Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » अखिलेश यादव ने जेब से निकाल कर इकरा हसन को दिया सौ का नोट, जानें कैराना की लेडी सांसद ने ‘नेग’ पर क्या कहा

अखिलेश यादव ने जेब से निकाल कर इकरा हसन को दिया सौ का नोट, जानें कैराना की लेडी सांसद ने ‘नेग’ पर क्या कहा

समाजवादी पार्टी की कैराना से सांसद इकरा हसन का मंगलवार (26 अगस्त) को जन्मदिन था। इस मौके पर लखनऊ के ताज होटल में केक काटा गया।

by Vinod
27/08/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी की राजनीति में इकरा हसन बड़ा नाम हैं। इकरा जब भी कुछ बोलती हैं लोग सुनते हैं। जब इकरा गरजती हैं तो विपक्षी दल के नेता भी चौकन्ने हो जाते हैं। इकरा के बयान जब सोशल मीडिया पर आते हैं तो वह जमकर गदर काटते हैं। इसी के चलते अखिलेश यादव उन्हें पार्टी का खेवनहार कहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा यूपी की राजधानी लखनऊ में सामने आया। कैरान की लेडी सांसद के जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने केक मंगवाया। केक खिलाकर सपा चीफ ने इकरा को सौ का नोट भी दिया।

शामली से सपा सांसद इकरा हसन देश की राजनीति में बड़ा नाम बनकर उभरी हैं। इकरा हसनज ब बोलती हैं तो पीएम नरेंद्र मोदी भी उन्हें सुनते हैं। अखिलेश यादव भी इकरा हसन पर बहुत विश्वास करते हैं। इकरा को सपा प्रमुख पार्टी की बड़ी कमान दिए हुए हैं। इकरा को डिंपल यादव का भी साथ हर वक्त मिलता है। शिवपाल यादव भी इकरा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सपा को मजबूत कर रहे हैं। ऐसे में इकरा हसन के कुछ वीडियो और सोशल मीडिया में वायरल हुए, जिन पर यूजर्स कमेंट लिखकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल शामली से सपा सांसद इकरा हसन का 26 अगस्त को जन्मदिन था। लखनऊ के पांच सितारा होटल ताज में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धूमधाम से बर्थडे मनाया। अचानक मिले इस सरप्राइज को देखकर इकरा हैरान रह गईं। अखिलेश ने उनको 100 रुपये गिफ्ट भी दिया। पैसे मिले तो सांसद शरमा गईं। डिंपल यादव और जया बच्चन ने मिलकर केक कटवाया। इस मौके पर मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज भी नजर आईं। केक काटकर सभी सांसद एक स्वर में इकरा हसन को हैप्पी बर्थडे विश किया।

RELATED NEWS

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

इस मौके पर मौजूद सांसदों ने तालियां बजाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसी बीच, अखिलेश यादव ने 100 रुपए का नोट निकाला और इकरा को जन्मदिन पर गिफ्ट किया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। दरअसल इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी लखनऊ पहुंचे थे। इस मौके पर ताज होटल में समाजवादी पार्टी का जमावड़ा हुआ। इस दौरान जया बच्चन, प्रिया सरोज, जियाउर्रहमान बर्क समेत कई सांसद मौजूद थे। बैठक चल रही थी, तभी अचानक एक वेटर ने टेबल पर केक लाकर रख दिया।

केक देखते ही वहां मौजूद लोग हैप्पी बर्थडे इकरा हसन चिल्लाने लगे। इकरा हसन ने जन्मदिन की तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए सभी का आभार जताया है। उन्होंने लिखा, ’मेरे जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव एवं पार्टी के सभी सम्मानित सांसदों एवं नेताओं द्वारा जो स्नेह, आशीर्वाद और प्यार मुझे मिला। ‘उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपका यह विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, जो मुझे समाज और जनता की सेवा के लिए और अधिक समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद यूं ही बना रहे, मैं खुदा से यही कामना करती हूं।

इस बीच, सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद का बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा है ‘अभी कुछ दिनों पहले बहुत लोग इकरा हसन के मुद्दे पे ख़ामोशी की बात समाजवादी पार्टी के लिये बोल रहे थे। उनसे कहना चाहता हूं कि समाजवादी पार्टी एक परिवार है और परिवार का चाहे छोटा कार्यकर्ता हो या बड़ा नेता सबका सम्मान होता है पार्टी सबके लिये लड़ती है। आज इकरा हसन लखनऊ आई हुई थी उनका जन्मदिन था उनके जन्मदिन का केक खुद आदरणीय डिंपल भाभी जी ने कटवाया और सामने खड़े बधाई दे रहे थे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी और बहुत सारे सांसद

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने आगे लिखा कि ‘ये केवल समाजवादी पार्टी मे ही संभव है क्यूंकि समाजवादी पार्टी एक परिवार है परिवार हर एक सदस्य के सुख दुख मे साथ खड़ा रहता है। इकरा के जन्मदिन की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें लोग सपा की लेडी सांसद को बर्थडे पर बधाई दे रहे हैं। कैराना और शामली में भी इकरा का सपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। सपा के बड़े नेताओं की तरफ से भी इकरा को बधाई दी गई।

 

Related Posts

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

September 2, 2026
UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

September 1, 2026
UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

August 30, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

August 29, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

August 28, 2026
Next Post
Muzaffarnagar

Muzaffarnagar Robin encounter पर बवाल: ग्रामीणों ने बताया फर्जी, वायरल वीडियो से बढ़ी गर्मी, बीजेपी के तेवर सख्त

होटल में माशूका ने बोला सॉरी तो प्रेमी ने तैयार किया मौत का प्लान, प्रियसी के मुंह में बम रख दबा दिया रिमोट का बटन

होटल में माशूका ने बोला सॉरी तो प्रेमी ने तैयार किया मौत का प्लान, प्रियसी के मुंह में बम रख दबा दिया रिमोट का बटन

मस्जिद में प्रोफेसर प्रभात उपाध्याय का हो रहा था खतना, तभी पुलिस ने बोला धावा, हत्थे चढ़ा धर्मान्तरण गैंग का सरगना

मस्जिद में प्रोफेसर प्रभात उपाध्याय का हो रहा था खतना, तभी पुलिस ने बोला धावा, हत्थे चढ़ा धर्मान्तरण गैंग का सरगना

POPULAR POST

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India