Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Amitabh Thakur: आशीष पटेल के खिलाफ अब अमिताभ ठाकुर ने खोला मोर्चा, लोकायुक्त में की शिकायत

Amitabh Thakur: आशीष पटेल के खिलाफ अब अमिताभ ठाकुर ने खोला मोर्चा, लोकायुक्त में की शिकायत

यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल के खिलाफ पल्लवी पटेल के बाद अब अमिताभ ठाकुर ने भी मोर्चा खोल दिया है। ठाकुर ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें 177 अध्यापकों को विभागाध्यक्ष पद पर प्रोन्नति में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

by Mayank Yadav
30/12/2024
Amitabh Thakur

Amitabh Thakur Lokayukt complaint: यूपी सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार के आरोपों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। अब मंत्री के खिलाफ शिकायत करने वालों में एक और नाम जुड़ गया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने 177 अध्यापकों को विभागाध्यक्ष पद पर प्रोन्नति में नियमों के उल्लंघन के आरोप में लोकायुक्त उत्तर प्रदेश से शिकायत की है। इस मामले में पहले पल्लवी पटेल ने भी आशीष पटेल पर गंभीर आरोप लगाए थे। ठाकुर का कहना है कि मंत्री ने शिक्षा विभाग के नियमों का खुला उल्लंघन किया है, जिससे प्रदेश के लाखों छात्र प्रभावित हो सकते हैं।

मंत्री के खिलाफ गंभीर आरोप

Amitabh Thakur ने अपनी शिकायत में कहा कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा नियमावली 2021 बनाई थी, जिसमें विभागाध्यक्ष पद के लिए सीधी भर्ती का प्रावधान किया गया था। इसके अनुसार, यह पद केवल यूपी लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरा जा सकता था और बीटेक और एमटेक अध्यापकों को कम से कम 15 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। लेकिन, 9 दिसंबर 2024 को 177 अध्यापकों को विभागाध्यक्ष के पद पर प्रोन्नति दी गई, जो इन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

डी फार्मा कॉलेजों की जांच भी विवादों में

Amitabh Thakur ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद भी डी फार्मा कॉलेजों के भौतिक परीक्षण में कई गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं। 531 कॉलेजों को अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने के बावजूद मान्यता दी गई। ठाकुर के मुताबिक, इनमें से 94 कॉलेजों में अन्य विषयों का शिक्षण कार्य चल रहा था और 19 कॉलेजों में भूमि और भवन तक मौजूद नहीं थे। इसके बाद राज्य सरकार ने एचबीटीयू कानपुर के कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर रघुराज सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी, जिसने इस मामले में अपनी रिपोर्ट दी है।

RELATED NEWS

Amitabh Thakur

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी: जमानत याचिका खारिज होने के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

January 7, 2026

लोकायुक्त में की शिकायत

अमिताभ ठाकुर ने बताया कि इन दोनों मामलों में आशीष पटेल की भूमिका सामने आई है, जो जांच के दायरे में आ चुके हैं। ठाकुर ने पहले इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार को शिकायत भेजी थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने लोकायुक्त से मामले की जांच की मांग की है।

इससे पहले, पल्लवी पटेल ने भी आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मंत्री ने खुद को निर्दोष बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। यह विवाद अब एक नई दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है, और आने वाले दिनों में इस पर और खुलासे हो सकते हैं।

यहां पढ़ें: Kejriwal announcement: महिलाओं के बाद पंथियों और पुजारियों पर केजरीवाल मेहरबान… हर महीने 18 हजार की सौगात

Related Posts

Amitabh Thakur

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी: जमानत याचिका खारिज होने के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

January 7, 2026
Next Post
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: साल की आखिरी अमावस्या आज, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे घाट

viral news

Viral news:500 के नोटों के साथ खेलते बच्चे, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Aviation Safety : 2024 में विमान हादसों की बढ़ती संख्या ने, हवाई यात्रा पर खड़े किए कई सवाल

Aviation Safety : 2024 में विमान हादसों की बढ़ती संख्या ने, हवाई यात्रा पर खड़े किए कई सवाल

POPULAR POST

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India