मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Rajasthan: जयपुर-श्रीगंगानगर सहित कई शहरों में हिली धरती, 3.6 की तीव्रता से आया भूकंप रिकॉर्ड की गई

by Web Desk
अक्टूबर 17, 2022
in बड़ी खबर, राजस्थान, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान के कई शहरों में रविवार देर रात एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, टोंक, जालोर, बूंदी जैसे शहरों में ये झटके महसूस किए गए। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। कई शहरों में दरवाजे-खिड़कियां खड़खड़ाने लगीं। गनीमत रही कि धरती कांपने के कारण किसी भी स्थान पर किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। राजधानी जयपुर में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर करीब 3.6 रही। रात करीब 12:36 बजे भूकंप के झटके बीकानेर से लेकर टोंक-बूंदी तक महसूस किए गए। बीकानेर के उत्तर पश्चिम में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप रात 12 बजे के बाद आया था। इसका केंद्र जयपुर और श्रीगंगानगर जिलों में जमीन की गहराई में 10 किलोमीटर नीचे था। श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में 12 बजकर 27 मिनट पर भूकम्प के झटके महसूस किए गए। विजयनगर में भी रात्रि 12 बजकर 28 मिनट पर भूकंप का झटका आया, जिससे कमरे की खिड़कियां बज उठीं। धरती तब हिली, जब आधी रात लोग सो रहे थे। झटकों की तीव्रता कम होने के कारण ज्यादातर लोगों को भूकंप आने का अहसास नहीं हुआ।

सबसे पहले भूकंप श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में आया। इसका केंद्र पाकिस्तान की सीमा के बिल्कुल नजदीक जमीन के 10 किलोमीटर नीचे अंकित किया गया। यहां रात करीब 12.27 मिनट पर झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। इसके आठ मिनट बाद ही जयपुर में भी धरती हिलने लगी। यहां रात 12.36 बजे भूकंप के झटके लगे। इस बार तीव्रता 3.6 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र जयपुर के फागी और चाकसू के बीच रहा। यह भी धरती से करीब 10 किलोमीटर अंदर था।

भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक भूकंप की असली वजह टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली होता है। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा उसके केंद्र (एपिसेंटर) से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है। सैकड़ों किलोमीटर तक फैली इस लहर से कंपन होता है। धरती में दरारें तक पड़ जाती हैं। भूकंप का केंद्र कम गहराई पर हो तो इससे बाहर निकलने वाली ऊर्जा सतह के काफी करीब होती है, जिससे बड़ी तबाही होती है।

लोगों ने बताया कि भूकंप आने के समय धरती हिली और तेज आवाज भी हुई, जिससे लोगों में भय का माहौल पैदा हुआ और कुछ लोग घरों से बाहर भी निकले। लोगों ने मोबाइल फोन से एक-दूसरे को भूकंप की जानकारी दी। रात होने के कारण अधिकतर लोग सोए हुए थे, ऐसे में जयादा अफरा तफरी का माहौल पैदा नहीं हुआ। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि भूकंप के कारण किसी भी प्रकार की हानि होने का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है।

Tags: Jaipur-SriganganagarNews1Indiarajasthanrajasthan news
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

High court ने सुनाया बड़ा फैसला, कहा प्राइवेट स्कूलों में अब टीचर्स को हटाने से पहले लेनी होगी मंजूरी

T20 World Cup: स्कॉटलैंड ने दी वेस्ट इंडीज को मात, 42 रनों के बड़े अंतर से हारा विंडीज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In