मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Morbi Bridge Accident: मोरबी पुल हादसे पर उठे कई सवाल…132 लोगों की मौत का कौन जिम्मेदार, पढ़े पूरी ख़बर

by Anu Kadyan
अक्टूबर 31, 2022
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष

गुजरात के मोरबी में रविवार शाम मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज के अचनाक टूटने से बड़ा हादसा हो गए है। इस हादसे में अब तक 132 से अधिक लोग की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय पुल पर 400 से ज्याद लोग मौजूद थे। ये लोग रविवार की छुट्टी होने की वजह से ब्रिज पर घूमने पहुंचे थे। अब तक 177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। कई लोग इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। मौके पर लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे को देखते हुए लग रहा है कि अभी मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

2 करोड़ की लागत से की थी पुल की मरम्मत

बता दें कि केबल ब्रिज 100 साल से अधिक पुराना है। ये ब्रिटिश शासन के दौरान मच्छु नदी पर बनाया गया था। राजा-महाराजाओं के समय का ये पुल ऋषिकेश के राम और लक्ष्मण झूला पुल की तरह झूलता रहता था। इसलिए इसे झूलता पुल भी कहा जाता था। इसे दीवाली के एक दिन बाद और गुजराती नव वर्ष पर रिनोवेशन के बाद चालू किया गया था। 2 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल की मरम्मत की गई थी। मरम्मत के बाद इसे खोल दिया गया था। खोलने के पांच दिन के भीतर ही इतना बड़ा हादसा होने पर अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

इस कंपनी को सौंपी थी पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी

वहीं अंग्रेजों के जमाने के इस ब्रिज के रखरखाव की जिम्मेदारी वर्तमान में ओरेवा ग्रुप के पास है। आपको बता दें कि पहले इस पुल के रख रखाव की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम के पास थी। बाद में इसके लिए एक ट्रस्ट का गठन किया गया। इसी ट्रस्ट ने कुछ समय पहले पुल के पुनर्निर्माण और रख रखाव को लेकर ओरेवा कंपनी को टेंडर दिया था। जिसके बाद इस ग्रुप ने मार्च 2022 से मार्च 2037 यानी 15 साल के लिए इस पुल के रखरखाव, सफाई, सुरक्षा और टोल वसूलने जैसी सारी जिम्मेदारी ओरेवा कंपनी को दी गई थी।

100 की क्षमता वाले पुल पर 400 लोग क्यों…


वहीं बड़ी बात ये है कि इस पुल की क्षमता करीब 100 लोगों की ही है। लेकिन इस पुल पर हादसे के वक्त 400 लोग मौजूद थे। वहीं  इस पुल पर आने के लिए लोगों को 17 रुपए और बच्चों को 12 रुपए का टिकट खरीदना होता था।
इसलिए ऐसे में ये भी कहा जा रहा है कि दिवाली के बाद ये पहला वाले वीकेंड था। इसलिए कमाई के लालच में इस पुल को बिना फिटनेस जांच के ही खोल दिया गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि घटना के वक्त करीब 400 से 500 लोग पुल पर मौजूद थे। ऐसे में इतने लोगों का बोझ पुल सह नहीं पाया और टूट गया। 

फिटनेस चेक किए बिना पुल को खोला…


वहीं सात महीने से इस पुल की मरम्मत का काम चल रहा था। मरम्मत कार्य के बाद लोगों के लिए इसे फिर से खोल दिया गया था। इसी बीच मोरबी नगर पालिका के अधिकारी संदीपसिंह जाला ने बताया कि मरम्मत के बाद इसे जनता के लिए खोला गया था। लेकिन स्थानीय नगरपालिका ने अभी तक पुल को लेकर कोई फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं किया था। 

कटघरे में खड़ी ओरेवा कंपनी और स्थानीय प्रशासन

इस हादसे में इतने लोगों की जान जाने के बाद ओरेवा कंपनी और स्थानीय प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस हादसे को लेकर कई सवाल उठ रहे के कि अगर पुल की अधिकतम क्षमता 100 लोगों की है तो हादसे के समय पुल पर 400 से अधिक लोग कैसे पहुंचे। तो वहीं जब स्थानीय नगर पालिका ने मरम्मत के बाद कोई फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किया था तो किसके आदेश से पुल को दोबारा लोगों के लिये खोला गया।

Tags: gujratMorbi Bridge AccidentNews1India

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के 25 साल पूरे होने पर Shah Rukh Khan ने माधुरी से कही ये खास बात

Gujarat: मोरबी में हुआ बड़ा हादसा, केबल ब्रिज टूटने से कई लोग नदी में गिरे, पुल पर मौजूद थे 500 लोग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India