बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सीएम योगी के ‘गर्मी’ वाले बयान पर घमासान, विपक्षी पार्टियों ने साधा ‘चर्बी’ वाला निशाना, ओवैसी ने पूछा -कृषि कानून वापस…

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 3, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनैतिक दल एक दूसरे पर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं। चुनावी तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे नेताओं की बयानबाजी तल्ख और कड़वी होती जा रही है। हापुड़ में बीजेपी का प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर जुबानी हमला बोला और सीधे तौर पर चेतावनी भी दे डाली। उन्होंने कहा कि कैराना और मुजफ्फरपुर नगर में अभी दिखाई देने वाली गर्मी जल्द ही समाप्त हो जाएगी। मैं तो मई और जून में भी शिमला बना देता हूं। वहीं सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो यह बात कह रहा है उसकी अपने आप गर्मी शांत हो जाएगी।

दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य ‘न्यूज़1 इंडिया’ के खास शो किंगमेकर में एसोसिएट एडिटर अवनीश विद्यार्थी के सामने अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान जब अवनीश विद्यार्थी ने उनसे योगी आदित्यनाथ को लेकर सवाल पूछा तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो यह बात कह रहे है उनकी गर्मी खुद शांत हो जाएगी।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

सीएम योगी के गर्मी वाले बयान पर वार-पलटवार जारी है। वही स्वामी प्रसाद मौर्य के पलटवार के बाद मथुरा की एक जनसभा में आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने कहा, ”ऐसा भर-भर के वोट दो, ईवीएम मशीन को ऐसा भरके दो, नलके-हैंडपंप के बटन को ऐसा दबाओ कि बीजेपी की जो चर्बी चढ़ रही है, सारे नेताओं की चर्बी उतार दो आप।” वही अखिलेश यादव ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि “जब गठबंधन की सरकार बनेगी गर्मी नहीं भर्ती खुलेगी।”

इसी जुबानी जंग में यूपी में अपनी जमीन तलाशते AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी कूद पड़े। असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी से पूछा कि कृषि कानून वापस लेते समय ये गर्मी कहां चली गई थी। असदुद्दीन ओवैसी इतने पर नहीं रूके और पलटवार करते हुए कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी पर ताना मार दिया। ओवैसी ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी की विशेषता यह है कि वह जिन्ना पर बात करते हैं और मई-जून में गर्मी पैदा करते हैं। अगर बाबा मई और जून में गर्मी पैदा कर रहे थे तो 2021 जून-जुलाई में ऑक्सीजन क्यों नहीं दे पाए? गंगा मे लाशें बह रही थी। लोगों को दवाएं नहीं मिली।’’

Tags: Akhilesh Yadavcm yogi adiyanathjayant chaudhryowaisiUP ElectionUP Election 2022up election akhilesh yadavUp Election News in Hindi
Share196Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post

'गलवान डिकोडेड' रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गलवान झड़प में मारे गए थे 38 चीनी सैनिक

गृहमंत्री अमित शाह का बुलंदशहर दौरा, SP-BSP पर जमकर साधा निशाना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In