शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

अगले साल दिसंबर में पूरा हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण : चंपत राय

by Anurag Chaddha
जनवरी 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा :- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री एवं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा और इसके बाद रामलला को नवनिर्मित मंदिर में विराजमान करा दिया जाएगा।

दो दिन के प्रवास पर वृंदावन पहुंचे चंपत राय ने यहां साधु-संतों और धर्माचार्यों के साथ बैठक कर मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी दी। राय ने शनिवार को कृष्णकृपा धाम में मीडियाकर्मियों से कहा कि अयोध्या में जन्मभूमि पर बन रहा यह मंदिर राष्ट्र में परिवर्तन लाने वाला होगा। मंदिर निर्माण शुरू होने से पूरे विश्व में भारत के प्रति सोचने की दृष्टि बदली है। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री राय ने बताया कि जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने से पहले रामलला को अस्थायी रूप से बनाए गए लकड़ी के मंदिर में विराजमान किया गया। जन्मभूमि पर मंदिर की नींव का निर्माण कार्य शनिवार को पूरा हो गया। चट्टान रूपी नींव में लोहे के एक भी तार का प्रयोग नहीं किया गया है। इस नींव के निर्माण में सीमेंट का भी प्रयोग बहुत कम किया गया है। इसमें आईआईटी मद्रास द्वारा बताए गए मिश्रण का प्रयोग किया है। इसमें 98 प्रतिशत घनत्व पर कंक्रीट डाली गई है। इसमें 1-1 मीटर पर लेयर हैं। गर्भगृह में 56 और बाहर 48 लेयर हैं। यह काम 09 महीने में पूरा हुआ।

RELATED NEWS

National Film Awards: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में छाया कार्तिक आर्यन और यामी गौतम का जलवा, इस मूवी को मिला सम्मान

National Film Awards: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में छाया कार्तिक आर्यन और यामी गौतम का जलवा, इस मूवी को मिला सम्मान

जुलाई 18, 2026
Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

जुलाई 18, 2026

उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से मंदिर की फर्श ऊंचा करने का काम शुरू हो जाएगा। फर्श ऊंचा करने के लिए 5, 3 और 2.5 फीट के 17 हजार ग्रेनाइट के पीस लगाए जाएंगे। यह फर्श करीब साढ़े 06 मीटर ऊंचा होगा। छह महीने में यह काम पूरा होने के बाद जून से मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। 2.75 एकड़ में मंदिर का निर्माण होगा। इसके बाद साढ़े 06 एकड़ जमीन को कवर करते हुए 09 मीटर मोटी दीवाल बनाई जाएगी। पूरे मंदिर निर्माण में 17 लाख घन फीट पत्थर लगेगा।

विहिप उपाध्यक्ष राय ने बताया कि मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में सामान्य दिनों में प्रतिदिन 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जबकि किसी पर्व विशेष पर यह संख्या दो से ढाई लाख तक हो सकती है। मंदिर निर्माण में तीर्थयात्रियों की संख्या का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर चल रही गहमा-गहमी के बीच विहिप का क्या स्टैंड रहेगा, इस सवाल पर चंपत राय ने कहा कि अभी बारिश का समय है, कीचड़ है, फिसलन का डर रहता है, एक पैर जम जाए तब दूसरा पैर रखा जाएगा।

BY- शिवम दीक्षित

Share197Tweet123Share49

Anurag Chaddha

Related Posts

National Film Awards: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में छाया कार्तिक आर्यन और यामी गौतम का जलवा, इस मूवी को मिला सम्मान

National Film Awards: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में छाया कार्तिक आर्यन और यामी गौतम का जलवा, इस मूवी को मिला सम्मान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

National Film Awards: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान कर...

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Ahmedabad Firecracker Factory: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने बड़ा हादसा खड़ा...

Dipika Kakkar की मां अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट; बोलीं, “अब पहले से हैं बेहतर”

Dipika Kakkar की मां अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट; बोलीं, “अब पहले से हैं बेहतर”

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Celebrity Health: टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी मां की खराब तबीयत को लेकर चर्चा में हैं। खुद स्वास्थ्य...

Android Safety Features: मुसीबत में आपकी जान बचा सकते हैं ये फीचर्स,जाने कब क्या करना चाइये

Android Safety Features: मुसीबत में आपकी जान बचा सकते हैं ये फीचर्स,जाने कब क्या करना चाइये

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Android Safety Features: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल, फोटो या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रह गए हैं।...

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर मौसम का दिखा असर, 19 जुलाई को जम्मू से नहीं रवाना होगा कोई नया समूह

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर मौसम का दिखा असर, 19 जुलाई को जम्मू से नहीं रवाना होगा कोई नया समूह

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Amarnath Yatra 2026 : श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। यात्रा मार्ग...

Next Post

Coronavirus Case in India: पिछले 24 घंटे में 3 लाख 33 हजार 533 नए केस आए सामने, 525 लोगों की गई जान

देश के नए संसद की पहली तस्वीर आई सामने, जानिए क्या है इसकी खासियत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist