Saturday, June 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

जालौन की कालपी विधानसभा भाजपा और माधौगढ़ कांग्रेस के लिए बनी गले की फांस, अभी तक नहीं घोषित हो सके प्रत्याशी

by abhishek tyagi
January 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

जालौन: जालौन में कालपी विधानसभा की सीट भारतीय जनता पार्टी और माधौगढ़ विधानसभा की सीट कांग्रेस के लिये गले की फांस बनी हुई है, इन दोनों सीटों पर किसी भी पार्टी ने अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाया है जबकि दोनों पार्टियां लगातार अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं, इसके बावजूद भी इन दोनों सीटों पर किसी भी पार्टी में अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।


जालौन में तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होना है और 1 फरवरी तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर के समक्ष दाखिल कर सकते हैं। ऐसे में जालौन की 3 विधानसभा सीटों में उरई विधानसभा सीट पर सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये है, लेकिन कालपी विधानसभा सीट पर भाजपा ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, इस सीट ओर सपा, कांग्रेस बसपा अपने अपने उम्मीदवाद घोषित कर चुकी है, ऐसा ही हाल कांग्रेस का है, उसने माधौगढ़ विधानसभा से अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इन दोनों पार्टियों के लिए यह दोनों विधानसभा सीटें गले की फांस बनी हुई हैं। कालपी में वर्तमान में भाजपा का विधायक है, इस सीट से वर्तमान में भाजपा के नरेंद्र पाल सिंह जादौन विधायक हैं और वह टिकट के प्रमुख दावेदार हैं, लेकिन अभी तक उनका नाम पार्टी ने घोषित नहीं किया है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के पूर्व विधायक संतराम सेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बना जी, पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान तथा निषाद पार्टी से राजकुमार दुबे कुठौंद तथा संजय गुप्ता उर्फ संजू गोहन भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं, लेकिन अभी तक भाजपा और निषाद पार्टी के लिए कोई भी कैंडिडेट नहीं मिला है, जिससे वह उसे प्रत्याशी घोषित कर सके। भाजपा ने आज 91 उम्मीदवारों की सूची जरूर जारी की है, लेकिन कालपी विधानसभा के लिए किसी भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा है, उससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा में कालपी सीट पर अंदरूनी कलह तो नहीं, क्योकि इस सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के भी लड़ने की चर्चा थी।

RELATED NEWS

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

June 13, 2026
RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

June 11, 2026


दूसरी ओर माधौगढ़ विधानसभा की सीट भी कांग्रेस के लिए मुसीबत बनी हुई है, इस सीट पर भी अभी तक कांग्रेस को कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया है, इस सीट पर पहले विनोद चतुर्वेदी चुनाव लड़ा करते थे, लेकिन उनके सपा में शामिल हो जाने के बाद इस सीट पर अभी तक कोई उम्मीदवार नहीं मिला है। इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ दिवोलिया, कांग्रेसी नेता राजेश मिश्रा, जय प्रकाश शुक्ला कनासी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं लेकिन इसमें से अभी तक में पार्टी ने किसी को उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, ऐसे में अब कयास यह लगाए जा रहे हैं कि कहीं कांग्रेस इस सीट पर सपा को वाक ओवर तो नहीं देना चाहती है, क्योंकि इस सीट पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व संसदीय मंत्री गोविंद सिंह लहार के दमाद राघवेंद्र प्रताप सिंह अमखेड़ा चुनावी मैदान में हैं, इसीलिए उम्मीद की जा रही है कि इस सीट पर कांग्रेस सपा को वाक ओवर दे सकती है। वही बता दें कि जालौन में तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होना है, उसके लिए 1 फरवरी तक ही प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी क्या आगामी दिनों में भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवार कालपी तथा माधौगढ़ सीट पर उतारते हैं या फिर बिना लड़े ही चुनावी मैदान से बाहर हो जाते हैं।

(मुवीन खान)

Tags: Jalaun News In Hindijalaun news of the dayjyotiguptaliveNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

Rajya Sabha Election MP Controversyमध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी...

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

PM Modi In NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की...

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Project Ganga: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए महत्वाकांक्षी...

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

Next Post

West Bengal के बर्दवान मेडिकल कॉलेज के Covid वार्ड में लगी आग, 1 मरीज की मौत

बजट पर इन्वेस्टर्स की नजर , STT को खत्म करने की मांग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist