गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ विवाद, सिरफिरे शख्स ने सहयात्री को लगाई आग, 3 की मौत, 9 घायल

by Anu Kadyan
अप्रैल 3, 2023
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

केरल। आपने ट्रेन या बस में चढ़ने को लेकर धक्का मुक्की की घटनाएं तो अक्सर सुनी और देखी होगीं। लेकिन आज हम आपको केरल के कोझिकोड का एक ऐसा मामला बताने जहां ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक शख्स ने अन्य यात्रियों को आग लगा दी। जिसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात पटरियों से एक महिला और पुरुष सहित एक बच्चे का शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आग लगाने वाली घटना के बाद से तीनों ट्रेन से लापता थे।

घटना के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी

पुलिस के मुताबिक रात करीब 9.45 बजे जब अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची, तो एक अज्ञात शख्स ने एक सहयात्री पर ज्वलनशील तरल डालकर आग लगा दी। जिसमें कई लोग झुलस गए। वहीं यात्रियों द्वारा आपातकालीन चेन खींचे जाने के बाद ट्रेन धीमी होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

पटरियों पर मिले तीन शव

यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल को घटना की सूचना दी। जिसके बाद आग बुझाई गई और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।  वहीं कुछ यात्रियों ने घटना के बाद से महिला सहित एक बच्चे के लापता होने की शिकायत की। जिसके बाद  पुलिस ने पटरियों का निरीक्षण किया तो महिला-बच्चे और एक अधेड़ व्यक्ति सहित तीन शव बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आग देखकर वे ट्रेन से गिर गए या  उन्होंने उतरने का प्रयास किया होगा।

घटना में 9 लोग घायल

इस बीच जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि “लापता हुई महिला और बच्चा पटरियों पर मृत पाए गए। वहीं एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।”

पुलिस को संदेह है कि दो व्यक्तियों के बीच कहासुनी के बाद यह घटना हुई। फिलहाल कोझिकोड पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मामले की जांच की जा रही है। नौ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags: Alappuzha - Kannur Executive Express Trainfight to board the trainKeralaNews1Indiaset the hitchhiker on fire
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

नौकरी की तलाश पर पूर्ण विराम,इंडियन रेलवे में निकली भर्ती ,ऐसे करें इन पदों पर आवेदन

तेजस्वी यादव का बीजेपी पर वार, बोले- संघी कोशिश पर सरकार की पैनी नजरे..

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In