बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ : कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर जानलेवा हमला

by abhishek tyagi
फ़रवरी 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ की पट्‌टी सीट पर सपा जिला पंचायत सदस्य पवन सरोज पर भी हमला हुआ है। वहीं, सपा ने कुंडा में चुनाव आयोग से 8 से 10 बूथ कैप्चरिंग की शिकायत की है। इससे पहले राजा भैया ने वोट डालने के बाद कहा था कि वह अखिलेश को सीएम नहीं बनने देंगे। सपा ने ट्वीटर पर जवाब देते हुए कहा- सुनो गुंडे, जनता कुंडी में बंद करने को तैयार है। उधर, यूपी के 11 जिलों की 61 सीटों पर 11 बजे तक 21.39% वोटिंग हुई।

प्रतापगढ़ के कुंडा में बड़ा बवाल हो गया। यहां सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर जानलेवा हमला हुआ है। गुलशन राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। फायरिंग भी हुई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए हैं। गुलशन ने बताया कि पहाड़पुर में राजा भैया के समर्थकों ने फायरिंग की। फिर गाड़ियों में तोड़फोड़ की। मुझे जाने से मारने की कोशिश की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद पहुंच गया है।

RELATED NEWS

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जुलाई 8, 2026
Uttar Pradesh Teacher Cashless Medical Scheme

CM Cashless Medical Scheme: यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब परिवार समेत मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

जुलाई 7, 2026

राष्ट्र भक्ति और परिवार भक्ति में फर्क- मोदी

चुनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी बस्ती में रैली करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भक्ति और परिवार भक्ति में फर्क होता है। हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीब को छत देती है। लेकिन घोर परिवारवादियों के लिए उनका विकास, परिवार का विकास ही अहम है। इसलिए आपको एकजुट को NDA को जिताना है।

फायरिंग और हमले में कई गाड़ियां टूट गईं।

सपा ने 8 से 10 बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुंडा थाना क्षेत्र में पहाड़पुर गांव है। वहां पर एक प्रत्याशी पर हमले की सूचना मिली है। प्रत्याशी की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए हैं। उनके द्वारा तहरीर दी गई है। FIR दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। बूथ पूरी तरह से सामान्य है। वहां चुनाव हो रहा है। घटना बूथ से बहुत पहले हुई है। वहीं, माइक्रो ऑब्जर्वर ने हमले की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि पता नहीं किस ने गाड़ी तोड़ दी है।

फिलहाल, इस घटना के बाद कुंडा में तनाव बढ़ गया है। इससे पहले सपा ने 8 से 10 बूथ की कैप्चरिंग करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। वहीं, राजा भैया के जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने भी सपा द्वारा एक बूथ पर कैप्चरिंग का आरोप लगाया है।

LIVE UPDATES

  • कुंडा में गुलशन यादव के काफिले पर हमला हुआ है। वह राजा भैया के खिलाफ लड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके काफिले पर पहाड़पुर गांव में हमला हुआ। इसमें वह तो सुरक्षित हैं। लेकिन उनके एक साथी के सिर पर गंभीर चोट है।
  • कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के बेटे नंदन सिंह के ऊपर पवन सरोज ने मारपीट और गाड़ी तोड़ने का आरोप लगाया है। अमेठी के जायस में बूथ संख्या 290 में दूसरी बार EVM मशीन खराब हुई है।
  • सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि कुंडा में राजा भैया की जनसत्ता दल के कार्यकर्ता जबरदस्ती अपने पक्ष में वोटिंग करवा रहे हैं। प्रधान और दबंगों ने बूथ कैप्चरिंग की है। सपा ने कहा कि कुंडा के जहानाबाद, समसपुर, हथिगंवा, खिदिरपुर, डीहानौबस्ता, परसीपुर समेत 8 से 10 बूथ पर कैप्चरिंग का आरोप लगाया।
  • प्रयागराज, अयोध्या, प्रतापगढ़, सिराथू समेत 200 से ज्यादा बूथ पर EVM में गड़बडी के चलते वोटिंग बाधित हुई। सपा ने भी शुरुआती तीन घंटे में EVM से जुड़ी 75 से ज्यादा शिकायतें चुनाव आयोग से की हैं।
  • अमेठी से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि प्रियंका को गलतफहमी है कि वो महिलाओं की लड़ाई लड़ रही हैं। अखिलेश यादव को गलतफहमी है कि वो चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बन जाएंगे।
  • कुंडा में राजा भैया ने बजरंगबली के मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद परिवार के साथ वोट डाला। राजा भैया इस सीट पर 7वीं बार मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश यादव की सरकार न बन रही है। न ही बनने दिया जाएगा।
  • इलाहाबाद पश्चिम की सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह ने पोलिंग एजेंट के पहुंचने से पहले मॉकपोल का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।
  • अयोध्या में अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष और हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञान दास ने वोट डाला। राम मंदिर से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा- नो कमेंट
  • केशव प्रसाद मौर्य ने वोटिंग शुरू होने से पहले मां के पैर छुए। मां ने दही खिलाकर उनको आशीर्वाद दिया। इसके बाद केशव ने पूजा-अर्चना की।
  • गोंडा के कर्नलगंज के सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह समेत 30 लोगों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता के घर में घुसकर रेप और मारपीट का केस दर्ज किया गया।
  • अयोध्या पर देश-दुनिया की नजर
  • आज जिस अयोध्या में देश-दुनिया की नजर है वहां वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा, रामनगरी चित्रकूट में भी वोटिंग हो रही है। कुंभनगरी प्रयागराज में भी भाजपा 2017 का करिश्मा दोहराना चाहती है। भाजपा ने अयोध्या की सभी 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। प्रयागराज की 12 में से 9 और चित्रकूट की 2 सीटों पर जीत का झंडा लहराया था।

2017 में इन 61 में से भाजपा ने 50 सीटें जीती थीं

61 सीटों पर 48 सीटिंग विधायक चुनाव लड़ रहे हैं। 2017 में इन 61 में से भाजपा ने 50 सीटें जीती थीं। सपा ने 5, बसपा ने 3, कांग्रेस ने एक और दो सीट निर्दलीयों ने जीती थी। यानी इन सीटों पर जिसे जनता ने आशीर्वाद दिया वह लखनऊ की कुर्सी तक पहुंचा है।

Tags: News1Indiaup election news of the dayUp Election की खबरेंUP election की ताज़ा खबरे हिन्दी मेंUP NewsUttar PradeshUttar Pradesh Elections 2022
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में नोएडा, गाजियाबाद...

Uttar Pradesh Teacher Cashless Medical Scheme

CM Cashless Medical Scheme: यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब परिवार समेत मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Chief Minister Teacher Cashless Medical Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत देने वाली...

Road Accident

Road Accident: मवेशी को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा, हाईवे पर क्रॉस बैरियर चीरता हुआ कार में घुसा, दो मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Kanpur Road Accident: कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झांसी हाईवे...

Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs

Sawan 2026 : ज्योतिष के अनुसार, सावन में किन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बन रहे हैं दुर्लभ शुभ संयोग

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन साल का पांचवां महीना माना जाता है। यह महीना भगवान...

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के चरणों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान...

Next Post

बस्ती में प्रधानमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित, बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र कर कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

तंजानिया के Kili Paul ने PM Modi को भी किया इंप्रेस, मन की बात में मिली जबरदस्त तारीफ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist