Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home आगरा

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का बयान- भाजपा को 25 से 30 साल तक हटाने वाला कोई पैदा नहीं हुआ

by abhishek tyagi
January 22, 2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को आगरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। मतदाता प्रभावी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई कहता है योगीजी मठ चले जाएंगे, मोदीजी हिमालय चल जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का बच्चा-बच्चा योगी और मोदी है। 25-30 साल तक भाजपा का कोई हिलाने वाला माई का लाल पैदा नहीं हुआ है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है। किसी के भड़काऊ भाषण पर हमें प्रत्युत्तर नहीं करना है। उनकी भाषा का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देना है। उन्होंने कहा कि पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस की बड़ी नेता ने मौत का सौदागर कहा था। एक विपक्ष के नेता ने उन्हें हत्यारा बोला। प्रधानमंत्री ने उन्हें जवाब नहीं दिया। उत्तर प्रदेश की जनता ने जवाब दिया।

RELATED NEWS

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

June 27, 2026
Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

June 24, 2026

सपा पर साधा निशाना
डॉ. दिनेश शर्मा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार जब सरकार में आए थे, तब घोषणा की थी कि मकान दिया जाएगा। फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया। लाखों में फॉर्म भरवाए और मकान दिए हजारों में। अब वह बिजली के फार्म भरवा रहे हैं। ये लोग जनता को भ्रमित करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद 45 लाख मकान बनवाए गए। ढाई करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए गए। करोड़ों गैस सिलिंडर बांटे गए।

सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सदर क्षेत्र में बैठक की और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की स्थिति बदली है। वो विकसित राज्य की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जातिवाद, संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद पर चलने वाले दल बुरी तरह परास्ति होंगे। झूठ के आधार पर शिगूफा छोड़ने वाले दल, जिनका सत्ता में नहीं आना है। वो दल आज कोपल कल्पित घोषणाएं कर रहे हैं।

Tags: cmyogiUP NewsUttar Pradeshआज की ताजा खबरेंउपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्माउपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा समाचार
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
June 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

International Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का...

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

NEET 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए...

Next Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल कोविड-19 अस्पताल का किया दौरा

मेरठ शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा ने उड़ाई कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist