मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Modi Govt Nine Year: मोदी सरकार के कार्यकाल पर कांग्रेस ने गिनाई खामियां, कहा- ‘ये नाकामी के 9 साल हैं’

by Juhi Tomer
मई 26, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार…’
हम मोदीजी को लाने वाले हैं, अच्छे दिना आने वाले हैं…’

ये नारे तो आपको अच्छे से याद ही होंगे। 2014 में ये नारा बच्चों के लफ्जों पर रहता था। बता दें कि लोकसभा चुनाव में जब ऐसे नारे सामने आए तो कांग्रेस सरकार से नाखुश जनता को एक उम्मीद दिखी। उम्मीद कि मोदी सरकार आने के बाद वाकई उनके ‘अच्छे दिन आ जाएंगे। इसी उम्मीद से 17 करोड़ से ज्यादा लोगों ने बीजेपी को वोट दे दियाा। बीजेपी ने 282 सीटें जीती। ये पहली बार था जब किसी गैर-कांग्रेस पार्टी ने बहुमत हासिल कि थी। 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं आपको बता दें कि पांच साल बाद 2019 में जब लोकसभा चुनाव हुए तो लगा कि बीजेपी 2014 जैसा करिशमा नहीं दोहरा पाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार 23 करोड़ से ज्यादा लोगो ने वोट दिया। 2019 में बीजेपी ने 303 सीटें जीती। नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री।

RELATED NEWS

Car Charging Tips: कार में फोन चार्ज करते समय न करें ये गलतियां, वरना फोन और बैटरी दोनों को हो सकता है नुकसान

Car Charging Tips: कार में फोन चार्ज करते समय न करें ये गलतियां, वरना फोन और बैटरी दोनों को हो सकता है नुकसान

सितम्बर 1, 2026
Social Media Ban: बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखना क्यों हो रहा मुश्किल? जानिए क्यों पेरेंट्स नहीं कंट्रोल कर पा रहे स्क्रीन टाइमिंग

Social Media Ban: बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखना क्यों हो रहा मुश्किल? जानिए क्यों पेरेंट्स नहीं कंट्रोल कर पा रहे स्क्रीन टाइमिंग

सितम्बर 1, 2026

मोदी सरकार के 9 साल पूरे

आज मोदी सरकार को देश की सत्ता में काबिज हुए आज 9 साल पूरे हो रहे हैं। इन नौं सालों में काफी कुछ बदल गया है। इस मौके पर जमकर अपनी उपलब्धियों को गिना रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 9 सालों में कैसे सरकार ने बड़े फैसले लिए और लोगों के लिए क्या-क्या किया।

कांग्रेस ने गिनाई मोदी सरकार की 9 साल की खामिया

बता दें कि कांग्रेस की तरफ से एक ट्वीट किया है जिसमें मोदी सरकार के 9 साल का जिक्र किया गया है। कांग्रेस ने बेरोजगारी से लेकर महंगाई और बाकी तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा है और कहा है कि बदहाली के 9 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि “आज मोदी सरकार को 9 साल हो गए। ये नाकामी के 9 साल हैं। देश की बदहाली के 9 साल हैं. इन 9 वर्षों में लोगों को महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही फैसलों की मार झेलनी पड़ी. जुमलों के दम पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया. बस तारीख पर तारीख देते रहे. जैसे- 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा, 2022 तक सबको घर देने का वादा, कालाधन लाकर 15 लाख देने का वादा, हर साल 2 करोड़ नौकरी का वादा…ये तो बानगी भर है, इनके जुमले गिनने बैठें तो गिनते हुए कई दिन बीत जाएं।

आज मोदी सरकार को 9 साल हो गए। ये 'नाकामी के 9 साल' हैं। देश की बदहाली के 9 साल हैं।

इन 9 वर्षों में लोगों को महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही फैसलों की मार झेलनी पड़ी।

जुमलों के दम पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। बस तारीख पर तारीख देते रहे।

जैसे-
•…

— Congress (@INCIndia) May 26, 2023

नोटबंदी से लेकर अग्निवीर तक का किया जिक्र

PM मोदी ने अपने वादे तो पूरे नहीं किए, इसके उलट अपनी नासमझी से देश को आफत में डाल दिया।नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था चौपट कर दी, बैंक की लाइनों में लोगों की मौत हुई। कौन भूल सकता है उस भयावह मंजर को।गब्बर सिंह टैक्स (GST) से व्यापारी तबाह हैं। आए दिन इसका विरोध होता है, लेकिन सुनने वाला मोर को दाने देने में व्यस्त रहे तो लोग क्या करें।अग्निवीर के फैसले ने युवाओं के सपनों को कुचल दिया। जब वो विरोध में उतरे तो उन्हें धमकाया गया कि उनका भविष्य चौपट कर दिया जाएगा।
हां.. धमकाया गया। मोदी सरकार जनता को डराकर-धमकाकर, सत्ता को खरीदकर, मित्र को सब बेचकर… मौज करने के फार्मूले पर चल रही है।

