIND KEJRIWALBJP Delhidelhi policeNews1Indiapunjab policeTejinder Singh Bagaa
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

Building Collapse Case: सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद उसके मालिक हरिराम की तलाश की जा रही थी। पुलिस...

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Fake Job Racket:  दिल्ली पुलिस की एएटीएस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ...

Next Post

बंगाल में आया चक्रवाती तूफान ‘असानी’, क्या होगी अन्य राज्यों की स्तिथि ?

'मदर्स डे' आज, कहां से हुई इस दिन की शुरुवात, क्या है पूरा इतिहास ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In