Sunday, May 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सरेंडर से पहले CM Arvind Kejriwal ने खेला हेल्थ कार्ड, कोर्ट में दायर की जमानत याचिका

by Rajni Thakur
May 30, 2024
in Latest News, TOP NEWS, चुनाव, दिल्ली
arvind-kejriwal-files-bail-plea-in-rouse-avenue-court-just-3-days-before-his-interim-bail-expires
Share on FacebookShare on Twitter

Arvind Kejriwal Interim Bail: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण (Lok Sabha Elections 7th Phase) का मतदान 1 जून को होने वाला है और 2 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को वापस जेल जाना होगा। वहीं केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत खत्म होने से मात्र 3 दिन पहले राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। आज 2 बजे कोर्ट केजरीवाल की इस याचिका पर सुनवाई करेगा।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत मांगी है। वहीं मेडिकल आधार पर भी उन्होंने 7 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी है। यानी केजरीवाल ने नियमित जमानत के साथ-साथ अंतरिम जमानत की भी मांग की है।

RELATED NEWS

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

May 27, 2026
Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

February 19, 2026

इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की वैकेशन बेंच ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि में 7 दिन बढ़ाने से संबंधित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था।

2 जून को Arvind Kejriwal को सरेंडर करने का निर्देश

बेंच ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाले मामले में पहले ही सुनवाई हो चुकी है और पहले से ही एक अलग बेंच द्वारा आदेश के लिए रिजर्व रखा गया है। गौरतलब है कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को मौजूदा आम चुनावों के प्रचार के लिए 2 जून तक 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी। और उन्हें 2 जून तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था।

खराब स्वास्थ्य को लेकर मांगी जमानत

अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका में कहा कि “बिना वजह के वजन कम होना जिंदगी के लिए खतरा पैदा करने वाली बीमारियों का लक्षण है। मेरे हेल्थ की यह स्थिति आंशिक रूप से जेल अधिकारियों के कठोर व्यवहार की वजह से है। जमानत का एक और सप्ताह मुझे हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का जायजा लेने की अनुमति देगा।”

‘अंतरिम जमानत का इस्तेमाल केवल चुनाव प्रचार में किया’

याचिका में केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी अंतरिम जमानत का इस्तेमाल केवल चुनाव प्रचार के लिए किया है और जिसके लिए उन्हें बहुत कम समय के दौरान दिल्ली और पूरे भारत में व्यापक रूप से यात्रा करनी पड़ी है। इसके कारण उनके पास अस्पताल में जांच कराने का समय नहीं मिला। उन्होंने मैक्स अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर को अपने घर पर ही स्वास्थ्य जांच करने के लिए बुलाया।

जेल से सरकार चलाएंगे Arvind Kejriwal

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल मार्च से तिहाड़ जेल में बंद थे। बीते दिनों उन्हें लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगर उन्हें जमानत नहीं मिली तो वह जेल से सरकार चलाएंगे।

यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal का दावा, ‘मैं जेल से सरकार चलाऊंगा, फिर BJP की हिम्मत नहीं होगी किसी के साथ…

Tags: ARVIND KEJRIWALinterim bailRouse Avenue Court"Supreme Court
Share197Tweet123Share49

Rajni Thakur

Related Posts

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

by Kirtika Tyagi
May 27, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया चलाने की शक्ति को सही ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत...

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

by SYED BUSHRA
February 19, 2026

Supreme Court of India ने चुनाव से पहले बांटी जा रही मुफ्त सुविधाओं यानी फ्रीबीज पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Supreme Court on WhatsApp Privacy: व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI)...

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

by Vinod
November 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के एक छोटे से शहर हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत को...

Digital Arrest Fraud Case

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला ! साइबर क्राइम के अपराधियों को नहीं मिलेगी जमानत

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ रुपये...

Next Post
73 साल की उम्र में भगवान की भक्ति में डूबते दिखे Rajinikanth कहा, पूरी दुनिया को आध्यात्मिकता की जरूरत

73 साल की उम्र में भगवान की भक्ति में डूबते दिखे Rajinikanth कहा, पूरी दुनिया को आध्यात्मिकता की जरूरत

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: मदरसा बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist