शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Hijab Row: कर्नाटक के तुमकुर में 10 मुस्लिम लड़कियों के खिलाफ FIR दर्ज, जानें है क्या है पूरा मामला

by abhishek tyagi
फ़रवरी 19, 2022
in देश, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

Hijab Controversy: कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद पूरे देश में फैल गया है. इस मामले पर कई राज्यों के वरिष्ठ नेताओं से लेकर जनता तक ने अपनी अपनी राय देनी शुरू कर दी है. इस बीच बीते 16 फरवरी को हिजाब प्रतिबंध को लेकर विवाद के कारण बंद स्कूलों को फिर से खोल दिया गया।

वहीं 17 फरवरी को हिजाब और बुर्का पहने कुछ मुस्लिम छात्राओं ने तुमकुर के गर्ल्स एम्प्रेस गवर्नमेंट पीयू कॉलेज के बाहर एंट्री से रोके जाने पर हिजाब नियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. छात्राओं ने सड़कों पर उतरते समय ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे भी लगाए. 17 फरवरी को तुमकुर में हुए प्रदर्शन पर एक्शन लेते हुए अब कर्नाटक पुलिस ने सीआरपीसी (CRPC) की धारा 144 के तहत जारी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में कम से कम 10 लड़कियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 149 143, 145, 188 के तहत FIR दर्ज की है. वहीं गवर्नमेंट कॉलेज शिमोगा से 58 विद्यार्थियों को निलम्बित किया गया है।

RELATED NEWS

Vivek Agnihotri: हिजाब विवाद पर विवेक ने सुप्रीम कोर्ट के जज पर कसा तंज, दोनों जजों की राय अलग-अलग रही

अक्टूबर 15, 2022

हिजाब पहनकर एग्जाम देने की नही मिली अनुमति तो छोड़ दी परीक्षा

अप्रैल 22, 2022

बता दें कि हाल ही में हिजाब विवाद पर हाई कोर्ट ने कहा था कि जब तक इस मामले की सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक कर्नाटर के किसी भी शिक्षण संस्थानों में कोई भी धार्मिक पोशाक नहीं पहनेगा. जबकि स्कूल-कॉलेज की महिलाओं को हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी हिजाब और बुर्का पहने देखा गया था।

यह कदम केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा शुक्रवार को कर्नाटक सरकार से उन लोगों को गिरफ्तार करने का आग्रह करने के बाद आया है जो अदालत के अंतरिम आदेश का उल्लंघन करते हैं “चाहे वह केसरी हो या हिजाब.” दरअसल शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अदालत के अंतरिम आदेश का उल्लंघन करने की कोशिश करने वालों को सलाखों के पीछे डाल दो- चाहे वह केसरी हो या हिजाब।

क्या है मामला

हिजाब विवाद की शुरुआत पिछले महीने उडुपी गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की कुछ छात्राओं के हिजाब पहनकर कॉलेज परिसर में जाने पर हुई थी, जिन्हें कक्षाओं में जाने की अनुमति नहीं दी गई. कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि जो छात्रा पहले बिना हिजाब के आती थीं, वे अब अचानक से हिजाब में आने लगी हैं. बाद में छात्राओं ने बिना हिजाब के कक्षाओं में जाने से इनकार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. यह मुद्दा एक विवाद बन गया और कर्नाटक के अन्य जिलों के साथ ही अन्य प्रदेशों में भी इस मुद्दे को उठाया जा रहा है. इसकी वजह से तनाव बना हुआ है और यहां तक कि हिंसा भी हो चुकी है.

हिजाब विवाद मामले की कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. कर्नाटक हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए गुरुवार को आदेश दिया था कि अंतिम आदेश तक छात्रों के लिए किसी भी धार्मिक प्रतीक की अनुमति नहीं है।

Tags: HC hearing to continue tomorrowhijab controversy karnatakahijab controversy Latest Breaking Newshijab controversy latest newsKarnataka Hijab ControversyKarnataka hijab controversy is polarising its
Share198Tweet124Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Vivek Agnihotri: हिजाब विवाद पर विवेक ने सुप्रीम कोर्ट के जज पर कसा तंज, दोनों जजों की राय अलग-अलग रही

by Web Desk
अक्टूबर 15, 2022

हिजाब विवाद में हर कोई अपनी राय रख रहा हैं तो बॉलीवुड के लोग क्यों पीछे रहे। कभी कभार बॉलीवुड...

हिजाब पहनकर एग्जाम देने की नही मिली अनुमति तो छोड़ दी परीक्षा

by Web Desk
अप्रैल 22, 2022

कर्नाटक में 12वीं कक्षा की दो छात्राओं ने एग्जाम देने से इंकार कर दिया क्योंकि उन्हें हिजाब पहनकर परीक्षा हॉल...

हिजाब कंट्रोवर्सी पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने दिया बयान, कहा-“बच्ची जवान होने लगे तो हिजाब जरूरी”

by Zeeshan Farooqui
अप्रैल 8, 2022

Hijab controversy: समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने हिजाब मामले पर आपत्तिजनक बयान दिया है। शफीकुर्रहमान ने कहा कि...

हिजाब विवाद पर अल कायदा सरगना ने उगली आग, दमन का आरोप लगाते हुए मुस्लिमों को भड़काया

by Zeeshan Farooqui
अप्रैल 6, 2022

नई दिल्ली: कर्नाटक हिजाब मामले पर वैश्विक आतंकवादी समूह अल कायदा सरगना अयमान अल-जवाहिरी ने एक वीडियो जारी किया है।...

हिजाब मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, ‘समस्त केरल जमीयतुल उलेमा’ के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दाखिल की याचिका

by Zeeshan Farooqui
मार्च 28, 2022

नई दिल्ली: हिजाब मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इसके अलावा उलेमाओं...

Next Post

​CBSE Term 1 Result 2022: छात्र-छात्राओं का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन जारी होगा रिजल्ट

Watch: मणिपुर में चुनाव प्रचार के दौरान Smriti Irani ने किया डांस, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist