Lucknow bhang chutney: लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चाट के शौकीनों को पता भी नहीं था कि उनकी प्लेट में सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि नशा भी परोसा जा रहा है। मोहनलालगंज पुलिस ने खजौली गांव में छापा मारकर एक चाट वाले को गिरफ्तार किया, जो आलू की टिक्की में गांजा और भांग मिक्स चटनी मिलाकर बेचता था। आरोपी के पास से सवा किलो गांजा बरामद हुआ। वहीं, नगराम पुलिस Lucknow ने शिक्षण और मेडिकल संस्थानों में गांजा बेचने वाले तीन तस्करों को भी पकड़ा है। इनके पास से पौने पांच किलो गांजा और एक ई-रिक्शा मिला है। यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस के नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
गांजे की चटनी वाली चाट का खुलासा
राजधानी लLucknow के खजौली गांव में मोहनलालगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक चाट वाला नशे का धंधा कर रहा है। छापेमारी में पता चला कि आरोपी प्रमोद साहू, जो गोसाईगंज के बरकत नगर का निवासी है, अपने ठेले पर आलू टिक्की और अंडे के साथ गांजा और भांग मिक्स चटनी परोसता था। उसने कबूला कि उसके कुछ “फिक्स ग्राहक” थे, जिन्हें यह खास चटनी दी जाती थी। साथ ही वह 500 से 1200 रुपये प्रति पुड़िया गांजा भी बेचता था।

शिक्षण संस्थानों के पास नशे का जाल
दूसरी बड़ी कार्रवाई में नगराम पुलिस ने तीन तस्करों—मनीष यादव, जगदीप और देव रावत उर्फ चोचक—को पकड़ा। ये शिक्षण और मेडिकल संस्थानों के पास गांजा बेचते थे। उनके पास से पौने पांच किलो गांजा और एक ई-रिक्शा बरामद हुआ। चोचक पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं और गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई भी हो चुकी है।
पुलिस का अभियान जारी
Lucknow एसीपी रजनीश कुमार वर्मा के मुताबिक, यह कार्रवाई नशे के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए की गई है। लखनऊ पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशा बेचने या परोसने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, चाहे वे किसी भी पेशे में हों।
























