गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi Spy Network Exposed: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला गिरोह पकड़ा गया,जानकारी लीक करने के शक में दो भाई गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े जासूसी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस केस में दो भाइयों को पकड़ा गया है, जिन पर पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी देने और नकली पासपोर्ट बनवाने के आरोप लगे हैं।

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 31, 2025
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Spy Network Exposed: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में आदिल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहा था। जांच में सामने आया कि आदिल नकली पासपोर्ट बनाने वाले एक रैकेट से भी जुड़ा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, आदिल कई सालों से दिल्ली में रह रहा था और उसके पास से कई फर्जी पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। इतना ही नहीं, वह पाकिस्तान और अन्य देशों की यात्रा भी कई बार कर चुका है।

RELATED NEWS

AI Summit Protest Arrest Case Delhi

Protest Case: एआई समिट विरोध पर शिकंजा कसा, दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से एक और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को पकड़ा

फ़रवरी 23, 2026
Delhi Police

Delhi Police की बड़ी कार्रवाई: ISI से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़

नवम्बर 30, 2025

भाई अख्तर हुसैन भी गिरोह का हिस्सा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आदिल का भाई अख्तर हुसैन भी इसी नेटवर्क का हिस्सा है। मुंबई पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अख्तर खुद को भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) का वैज्ञानिक बताकर लोगों को बेवकूफ बना रहा था। उसकी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को उसके पास से नकली पहचान पत्र, गोपनीय दस्तावेज, नक्शे और कई संवेदनशील कागजात मिले।

जांच में यह भी सामने आया कि अख्तर हुसैन के पास जो आईडी कार्ड मिला, वह बिल्कुल असली जैसा दिखता था। उस पर नाम “अली रजा हुसैनी” लिखा था, लेकिन फोटो अख्तर की थी।

परमाणु जानकारी लीक करने का शक

सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि दोनों भाई भारत की परमाणु ऊर्जा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां दुश्मन देशों तक पहुंचा रहे थे। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि विदेशों में इनके संपर्क कौन-कौन से लोगों से थे और उन्होंने कितनी अहम जानकारी बाहर भेजी है।

पुलिस ने बताया कि अख्तर हुसैन उर्फ कुतुबुद्दीन अहमद (60) ने पिछले बीस सालों में अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली थी। उसने “एलेक्जेंडर पाल्मर” नाम से एक नई पहचान बनाई थी। इसी नाम पर उसने जाली डॉक्यूमेंट और तीन भारतीय पासपोर्ट बनवाए थे। उसके घर की तलाशी के दौरान 14 नक्शे, फर्जी डिग्रियां, मार्कशीटें और कई कंपनियों के नकली आईडी कार्ड मिले हैं।

हाई-प्रोफाइल जासूसी रैकेट

मुंबई क्राइम ब्रांच ने NIA और IB की मदद से अख्तर को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि वह “पाल्मर” नाम से विदेश भी गया था। पुलिस का कहना है कि यह कोई साधारण धोखाधड़ी नहीं, बल्कि एक हाई-प्रोफाइल जासूसी रैकेट है, जिसके तार विदेशी न्यूक्लियर एजेंसियों से जुड़े हो सकते हैं।

फिलहाल दिल्ली और मुंबई पुलिस की टीमें मिलकर इस नेटवर्क के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों भाइयों ने कई लोगों को नकली पासपोर्ट दिलवाए हैं। कुछ और संदिग्ध अब भी फरार हैं, जिनकी खोज में पुलिस जुटी है।

Tags: delhi policePakistan Espionage
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

AI Summit Protest Arrest Case Delhi

Protest Case: एआई समिट विरोध पर शिकंजा कसा, दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से एक और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को पकड़ा

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 23, 2026

A I Summit Protest Case: दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के एक...

Delhi Police

Delhi Police की बड़ी कार्रवाई: ISI से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़

by Mayank Yadav
नवम्बर 30, 2025

Delhi Police ISI terrorist arrested: आतंक के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की...

India Gate pollution protest clash

Protest for A Q I: इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण को लेकर हंगामा मिर्ची स्प्रे से चार पुलिसकर्मी घायल, 15 लोग हिरासत में

by SYED BUSHRA
नवम्बर 24, 2025

Air Pollution Protest at India Gate: रविवार को राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के खिलाफ लोगों ने...

11 वर्षीय लड़की का शव मिला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली : कर्ज़ वसूली को आए व्यक्ति ने 11 वर्षीय बच्ची की ले ली जान

by Kanan Verma
नवम्बर 23, 2025

11 साल की बच्ची की हत्या : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक 11...

एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क

Pakistan’s ISI से जुड़े ड्रोन हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में चार गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 22, 2025

दिल्ली पुलिस (Crime Branch) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी...

Next Post
Run for unity : कौन बोला सरदार पटेल के आदर्श ही भारत की सच्ची ताकत हैं ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होकर योगी ने दिया एकता का संदेश

Run for unity : कौन बोला सरदार पटेल के आदर्श ही भारत की सच्ची ताकत हैं ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होकर योगी ने दिया एकता का संदेश

Nirmala Sitharaman Bhutan visit

Nirmala Sitharaman Bhutan Visit: रास्ते में बिगड़ा मौसम, कहां हुई इमरजेंसी लैंडिंग क्यों उतारा गया विमान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist