Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » ‘मेरा राजनीतिक करियर अभी खत्म नहीं..’, पद से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया

‘मेरा राजनीतिक करियर अभी खत्म नहीं..’, पद से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया

सभी पदों से हटाए जाने के बाद 24 घंटे के भीतर ही आकाश आनंद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने न केवल मायावती के फैसले का सम्मान किया बल्कि अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी बड़ा संदेश दिया।

by Akhand Pratap Singh
03/03/2025
Akash Anand on Mayawati

Akash Anand on Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला जब पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्वयक समेत सभी पदों से हटा दिया। इस फैसले के 24 घंटे के भीतर ही आकाश आनंद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने न केवल मायावती के फैसले का सम्मान किया बल्कि अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी बड़ा संदेश दिया।

मायावती जी का फैसला पत्थर की लकीर

अपने बयान में आकाश आनंद (Akash Anand on Mayawati) ने स्पष्ट किया कि वह बहनजी के निर्णय के साथ खड़े हैं और उनकी अगुवाई में ही पार्टी के प्रति त्याग और निष्ठा का पाठ सीखा है। उन्होंने कहा कि मायावती जी का फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर है। मैं इसे पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक क्षण है लेकिन साथ ही यह एक बड़ी चुनौती और कठिन परीक्षा भी है। हालांकि उन्होंने अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ और पत्नी को लेकर लगाए गए आरोपों पर चुप्पी साधे रखी।

मैं परमपूज्य आदरणीय बहन कु. मायावती जी का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं, ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं। आदरणीय बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का…

— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) March 3, 2025

RELATED NEWS

No Content Available

यह मेरे लिए सम्मान की लड़ाई

आकाश आनंद (Akash Anand on Mayawati) ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी दल सोच रहे हैं कि बसपा के इस फैसले से उनका राजनीतिक करियर खत्म हो गया है तो यह उनकी गलतफहमी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बहुजन आंदोलन कोई करियर नहीं है.. यह करोड़ों दलितों, शोषितों और वंचितों के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई है। इस विचार और आंदोलन को कोई दबा नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह बहुजन मिशन के लिए कार्य करते रहेंगे और आखिरी सांस तक समाज के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

यह भी पढ़े: प्रज्ञा सिद्धार्थ या फिर अशोक सिद्धार्थ.. बुआ-भतीजे में खटपट का असली कारण कौन? जानें क्या है असली वजह

बसपा में लगातार हो रहे बदलाव

गौरतलब है कि मायावती ने रविवार को लखनऊ में बसपा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी जिसमें उन्होंने आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटा दिया। इससे पहले उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया था। आकाश आनंद का राजनीतिक सफर बीते पांच वर्षों में कई उतार-चढ़ाव से गुजरा है।

एक समय मायावती ने खुद मंच से उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया था लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में उनके आक्रामक तेवरों के चलते उन्हें प्रचार से दूर कर दिया गया था। अब जब बसपा में नए समीकरण बन रहे हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि आकाश आनंद का अगला कदम क्या होगा और बसपा की राजनीति में आगे क्या बदलाव आते हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

आईआईटी बाबा को पुलिस ने पकड़ा, ड्रग्स के साथ बरामद हुआ गांजा

आईआईटी बाबा को पुलिस ने पकड़ा, ड्रग्स के साथ बरामद हुआ गांजा

Firefly Aerospace Blue Ghost mission lands successfully on Moon

Firefly Aerospace का ब्लू घोस्ट मिशन चांद पर सफलपूर्वक उतरा निजी कंपनी की चन्द्रमा पर पहली लैंडिंग

POPULAR POST

Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper : वाराणसी से दिल्ली की स्लीपर ट्रेन शुरू होते ही टिकटों की मारामारी, दिवाली तक सीटें फुल, जानें किराया

November 1, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India