बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

जेल वाला सीएम हो गया बेल वाला CM..जानें BJP से लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज तक ने Arvind Kejriwal की जमानत पर क्या कुछ कहा…

Arvind Kejriwal ; दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट राहत मिल गई है, जिसके बाद AAP में खुशी की लहर दौड़ गई, साथ ही AAP नेता मनीष सिसोदिया के घर के बाहर मिठाई भी बांटी गई हैं. लेकिन इस फैसले से भाजपा ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए आलोचना की है.

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 13, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, दिल्ली, देश
Arvind Kejriwal
Share on FacebookShare on Twitter

Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है, आज यानी 13 सितंबर की सुबह सुप्रीम कोर्ट ने अपना यह फैसला सुनाया. बता दें, कि जमानत के बाद भाजपा की भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं.

Arvind Kejriwal  की जमानत को लेकर गौरव भाटिया ने क्या कहा 

बताया जा रहा है, कि बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि केजरीवाल ने कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी गिरफ्तारी पूरी तरह संवैधानिक constitutional थी. भाटिया ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के दुष्प्रचार को खत्म कर दिया है, और केजरीवाल को कभी किसी कोर्ट से राहत नहीं मिली है, न ही कोई आरोप खारिज हुआ है. मुकदमा जारी रहेगा, और भाटिया ने सवाल उठाया कि केजरीवाल इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है.

RELATED NEWS

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जुलाई 8, 2026
Uttar Pradesh Teacher Cashless Medical Scheme

CM Cashless Medical Scheme: यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब परिवार समेत मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

जुलाई 7, 2026

साथ ही उन्होंने कहा कि शराब नीति से आई अवैध कमाई को अपने फायदे और भ्रष्टाचार के लिए इस्तेमाल किया गया. इसके अलावा, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जब कोई व्यक्ति संवैधानिक पद, जैसे कि मुख्यमंत्री, पर होता है और उस पर ऐसे भ्रष्टाचार के आरोप होते हैं, तो सर्वोच्च न्यायालय supreme court का मानना है कि उस व्यक्ति में इतनी नैतिकता होनी चाहिए कि वह दिल्ली के नागरिकों के हित में इस्तीफा दे. हालांकि, उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जैसे व्यक्ति से नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती, और आदेश के बावजूद उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया. गौरव ने आगे कहा कि वह 6 महीने तक जेल में रहे, लेकिन फिर भी उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया. साथ ही कहा कि जेल वाला सीएम अब बेल वाला सीएम हो गया.

जमानत के बाद AAP सांसद राघव चड्ढा ने क्या कहा

SC द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी काफी समय बाद वापस आ रहे हैं, जिसके लिए वह सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि ईमानदार राजनीति का प्रतीक हैं. उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन्हें 6 महीने जेल में बिताने पड़े, लेकिन अब उनकी वापसी से दिल्ली की महिलाएं बेहद खुश हैं. राघव चड्ढा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी और सशक्त होगी, और हरियाणा चुनाव में केजरीवाल जी पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

Arvind Kejriwal से ईमानदार नेता पूरे देश में नहीं: मनीष

 

दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक बार फिर यह साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल जैसा सच्चा, ईमानदार और देशभक्त नेता इस देश में नहीं है. भाजपा ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई साजिशें रचीं और उन्हें जेल भेजा, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट की वजह से सच्चाई की जीत हुई है और झूठ बेनकाब हो गया है.

जमानत के बाद दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हाल ही में रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 40 लोगों को आरोपी बनाया गया था, लेकिन अब केवल 2 लोग ही जेल में हैं, इसलिए जमानत मिलना स्वाभाविक था. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की जांच एजेंसियों के बारे में जो टिप्पणियां की हैं, वह केंद्र के लिए गंभीर आलोचना हैं. कोर्ट के फैसले के बाद, उनका मानना है कि अगर केंद्र में थोड़ी भी शर्म है, तो केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए,

ये भी पढ़ें : Health Tips : खाली पेट गलती से भी न खाएं ये फल, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने..

Tags: AAPARVIND KEJRIWALBJPDelhidelhi CmGaurav BhatiaNews1Indiasaurab bhardwaj
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में नोएडा, गाजियाबाद...

Uttar Pradesh Teacher Cashless Medical Scheme

CM Cashless Medical Scheme: यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब परिवार समेत मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Chief Minister Teacher Cashless Medical Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत देने वाली...

Road Accident

Road Accident: मवेशी को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा, हाईवे पर क्रॉस बैरियर चीरता हुआ कार में घुसा, दो मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Kanpur Road Accident: कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झांसी हाईवे...

Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs

Sawan 2026 : ज्योतिष के अनुसार, सावन में किन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बन रहे हैं दुर्लभ शुभ संयोग

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन साल का पांचवां महीना माना जाता है। यह महीना भगवान...

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के चरणों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान...

Next Post
RBI

आरबीआई गवर्नर बोले – कर्ज का बढ़ता स्तर गंभीर चिंता का विषय, सामूहिक प्रयास अनिवार्य

Baharaich

Baharaich: साथियों के पकड़े जाने से बौखलाया लंगड़ा भेड़िया, एक ही रात में दो महिलाओं पर किया जानलेवा हमला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist