बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Dating Scam: डेटिंग ऐप पर 700 से ज्यादा लड़कियों को बनाया शिकार… ब्लैकमेल कर करता था ये गंदा काम

दिल्ली पुलिस ने 23 साल के तुषार बिष्ट को गिरफ्तार किया, जिसने 700 से ज्यादा महिलाओं को डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल किया। वह उनकी निजी तस्वीरों से उन्हें धमकाता था। पुलिस ने शकरपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया।

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 18, 2025
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News: दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने तुषार बिष्ट नाम के एक 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने 700 से ज्यादा लड़कियों और महिलाओं को डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया के जरिए फंसाया और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे।

कैसे काम करता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, तुषार खुद को अमेरिकी या ब्राजीलियन मॉडल बताकर बम्बल और स्नैपचैट जैसे डेटिंग ऐप्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाता था। वह ब्राजील के किसी मॉडल की तस्वीरें और वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता था, ताकि लोग उस पर यकीन कर लें।

RELATED NEWS

: Kanpur Woman Assault Case

Woman Assault : कानपुर में महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

जुलाई 3, 2026
मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 15 लाख रुपये, साइबर पुलिस ने तुरंत कारवाही कर फ्रीज कराए लाखों में

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 15 लाख रुपये, साइबर पुलिस ने तुरंत कारवाही कर फ्रीज कराए लाखों में

जून 20, 2026

18 से 30 साल की महिलाएं उसके निशाने पर होती थीं। पहले वह उनसे बातचीत करता, फिर धीरे से दोस्ती बढ़ाकर उनका भरोसा जीतता। जब महिलाएं उस पर पूरी तरह भरोसा कर लेतीं, तो वह उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लेता। इसके बाद वह उन्हें धमकाने लगता कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा।

700 से ज्यादा महिलाएं बनीं शिकार

जांच में सामने आया कि तुषार ने 500 से ज्यादा महिलाओं से बम्बल पर और 200 से ज्यादा महिलाओं से स्नैपचैट व व्हाट्सऐप पर बात की थी। उसके फोन से कई महिलाओं की निजी तस्वीरें, वीडियो और पैसों के लेन-देन से जुड़े सबूत मिले हैं। पुलिस ने उसके पास से 13 क्रेडिट कार्ड भी बरामद किए, जिनका वह ठगे गए पैसे को ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल करता था।

कैसे हुआ खुलासा

यह मामला तब सामने आया जब दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने 13 दिसंबर को साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। छात्रा ने बताया कि वह इस साल की शुरुआत में बम्बल ऐप पर तुषार के संपर्क में आई थी। कुछ समय बाद तुषार ने उसे फंसा लिया और फिर ब्लैकमेल करने लगा। लड़की ने परेशान होकर अपने परिवार को बताया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने शकरपुर इलाके से तुषार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, वह ब्लैकमेलिंग से लाखों रुपये कमा चुका है। डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि तुषार बहुत मीठी बातें कर लड़कियों का भरोसा जीत लेता था और फिर उन्हें जाल में फंसा लेता था।

ऐसे बचें साइबर ठगों से

इस घटना ने ऑनलाइन डेटिंग और सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर अपराधों की गंभीरता को दिखा दिया है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि अजनबियों से ऑनलाइन ज्यादा न घुलें-मिलें और अपनी निजी जानकारी शेयर करने से बचें।

यह घटना एक चेतावनी है कि सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर सतर्क रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि साइबर ठग नए तरीके से लोगों को फंसा रहे हैं।

Tags: Cyber Crimeonline scamwomen safety
Share200Tweet125Share50

Ahmed Naseem

Related Posts

: Kanpur Woman Assault Case

Woman Assault : कानपुर में महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Kanpur Woman Assault Case:कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित तौर पर बीच सड़क पर मारपीट...

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 15 लाख रुपये, साइबर पुलिस ने तुरंत कारवाही कर फ्रीज कराए लाखों में

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 15 लाख रुपये, साइबर पुलिस ने तुरंत कारवाही कर फ्रीज कराए लाखों में

by Sadaf Farooqui
जून 20, 2026

Cyber Fraud: राजधानी के जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके बैंक...

WhatsApp Hack Scam: एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे बचें और क्या करें अगर अकाउंट हो जाए हैक

WhatsApp Hack Scam: एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे बचें और क्या करें अगर अकाउंट हो जाए हैक

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

WhatsApp Hack Scam: आज के दौर में WhatsApp सिर्फ चैटिंग का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का...

Lucknow Crime Against Women

Lucknow Crime : पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई दो युवतियों ने बदसलूकी का मंसूबे किया नाकाम, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Lucknow Crime News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक गंभीर घटना...

आयुष्मान कार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी कार्ड बनवाने के लिए वसूले जाते थे 800 रुपये

आयुष्मान कार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी कार्ड बनवाने के लिए वसूले जाते थे 800 रुपये

by Sadaf Farooqui
जून 6, 2026

Ayushman Card Fraud: लखनऊ में सामने आए आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़ा मामले की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं।...

Next Post
‘Mere Husband Ki Biwi’ का गाना ‘सांवरिया जी’ हुआ आउट, अर्जुन कपूर के लिए दिखी रकुल-भूमि के बीच खींचतान

‘Mere Husband Ki Biwi’ का गाना ‘सांवरिया जी’ हुआ आउट, अर्जुन कपूर के लिए दिखी रकुल-भूमि के बीच खींचतान

Web Series: अब पंचायत के फुलेरा को टक्कर देने आ रहा दुपहिया का  धड़कपुर , देखें प्राइम पर छोटे शहर की हास्य से भरपूर कहानी

Web Series: अब पंचायत के फुलेरा को टक्कर देने आ रहा दुपहिया का धड़कपुर , देखें प्राइम पर छोटे शहर की हास्य से भरपूर कहानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist