Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi Police News: महंगी शादियों में करते थे ऐसा काम… दिल्ली एनसीआर में बैंड बाजा बारात गैंग का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने "बैंड बाजा बारात गैंग" का भंडाफोड़ किया है, जो हाई प्रोफाइल शादियों में मेहमान बनकर चोरी करता था। मध्य प्रदेश के गुलकेशी गांव से जुड़े इस गिरोह ने महिलाओं और बच्चों को चोरी के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर रखा। चार सदस्य गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी।

by Mayank Yadav
November 22, 2024
in Latest News, क्राइम, दिल्ली
Delhi Police
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Police catch Band Baja Baraat Gang: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शातिर “बैंड बाजा बारात गैंग” का पर्दाफाश किया है, जो हाई प्रोफाइल शादियों में शामिल होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। यह गैंग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के गुलकेशी गांव से जुड़ा है और शादी के सीजन में दिल्ली एनसीआर में सक्रिय हो जाता था। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों- राजकुमार, सुमित, मोहित और कर्ण को गिरफ्तार किया है। चोरी के लिए यह गैंग महिलाओं और बच्चों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखता था, जो मेहमान बनकर शादियों में शामिल होते और बैग या संदूक चुरा लेते थे। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।

शादियों में मेहमान बनकर करते थे चोरी

Delhi Police क्राइम ब्रांच के एडिश्नल कमिश्नर संजय भाटिया के मुताबिक, गैंग के सदस्य शादी समारोह में मेहमान बनकर शामिल होते थे। ये लोग परिवार की गतिविधियों पर नजर रखते और मौका मिलते ही कैश या गहनों से भरे बैग चुरा लेते। चोरी का सामान गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचाया जाता, जो इसे रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा गांव ले जाते थे। यह तरीका अपनाने का मकसद था कि पकड़े जाने पर भी चोरी का सामान बरामद न हो सके।

RELATED NEWS

AI Summit Protest Arrest Case Delhi

Protest Case: एआई समिट विरोध पर शिकंजा कसा, दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से एक और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को पकड़ा

February 23, 2026
Delhi Police

Delhi Police की बड़ी कार्रवाई: ISI से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़

November 30, 2025

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

Delhi Police को शादियों में बढ़ती चोरी की शिकायतें मिलने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच में पता चला कि चोरी में महिलाओं और बच्चों का इस्तेमाल हो रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने शादी के मंडप से संदिग्धों की ट्रैकिंग की और गुरुग्राम में छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया।

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

पकड़े गए आरोपियों में गैंग का मास्टरमाइंड राजकुमार बताया जा रहा है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि गैंग के पूरे नेटवर्क को पकड़ा जा सके।

यहां पढ़ें: Delhi pollution: दिल्ली बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, खतरनाक स्तर पर AQI, गंभीर बीमारियों का खतरा

Tags: Band Baja Baraat Gangdelhi police
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

AI Summit Protest Arrest Case Delhi

Protest Case: एआई समिट विरोध पर शिकंजा कसा, दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से एक और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को पकड़ा

by SYED BUSHRA
February 23, 2026

A I Summit Protest Case: दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के एक...

Delhi Police

Delhi Police की बड़ी कार्रवाई: ISI से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़

by Mayank Yadav
November 30, 2025

Delhi Police ISI terrorist arrested: आतंक के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की...

India Gate pollution protest clash

Protest for A Q I: इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण को लेकर हंगामा मिर्ची स्प्रे से चार पुलिसकर्मी घायल, 15 लोग हिरासत में

by SYED BUSHRA
November 24, 2025

Air Pollution Protest at India Gate: रविवार को राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के खिलाफ लोगों ने...

11 वर्षीय लड़की का शव मिला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली : कर्ज़ वसूली को आए व्यक्ति ने 11 वर्षीय बच्ची की ले ली जान

by Kanan Verma
November 23, 2025

11 साल की बच्ची की हत्या : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक 11...

एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क

Pakistan’s ISI से जुड़े ड्रोन हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में चार गिरफ्तार

by Kanan Verma
November 22, 2025

दिल्ली पुलिस (Crime Branch) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी...

Next Post
by-election

UP Assembly by-election: अखिलेश यादव का दावा- 'हम नैतिक रूप से जीत चुके, बस प्रमाणपत्र बाकी'

Lucknow

Lucknow IAS's wife: IAS की पत्नी ने किया ऐसा काम कि सहेलियों ने की दर्ज कराई FIR

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist