Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Haryana: अग्नीपथ योजना के तहत 4 जिलों में 'अग्निवीर' भर्ती रैली शुरू.

Haryana: अग्निपथ योजना के तहत 4 जिलों में ‘अग्निवीर’ भर्ती रैली शुरू, 11 रेलियां महिलाओं के लिए होंगी आयोजित

देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव का रंग दिखाई दे रहा है। जिसके चलते हरियाणा में अग्निपथ योजना के तहत ‘अग्निवीर’ के लिए हिसार में भारतीय सेना भर्ती रैली शुरू हुई।

इसी बीच मेजर जनरल रंजन महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर हम इस रैली का आयोजन कर रहे हैं। इस योजना के तहत हम 4 जिलों को कवर कर रहे हैं। जिसमें हिसार, फतेहाबाद, जींद और सिरसा शामिल है।

वहीं उन्होंने बताया कि अग्नीपथ योजना साथ ही पूरे हिंदुस्तान में 4 और रैली की जा रही है। साथ ही अक्टूबर से दिसंबर तक 85 भर्ती रैलियां निकाली जाएंगी। ये रैलियां पुरुषों की भर्तियों के लिए निकाली जाएंगी। इसके अलावा 11 रैलियां महिलाओं की भर्तियों के लिए रैली आयोजित की जाएगी।

आपको बता दें अग्निपथ योजना की घोषणा 16 जून 2022 को की गई थी। यह सशस्त्र बलों की तीन सेवाओं में कमीशन अधिकारियों के पद से नीचे के सैनिकों की भर्ती के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई योजना है। इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले जवानों को ‘अग्निवीर’ के नाम से जाना जाएगा।

ये भी पढ़े-J&K: आतंकी हमले की आशंका पर बोले ब्रिगेडियर राणा, ‘जनता निश्चिंत रहे, भारतीय सेना सरहद पर पूरी तरह से अलर्ट है

Exit mobile version