रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Election 2022 3rd Phase: यूपी के 59 सीटों पर 627 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर, वोटिंग जारी

by abhishek tyagi
फ़रवरी 20, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, देश, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी में आज जिन 16 जिलों में मतदान चल रहा है, उनमें हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा शामिल है। इन जिलों की 59 सीटों पर कुल 627 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रमुख मुकाबला भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच है।

59 सीटों पर चुनाव लड़ रहे कुल 627 प्रत्याशियों में इस बार 135 यानी 22% उम्मीदवार दागियों की श्रेणी में आते हैं। इनपर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED NEWS

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

जुलाई 25, 2026
Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

जुलाई 23, 2026

सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी के 52% प्रत्याशी दागी हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा ने 46% दागियों को टिकट दिया है। बसपा तीसरे नंबर पर है। इनके 39% प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं।

245 प्रत्याशी करोड़पति हैं। मतलब इनकी संपत्ति एक करोड़ से अधिक की है। सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी के 90% उम्मीदवार करोड़पति हैं। भाजपा के 87% और बसपा के 78% प्रत्याशी करोड़पति हैं। प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.82 करोड़ रुपये है।

सबसे ज्यादा महोबा, ललितपुर की मेहरौनी, एटा विधानसभा सीट से 15-15 प्रत्याशी मैदान में हैं।

फर्रुखाबाद सदर से कांग्रेस की प्रत्याशी लुईस खुर्शीद सबसे अमीर प्रत्याशियों की सूची में पांचवे नंबर पर हैं। लुईस के पास 38 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

2.16 करोड़ मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।तीसरे चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल समेत कई दिग्गज खुद मैदान में हैं। योगी सरकार के तीन मंत्रियों की साख भी दांव पर लगी है। इसके अलावा इस चरण में मुलायम सिंह यादव के समधी और भाई भी चुनाव लड़ रहे हैं।

जिन 59 सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से 49 विधानसभा सीटों पर पिछली बार भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस बार सपा के सामने अपने गढ़ को दोबारा हासिल करने, वहीं भाजपा के लिए अपना पिछला रिकार्ड दोहराने की चुनौती है।

जालौन के माधौगढ़ सीट से इस बार 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। काल्पी सीट से 14 और उरई से 13 प्रत्याशियों ने दावेदारी की है।

कानपुर देहात के सिकंदरा सीट से भाजपा ने योगी सरकार के राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल को फिर से उम्मीदवार बनाया है। अजीत योगी सरकार में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मामलों के राज्यमंत्री हैं। अजीत के खिलाफ सपा ने प्रभाकर पांडेय को मैदान में उतारा है। वहीं, बसपा ने औरैया निवासी लालजी शुक्ला और कांग्रेस ने नरेश कटियार को टिकट दिया है।

इटावा की जसवंतनगर से फिर शिवपाल सिंह यादव चुनावी मैदान में हैं। वैसे तो शिवपाल ने प्रगतिशील समाज पार्टी बना ली है, लेकिन वह यहां समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव से शिवपाल पूरी तरह से किनारे हो गए हैं। सपा में उन्हें अब तवज्जो नहीं मिल रही है, जैसा पहले मिला करती थी। इसका जिक्र शिवपाल खुले मंच से कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह कम से कम 100 सीटें मांग रहे थे, लेकिन मिली सिर्फ एक।

तीसरे चरण के 627 प्रत्याशियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी और फर्रुखाबाद से कांग्रेस की प्रत्याशी लुईस खुर्शीद सबसे ज्यादा दागी हैं। लुईस पर 17 मामले दर्ज हैं। धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े जैसे आरोप लगे हैं। कुल 73 धाराओं में दर्ज मामलों में 40 गंभीर आरोप हैं।

एटा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव दागी प्रत्याशियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। जुगेंद्र पर कुल 11 मामले दर्ज हैं। 27 धाराओं में केस चल रहे हैं। इनमें 10 गंभीर आरोप हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में जुगेंद्र ने सभी आरोपों की जानकारी दी है।

ललितपुर के मेहरौनी सीट से सबसे ज्यादा 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। ललितपुर सीट पर 11 प्रत्याशियों ने चुनावी ताल ठोकी है।

महोबा सीट से 15 और चरखारी से नौ प्रत्याशियों ने इस बार नामांकन कराया है। झांसी के बबिना सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे यशपाल सिंह यादव सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। यशपाल के पास 70 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

Tags: 2022 live update third phase electionjyotiguptaliveThird phase election todayToday live update news up electionup election 2022 opinion pollUp Election News in HindiUP News
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Next Post

तीसरे चरण के मतदान से पहले शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह के किए चरण स्पर्श, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

Election 2022 Live : पंजाब-यूपी में मतदान से पहले PM Modi ने युवाओं से की अपील, ज्यादा से ज्यादा करें मत का प्रयोग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist