मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

Stone Quarry Accident: बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा, काम के दौरान अचानक गिरी विशाल चट्टान, 8 मजदूरों की मौत, जांच शुरू

बेंगलुरु की एक पत्थर खदान में विशाल चट्टान गिरने से बिहार के आठ मजदूरों की मौत हो गई। कई अन्य मजदूर घायल हुए हैं। प्रशासन राहत कार्य में जुटा है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026
in राज्य
: Bengaluru Stone Quarry Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Bengaluru Stone Quarry Accident: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में स्थित एक पत्थर की खदान में अचानक एक विशाल चट्टान ढह गई। इस हादसे में बिहार के रहने वाले आठ मजदूर मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कई अन्य मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

अचानक गिरी 40 फीट ऊंची चट्टान

पुलिस के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब मजदूर रोज की तरह पत्थर तोड़ने और खुदाई का काम कर रहे थे। मौके पर मौजूद एक मजदूर ने बताया कि उस समय करीब 18 लोग खदान में काम कर रहे थे। तभी अचानक करीब 40 फीट की ऊंचाई से एक बड़ी चट्टान टूटकर नीचे आ गिरी। किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला और कई मजदूर उसके नीचे दब गए। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और स्टोन क्रशर साइट पर काम करते थे।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

राहत और बचाव कार्य लगातार जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। बचाव टीम ने मलबा हटाने का काम शुरू किया और घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों का कहना है कि अभी घायलों की सही संख्या की पुष्टि की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं मलबे के नीचे कोई और मजदूर तो नहीं फंसा है।

पूरे इलाके को किया गया सील

हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे खदान क्षेत्र को सील कर दिया है। भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है ताकि किसी भी फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

सभी मृतक बिहार के रहने वाले 

पुलिस ने पुष्टि की है कि इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले सभी आठ मजदूर बिहार के रहने वाले थे। प्रशासन उनके परिवारों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है ताकि उन्हें इस घटना की जानकारी दी जा सके। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि चट्टान गिरने की वजह क्या थी और क्या खदान में सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या किसी तरह की लापरवाही हुई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Bengaluru Quarry AccidentBihar WorkersNews1India
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post
How Childhood Trauma Affects Adult Health

Childhood Trauma Affects: नई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, बचपन का डर, हिंसा और उपेक्षा, कैसे डालते हैं मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर

Lucknow Fire Safety Action

Fire Safety Action: लखनऊ में होटल, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई, नियमों का पालन न करने पर काटी गई बिजली

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist