Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

यूपी से जुड़े टाइम बम के तार… मुजफ्फरपुर के बाद बुलंदशहर में छापेमारी, संदिग्ध गिरफ्तार

by Anu Kadyan
February 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के जनपद मुजफ्फरपुर क्षेत्र के थाना मिठनपुरा में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान घर भारी मात्रा में मादक पदार्थ और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। छापेमारी के दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र की नई मंडी चौकी स्थित 40 फुटा रोड निवासी एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मोहम्मद उमेर पर कसा पुलिस ने शिकंजा

बता दें कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की सूचना पर एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी और एएसपी अनुकृति शर्मा ने हिरासत में लिए गए युवक के घर की तलाशी ली। हालांकि मौके से कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिलहाल कोतवाली देहात की नई मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र की स्याना रोड स्थित 40 फुटा रोड निवासी मोहम्मद उमेर उर्फ जुगनू पुत्र शकील अहमद को मुजफ्फरपुर पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।

RELATED NEWS

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

May 23, 2026
IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

May 23, 2026

फिर देर शाम एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी और एएसपी अनुकृति शर्मा ने मो. उमेद उर्फ जुगनू के घर की तलाशी ली। पुलिस ने परिजनों से वार्ता की। तलाशी के दौरान घर से कोई संदिग्ध सामग्री पुलिस को नहीं मिली है। जिसके बाद पुलिस घर से लौट गई। वहीं उमेर के परिजन भी हैरत में हैं कि उनके बेटे का किसी भी आतंकी संगठन या ड्रग्स माफिया से कोई सरोकार नहीं है।

दरी और कंबल की फेरी लगाने का काम करते हैं उमेद

पिता शकील अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके छह बेटे मो. शुएब, मो. सुले, मो. जुबेर, मो. उमेर, शाहनूर और सुभान और एक 14 वर्षीय बेटी रोशनी है। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे मुजफ्फरपुर में दरी और कंबल की फेरी लगाने का काम करते हैं। फिलहाल मो. उमेर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि मो. उमेर तीन माह पहले अनूपशहर के मोहल्ला मोरीगेट सब्जी मंडी निवासी दरी व्यापारी बबलू से दरी और कंबल लेकर मुजफ्फरपुर गया था। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर की नीत कोठिया इलाके में मो. उमेद जिस किराए के मकान में रहता है। वहां अन्य मजदूर भी रहते हैं जो अनैतिक कार्यों में लिप्त हैं। उधर, पुलिस इस मामले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

जावेद के कमरे से बरामद हुए टाइम बम के तार

वहीं मुजफ्फरपुर एसपी राकेश कुमार के अनुसार मिठनपुर थाना के तिनकोठिया मोहल्ले में स्मैक की तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद संभावित ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की गई। इस दौरान बुलंदशहर निवासी मोहम्मद जावेद अहमद के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी में स्मैक तैयार किए जाने वाले ठोस पदार्थ व उपयोग में लाए जाने वाले पदार्थ, टाइमयुक्त इकेल्ट्रॉनिक सर्किट से लैस बम और खोखा बरामद हुआ था। इस मामले में जावेद को गिरफ्तार किया गया। जावेद की गिरफ्तारी के बाद शनिवार शाम को ही उसके बुलंदशहर वाले घर में पुलिस ने तलाशी ली।

Tags: MuzaffarpurNews1Indiaraids in Bulandshahrsuspect arrestedTime bomb wires
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Ghaziabad Power Crisis: Ghaziabad में इस बार गर्मी शुरू होते ही बिजली की मांग ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।...

IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

IPL 2026 Orange Cap Race: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने...

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Next Post

UP Politics: अखिलेश यादव का बड़ा एलान, लोकसभा चुनाव से पहले खेला ये दांव, जानें किसके साथ गठबंधन करेगी सपा? 

ट्विटर से हट जाएगा ब्लू टिक एलन मस्क का बड़ा बयान, जानें क्या है मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist