Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Prayagraj: फर्जी प्लेटलेट्स केस में अस्पताल को HC से मिली बड़ी राहत, 6 हफ्तों तक बुलडोजर पर लगी रोक

by Abhinav Shukla
October 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज के झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मुसम्बी का जूस चढ़ाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हॉस्पिटल के मालिक मालती देवी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अवैध निर्माण की सुनवाई के बाद कानूनी कार्रवाई करने के PDA एडवोकेट के आश्वासन के बाद छः हफ्ते के लिए अस्पताल भवन ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

PDA ने कहा उपशमन प्रावधानों पर विचार करने के बाद अवैध अशमनीय अंश ही गिराया जाएगा। कोर्ट ने आपत्ति पर सुनवाई के बाद चार हफ्ते में निर्णय लेने का पी डी ए को निर्देश दिया है और छः हफ्ते या निर्णय होने तक ध्वस्ती करण कार्रवाई पर रोक लगा दी।

RELATED NEWS

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

June 17, 2026
UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

June 16, 2026

मामले को आवश्यक मानते हुए छुट्टी में विशेष अदालत बैठी और याचिका की सुनवाई कर राहत दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति एस पी केसरवानी तथा जस्टिस विकास बुधवार की खंडपीठ ने मालती देवी की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। याचिका पर अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा और अभय नाथ श्रीवास्तव के बीच बहस हुई। याची का कहना है कि उसने पीपलगांव, प्रयागराज में जमीन खरीदी और निर्माण कराया। जिसके 18 कमरे श्याम नारायण को 50 हजार रूपये प्रतिमाह किराये पर दिया। इसी में ग्लोबल हास्पिटल चल रहा है।

बता दें कि यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की है। जहां झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मुसम्बी का जूस चढ़ा दिया गया। जिसके बाद मरीज की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद कड़ा एकशन लेते हुए अस्पताल को सील कर दिया गया। अधिकारियों की मानें तो मरीज प्रदीप पांडेय की हालत बिगड़ने के बाद उसे शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद मरीज की तबियत खराब होने लगी और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों का कहना है कि मरीज को अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने कहा- प्लेटलेट्स चढ़ाना होगा। 9000 रुपये खर्च कर प्लेटलेट्स भी खरीदा, लेकिन इसकी जगह मरीज को जूस चढ़ा दिया गया। इस घटना के बाद यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर लिखा ‘जनपद प्रयागराज में झलवा स्थित ग्लोबल अस्पताल द्वारा डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मोसम्बी का जूस चढ़ा देने के वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा दिए आदेशों के क्रम में अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया है और प्लेट्लेट्स पैकेट को जांच के लिए भेजा गया है।

वहीं, दूसरी ओर हॉस्पिटल के मालिक ने कहा कि, ‘प्रदीप पांडेय डेंगू से पीड़ित था और वह उनके अस्पताल में भर्ती हुआ था। मरीज के प्लेटलेट्स का स्तर गिरकर 17,000 आने पर, उसके घरवालों को प्लेटलेट्स लाने को कहा गया। पांच यूनिट प्लेटलेट्स लेकर आए, लेकिन तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद मरीज को दिक्कत हुई तो चिकित्सकों ने प्लेटलेट्स चढ़ाना बंद कर दिया।

उन्होंने बताया कि यदि अस्पताल प्रबंधन दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्लेटलेट्स की जांच करने की कोई सुविधा उनके अस्पताल में नहीं है। उन्होंने कहा जो प्लेटलेट्स मरीज को नहीं चढ़ाए गए, उनकी जांच कराई जानी चाहिए कि ये प्लेटलेट्स कहां से लाए गए। प्लेटलेट्स की बोतल पर एसआरएन का स्टिकर लगा हुआ है।

Tags: cmyogifake plateletsglobal hospitalNews1IndiaplateletsPrayagrajPrayagraj NewsUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Abhinav Shukla

Related Posts

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Real Estate Investment,: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को नई रफ्तार देने की दिशा में यूपी रेरा ने बड़ा...

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat”  बनेगा सफलता का मंत्र

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat” बनेगा सफलता का मंत्र

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Malaria Free Mission: कालाजार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद...

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

by SYED BUSHRA
June 16, 2026

Budhwa Mangal Significance: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष रूप से "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" कहा...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

Next Post

क्यों सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी को जोर जोर से मारने पीटने लगी? Video Viral

Bombay HC: घरेलू काम करने को लेकर बवाल मचाने वाली विवाहित महिलाओं पर Bombay High Court ने दिया ये बड़ा फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist