Thursday, May 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

अब शिंदे गुट ने शिवसेना कार्यालय पर ठोका दावा, उद्धव बोले- चुनाव निशान भले ही छीन लिया… लेकिन ठाकरे नाम नहीं छीन सकते

by Anu Kadyan
February 20, 2023
in चुनाव, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र। शिवसेना नाम और चुनाव निशान तीर-कमान दावेदारी साबित होने के बाद अब शिंदे गुट ने महाराष्ट्र असेंबली में बने शिवसेना के ऑफिस पर दावा ठोका है। इस कड़ी में शिंदे गुट के विधायकों ने ऑफिस को अपने कब्जे में ले लिया। इस पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी पार्टी का नाम और चुनाव निशान भले ही छिन लिया हो लेकिन ठाकरे नाम कोई नहीं छीन सकता। चुनाव आयोग को भंग किया जाना चाहिए।

‘जो भी चल रहा है उसे नहीं रोका गया, तो…’

उद्धव ने आगे कहा कि चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ हमने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। महाराष्ट्र में जो भी चल रहा है अगर उसे नहीं रोका गया, तो 2024 का लोकसभा चुनाव देश का अतिंम चुनाव हो सकता है। क्योंकि इसके बाद यहां तानाशाही का राज चलेगा। वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उद्धव गुट की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार करते हुए कल फिर से याचिका दाखिल करने को कहा है।

RELATED NEWS

Drunk Driving New Rule

ड्रंक एंड ड्राइविंग पर सख्ती, शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, चालान नहीं सीधे होगी गिरफ्तारी जाना पड़ेगा जेल

May 26, 2026
: Next Prime Minister of India

Next PM : अगला प्रधानमंत्री कौन ज्योतिष और राजनीति के मेल में उभरे बड़े चेहरे, किसके सितारे हैं सबसे ज्यादा बुलंद?

May 26, 2026

उद्धव ने मुंबई के शिवसेना भवन में विधायकों की बैठक बुलाई, जहां उनके समर्थकों ने शिंदे गुट और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं इस मीटिंग से पहले शिंदे गुट के नेता सदा सर्वंकर ने कहा कि हम किसी प्रॉपर्टी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारे लिए पार्टी की हर शाखा एक मंदिर है।​​​​​​

‘पार्टी के नए संविधान को चुनाव आयोग ने किया‘

बता दें कि उद्धव गुट ने याचिका में कहा कि चुनाव आयोग ने विवाद के निपटारे का आधार पार्टी के 1999 के संविधान को बनाया है। जबकि 2018 में पार्टी के संविधान को संशोधन किया जा चुका है, जिसके अनुसार शिवसेना अध्यक्ष पार्टी में सर्वोच्च होंगे। वहीं पार्टी से किसी को निकालने या शामिल करने और बैठक करने का आखिरी फैसला पार्टी अध्यक्ष का ही होगा।

लेकिन 1999 के पार्टी संविधान के मुताबिक पार्टी अध्यक्षक के पास इस तरह के अधिकार नहीं थे। उद्धव गुट ने कहा कि चुनाव आयोग ने फैसला लेते वक्त नए संविधान को पूरी तरह अनदेखा किया है। इसके अलावा गुट ने सुप्रीम कोर्ट से मामले की सुनवाई पूरी होने तक चुनाव आयोग के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है।

‘मैं चोर को तीर-कमान लेकर मैदान में आने की चुनौती देता हूं’

इस बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने दावा करते हुए कहा कि शिवसेना का नाम और चुनाव निशान तीर-कमान को खरीदने के लिए 2000 करोड़ का सौदा हुआ है। सत्तारूढ़ दल के करीबी एक बिल्डर ने यह जानकारी साझा की है। वह जल्द इसका खुलासा करेंगे। वहीं राउत के इस बयान पर CM एकनाथ शिंदे के विधायक सदा सर्वंकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि क्या उस डील के कैशियर संजय राउत हैं?

बता दें कि शनिवार को उद्धव ठाकरे ने अपने समर्थकों से कहा था कि गली-गली में जाकर लोगों को बताइए कि पार्टी का चुनाव निशान ‘तीर-कमान’ चोरी हो गया है। साथ ही CM एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि चोर पकड़ा गया है, उस चोर को सबक सिखाने की जरूरत है। मैं चोर को तीर-कमान लेकर मैदान में आने की चुनौती देता हूं। हम एक जलती हुई मशाल से उसका मुकाबला करेंगे

Tags: claim on the Shiv Sena officeEknath Shindeelection symbol snatchedmaharashtraNews1IndiaShinde factionThackeray cannot snatchuddhav thackeray
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Drunk Driving New Rule

ड्रंक एंड ड्राइविंग पर सख्ती, शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, चालान नहीं सीधे होगी गिरफ्तारी जाना पड़ेगा जेल

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Drunk Driving New Rule:Uttar Pradesh में अब शराब पीकर गाड़ी चलाना लोगों को भारी पड़ सकता है। सड़क हादसों को...

: Next Prime Minister of India

Next PM : अगला प्रधानमंत्री कौन ज्योतिष और राजनीति के मेल में उभरे बड़े चेहरे, किसके सितारे हैं सबसे ज्यादा बुलंद?

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Prime Minister of India: भारत की राजनीति में ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों का जिक्र हमेशा से होता रहा है। पुराने समय...

Modi Government Big Decisions

Modi Government के 12 साल, दुनिया में बजा डंका, बदलते भारत की नई कहानी, जानिए वह 12 फैसले जिन्होंने बदली देश की तस्वीर

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

 Modi Government Big Decisions:Modi Government पिछले 12 वर्षों में भारत ने कई बड़े बदलाव देखे हैं। सरकार के कुछ फैसलों...

Ghaziabad Premier League: गाजियाबाद में कब से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, जीपीएल के लिए टीमें और खिलाड़ी भिड़ने को तैयार

GPL Jersey And Trophy Launch: गाजियाबाद रॉयल्स के ऑनर अनुराग चड्ढा ने लॉन्च की GPL 2026 की जर्सी-ट्रॉफी, टूर्नामेंट की हुई धमाकेदार शुरुआत

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Ghaziabad Premier League 2026 Begins: गाजियाबाद के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गाजियाबाद प्रीमियर लीग यानी...

Ayodhya Ram Mandir Dharmdhwaj Ceremony

Ram Mandir Dharmdhwaj Ceremony: राम मंदिर परिसर में होगा खास आयोजन, 29 मई को माँ भगवती मंदिर पर फहराया जाएगा धर्मध्वज

by SYED BUSHRA
May 25, 2026

Ayodhya Ram Mandir Event: अयोध्या में 29 मई को राम मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।...

Next Post

कांग्रेस नही लड़ सकती अकेले 2024 का लोकसभा चुनाव, केसी वेणुगोपाल ने कहा विपक्ष का एकजुट होना बहुत जरूरी

एक्टर Sonu Sood के नाम पर रखा गया देश की सबसे बड़ी थाली का नाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist