मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi Crime News:दिल्ली के जाफराबाद में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

दिल्ली के जाफराबाद में दो सगे भाइयों की ताबड़तोड़ गोलियों से हत्या कर दी गई। करीब 30 राउंड फायरिंग हुई। रिश्तेदार पर शक है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 16, 2025
in दिल्ली
Jafrabad Double Murder Case Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

Jafrabad Double Murder Case Delhi:दिल्ली की राजधानी के जाफराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने दो सगे भाइयों को ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला। इस फायरिंग में करीब 30 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों में दुबक गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस को करीब 1:40 बजे मिली सूचना

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मंगलवार रात करीब 1:40 बजे जाफराबाद पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक युवक खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा मिला। उसकी पहचान 31 वर्षीय फजील के रूप में हुई, जो जाफराबाद का रहने वाला था।

RELATED NEWS

Shahdara Railway Station Murder: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने ली युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

Shahdara Railway Station Murder: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने ली युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

जून 21, 2026
Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

जून 20, 2026

अस्पताल में दूसरे भाई ने तोड़ा दम

फायरिंग में गंभीर रूप से घायल फजील के भाई नदीम (33 वर्ष) को तत्काल जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों को बेहद नजदीक से कई गोलियां मारी गई थीं। बताया जा रहा है कि नदीम दिव्यांग था, जिससे इस घटना को लेकर लोगों में और आक्रोश है।

रिश्तेदार पर हत्या का शक

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस दोहरे हत्याकांड को किसी करीबी रिश्तेदार ने अंजाम दिया हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आपसी रंजिश और पुराने विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

जाफराबाद थाने में मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

फोरेंसिक जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags: delhi crime newsJafrabad Firing Incident
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Shahdara Railway Station Murder: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने ली युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

Shahdara Railway Station Murder: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने ली युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
जून 21, 2026

Shahdara Railway Station Murder Case: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक मामूली विवाद ने बड़ा और दुखद रूप ले...

Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Delhi Doctor Murder Case update: दक्षिण दिल्ली के माउंट कैलाश इलाके में गुरुवार को हुई एक हत्या ने लोगों को...

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

by SYED BUSHRA
मई 21, 2026

Crime news:दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर रात हुए डबल मर्डर ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक...

Triple Murder Case:  दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Triple Murder Case: दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

by SYED BUSHRA
जनवरी 7, 2026

Laxmi Nagar Triple Murder Case: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में हुए ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे इलाके को झकझोर...

Delhi Laxmi Nagar assault case

Delhi Laxmi Nagar Case: दबंगों का तांडव, बाप-बेटे की सरेआम बर्बर पिटाई, CCTV वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जनवरी 6, 2026

Delhi Laxmi Nagar Case: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में गुंडागर्दी की एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक घटना सामने आई...

Next Post
Mathura

मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना: घने कोहरे के कारण 7 बसें टकराईं, 13 की मौत, 25 घायल

Link Expressway

गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का रास्ता साफ, 56 गांवों से होकर गुजरेगा 74 KM का लिंक एक्सप्रेसवे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist