Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » mews 1 india » Ghulam Nabi Azad ने दिया बड़ा बयान, कहा- पहले हिंदू ही थे मुसलमान, हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना’

Ghulam Nabi Azad ने दिया बड़ा बयान, कहा- पहले हिंदू ही थे मुसलमान, हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना’

by Juhi Tomer
17/08/2023

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आजाद जम्मू-कश्मीर के लोगों से कह रहे हैं कि हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना है और सभी मुस्लमान पहले हिंदू ही थे। वहीं उन्होंने आगे कहा कि भारत में जो भी मुसलमान हैं, उनके पूर्वज पहले हिंदू थे और उन्होंने बाद में धर्म बदला। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मुगलों के जमाने में बाहर से कुछ मुसलमान आए थे। बाकी सब यहां धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बने। इतना ही नहीं गुलाम नबी आजाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कश्मीर का उदाहरण भी दिया। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 600 साल पहले सभी कश्मीरी हिंदू थे। वे ही धर्मांतरण कर मुस्लिम बने।

हम सबको देश की भलाई के लिए मिलकर काम करने की जरूरत

गुलाम नबी आजाद ने बताया कि एक बार संसद में बीजेपी के एक नेता ने उनसे कहा था कि भारत के मुस्लिम बाहर से आए हैं, तो उन्होंने इसका खंडन किया था। गुलाम नबी ने कहा कि हम सब इसी देश के निवासी हैं। हम सबको देश की भलाई के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी बड़े और दिग्गज मुस्लिम नेता ने साफ-साफ कहा है कि भारत में रहने वाले मुस्लिमों के पूर्वज पहले हिंदू थे और बाद में धर्मांतरण कर वे मुसलमान बने।

धर्म की राजनीति को लेकर साधा निशाना

गुलाम नबी आजाद ने राजनीति से धर्म को जोड़ने वाले लोगों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा,’राजनीति में जो मजहब का सहारा लेता है, वह कमजोर है। जिसको खुद पर विश्वास होगा, वो मजहब का सहारा नहीं लेगा। जो सही आदमी है, वह यह बताएगा कि मैं आगे क्या करूंगा, कैसे डेवलपमेंट लाऊंगा. लेकिन जो कमजोर है, वह यही कहेगा कि मैं हिंदू हूं या मुसलमान हूं. इसलिए मुझे वोट दो।

RELATED NEWS

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

November 17, 2025
JK Police Station

J&K में थाने के अंदर बड़ा धमाका, 8 पुलिसकर्मी घायल

November 15, 2025

DPAP के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद का बयान

600 साल पहले कश्मीर में मुसलमान नहीं थे

हिंदुओं का धर्म बदलकर मुसलमान बनाए गए थे@ghulamnazad @DPAP_office #GhulamNabiAzad #hindu #indiatvoriginal #news1india pic.twitter.com/R0sKwcBlRh

— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) August 17, 2023

बाहर से नहीं आए, यहीं पैदा हुए और यहीं इसी मिट्टी में मिल जाएंगे

आजाद ने आगे कहा,’हम बाहर से नहीं आए हैं। इसी मिट्टी की पैदावार हैं। इस मिट्टी में ही खाक होना है। बीजेपी के किसी नेता ने कहा कि कोई बाहर से आया है, कोई अंदर से आया है। मैंने उनसे कहा कि अंदर-बाहर से कोई नहीं आया है। हिंदुओं में जलाया जाता है। इसके बाद अवशेष दरिया (नदी) में डाल देते हैं। वह पानी अलग-अलग जगह जाता है। खेतों में भी जाता है यानी हमारे पेट में चला जाता है।

भारतीय मुसलमानों की बात करते हुए डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के चीफ गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मुसलमान भी इस जमीन के अंदर जाता है। उसका मांस उसकी हड्डियां भी इसी भारत माता की धरती का हिस्सा बन जाते हैं। तो फिर हिंदू-मुसलमान क्यों करना? दोनों इसी मिट्टी में मिल जाते हैं। कहने का मतलब यह है कि यह सब सियासी जंग है। इससे पहले गुलाम नबी आजाद कह चुके हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को 370 के रद्द होने को भुलाकर आगे की राह चुननी चाहिए। सुनिए गुलाम नबी आजाद ने क्या कहा।

जानिए कौन हैं गुलाम नबी आजाद

गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में गिने जाते थे। वो लंबे समय तक कांग्रेस में बड़े ओहदों पर रहे। केंद्र सरकार में मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाली। गुलाम नबी जम्मू-कश्मीर के सीएम और राज्यसभा सांसद भी रहे। गांधी परिवार से खटपट के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी बनाई। गुलाम नबी के राज्यसभा से रिटायर होते वक्त उनकी तारीफ करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी भावुक तक हो गए थे।

 

 

 

 

 

 

 

Related Posts

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

November 17, 2025
JK Police Station

J&K में थाने के अंदर बड़ा धमाका, 8 पुलिसकर्मी घायल

November 15, 2025
जैश के सबसे बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2,900 किलो विस्फोटक के साथ पड़के गए 7 स्पेशलिस्ट गुनहगार

जैश के सबसे बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2,900 किलो विस्फोटक के साथ पड़के गए 7 स्पेशलिस्ट गुनहगार

November 10, 2025
कौन है सहारनपुर से पकड़ा गया आतंकी DR आदिल, जिसके ठिकाने से AK-47 के साथ मिला 300 किलोग्राम RDX

कौन है सहारनपुर से पकड़ा गया आतंकी DR आदिल, जिसके ठिकाने से AK-47 के साथ मिला 300 किलोग्राम RDX

November 10, 2025
कौन हैं आकिब नबी जिन्होंने 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर मचा दी सनसनी, स्पीड-स्विंग को देख फैंस बोले भारत को मिल गया दूसरा ‘जस्सी’

कौन हैं आकिब नबी जिन्होंने 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर मचा दी सनसनी, स्पीड-स्विंग को देख फैंस बोले भारत को मिल गया दूसरा ‘जस्सी’

October 30, 2025
धरती के ‘स्वर्ग’ को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया अद्भुत गिफ्ट, जानें दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज की क्या है खासियत

धरती के ‘स्वर्ग’ को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया अद्भुत गिफ्ट, जानें दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज की क्या है खासियत

June 6, 2025
Jammu and Kashmir

पाक महिला से निकाह करने वाले बर्खास्त, CRPF जवान मुनीर अहमद पर कोर्ट की बड़ी कार्रवाई!

May 30, 2025
कौन है आतंकी सैफुल्लाह खालिद, जिसने ‘हिट स्क्वॉड’ और ‘फाल्कन स्क्वॉड’ के जरिए पहलगाम में करवाया नरसंहार

कौन है आतंकी सैफुल्लाह खालिद, जिसने ‘हिट स्क्वॉड’ और ‘फाल्कन स्क्वॉड’ के जरिए पहलगाम में करवाया नरसंहार

April 23, 2025
UP

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 3 लोगों की मौत, भारी तबाही से 40 घरों को हुआ नुकसान

October 9, 2025
Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में 1400 से ज्यादा मंदिरों की ज़मीन पर अवैध कब्जा, 25 हजार करोड़ की संपत्ति पर आया संकट

April 12, 2025
Next Post

Chandrayaan 3: इतिहास रचने के करीब चंद्रयान-3, लैंडिंग में बचे सिर्फ 6 दिन

नेहरू मेमोरियल का बदला नाम तो राहुल गांधी ने अपने बयान से मचाया बवाल, कहा- 'नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं

Delhi: 7 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने वाले बयान का दिल्ली कांग्रेस प्रभारी ने किया खंडन, अलका लांबा को लेकर ये कहा

POPULAR POST

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India