उसे दबा दो, कुचल दो… ED, CBI का डर 

कांग्रेस ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आगे कहा कि कोई आवाज़ उठाए उसे दबा दो, कुचल दो, जेल में ठूंस दो, बुलडोजर चला दो। ED, CBI का डर दिखाओ। कहीं सरकार न बने तो पैसे के दम पर सत्ता खरीद लो और लोकतंत्र की हत्या कर दो।देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, बड़े प्रोजेक्ट ‘मित्र’ को बेच दो… और आराम से ‘मित्र काल’ में महंगा मशरूम खाते रहो, फोटो खिंचाते रहो। इस सरकार में मीडिया का रोल भी अहम है। सुबह से शाम तक प्रोपेगेंडा चलता है। महामानव की फर्जी छवि गढ़ी जाती है और आखिर में महामानव ‘लाल शर्ट’ पहनकर चीन को रिझाते देखे जाते हैं।

चीन की आक्रमकता का जिक्र

कांग्रेस ने चीन का जिक्र करते हुए लिखा याद ही होगा… चीन को लाल आंख दिखाने की बात हुई थी। आखिर में मामला लाल शर्ट तक पहुंच गया। आज चीन हमारी जमीन पर हमें ही पेट्रोलिंग से रोक रहा है। हमारे जांबाज जवानों ने इसके लिए शहादत भी दी और आखिर में ‘महामानव’ लाल शर्ट पहनकर चीन को रिझाने में लग गए। ये है इनकी कायरता।

कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, इनकी नाकामी की बातें बहुत हैं, इतनी की कई किताबें लिख दी जाए लेकिन तब भी बहुत सी बातें छूट जाएंगी। ये ‘नाकामी के 9 साल’ हैं। अब जनता इनसे ऊब चुकी है। कर्नाटक का चुनाव इसका सबूत है, जहां जनता ने सीधे तौर पर PM मोदी और उनकी भ्रष्ट सरकार को नकार दिया।ये असंतोष की लहर दक्षिण से चली है जो पूरे देश को ख़ुद में समेट लेगी। जनता इंतजार में है और करारा जवाब देगी।

 

 

 

Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Car Charging Tips: कार में फोन चार्ज करते समय न करें ये गलतियां, वरना फोन और बैटरी दोनों को हो सकता है नुकसान

Car Charging Tips: कार में फोन चार्ज करते समय न करें ये गलतियां, वरना फोन और बैटरी दोनों को हो सकता है नुकसान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

Car Phone Charging Tips: कार में फोन चार्ज करने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी और भरोसेमंद कंपनी का चार्जर इस्तेमाल...

Social Media Ban: बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखना क्यों हो रहा मुश्किल? जानिए क्यों पेरेंट्स नहीं कंट्रोल कर पा रहे स्क्रीन टाइमिंग

Social Media Ban: बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखना क्यों हो रहा मुश्किल? जानिए क्यों पेरेंट्स नहीं कंट्रोल कर पा रहे स्क्रीन टाइमिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

Kids Social Media Ban: कई देशों में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने के लिए उम्र की पाबंदी,...

Honda UC3: भारत में लॉन्च हुआ होंडा का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए किस रेंज और कितने किलोमीटर की होगी टॉप स्पीड

Honda UC3: भारत में लॉन्च हुआ होंडा का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए किस रेंज और कितने किलोमीटर की होगी टॉप स्पीड

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

Honda UC3 Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बीच होंडा ने भी इलेक्ट्रिक...

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में सितंबर से आयुष्मान कार्ड से इलाज के नियमों में होगा बदलाव,जानें क्या है वजह

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में सितंबर से आयुष्मान कार्ड से इलाज के नियमों में होगा बदलाव,जानें क्या है वजह

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में लंबित आयुष्मान क्लेम के भुगतान की मांग को लेकर निजी अस्पताल 1 सितंबर से 24...

Arthritis Symptoms: सुबह उठते ही शरीर में रहती है अकड़न? इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

Arthritis Symptoms: सुबह उठते ही शरीर में रहती है अकड़न? इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

Arthritis Symptoms: कभी-कभार हाथ-पैर या जोड़ों में दर्द होना आम बात है। थकान, ज्यादा काम या किसी चोट की वजह...

Next Post

जल्द होगा मार्केट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च, OnePlus 12 5G स्मार्टफोन की जानकारी हुई लीक! जानें खूबियां

उत्तर प्रदेश में राशन की दुकान में मिलेंगी मिठाइयां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist