Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Tragic Incident: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तेज बहाव में बह गए दो, चार को बचाया गया, लापता की तलाश में जुटी NDRF

Tragic Incident: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तेज बहाव में बह गए दो, चार को बचाया गया, लापता की तलाश में जुटी NDRF

अमरोहा और बुलंदशहर की सीमा पर गंगा घाट में स्नान के दौरान दो युवक तेज बहाव में बह गए। चार युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि लापता युवकों की तलाश के लिए पुलिस और NDRF का अभियान जारी है।

by Kirtika Tyagi
10/06/2026

Tragic Incident During Ganga Bath: उत्तर प्रदेश के अमरोहा और बुलंदशहर की सीमा पर स्थित गंगा घाट में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे छह युवकों में से दो युवक नदी के तेज बहाव में फंसकर लापता हो गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो युवकों का देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी ने मिलकर नदी में तलाश अभियान शुरू किया, जो देर शाम तक चलता रहा।

गांव से गंगा स्नान के लिए निकले थे युवक

पुलिस के अनुसार, अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के डांके वाली गांव के छह युवक मंगलवार को मोटरसाइकिल से गंगा स्नान करने निकले थे। सभी युवक रहरा थाना क्षेत्र के गंगानगर गांव के पास, बुलंदशहर सीमा में स्थित गंगा घाट पहुंचे और नदी में नहाने लगे। स्नान के दौरान छतर सिंह के पुत्र जसपाल (18 वर्ष) और हरपाल के पुत्र मनोज (19 वर्ष) अचानक गहरे पानी की तरफ चले गए। नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। इसी वजह से दोनों युवक अपना संतुलन खो बैठे और डूबने लगे।

RELATED NEWS

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

September 26, 2026

बचाने की कोशिश, लेकिन नहीं मिला सुराग

साथ मौजूद दोस्तों और आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में वे नदी की तेज धारा में ओझल हो गए। यह देखकर बाकी युवकों ने शोर मचाया और मदद के लिए लोगों को बुलाया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत घाट की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। उनकी मदद से चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, जसपाल और मनोज का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवार वाले भी गंगा घाट पहुंच गए। अपने बच्चों के लापता होने की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घाट पर मौजूद हर व्यक्ति इस घटना से दुखी नजर आया। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दोनों युवकों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

बुधवार सुबह फिर शुरू होगा अभियान

रहरा थाना पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और NDRF की टीम ने देर शाम तक नदी में सघन तलाश अभियान चलाया। लेकिन तेज बहाव और नदी की अधिक गहराई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कई मुश्किलें सामने आईं। अंधेरा होने के कारण अभियान को फिलहाल रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया जाएगा। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गंगा या किसी भी नदी में स्नान करते समय सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें।

Related Posts

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

September 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

September 26, 2026
Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

September 18, 2026
1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

September 15, 2026
कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

September 9, 2026
Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

September 8, 2026
Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

September 7, 2026
Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

September 7, 2026
Next Post
Sapna Chaudhary Case: घरेलू हिंसा मामले में सपना चौधरी को मिली राहत, कोर्ट ने पति वीर साहू को दूर रहने का दिया आदेश

Sapna Chaudhary Case: घरेलू हिंसा मामले में सपना चौधरी को मिली राहत, कोर्ट ने पति वीर साहू को दूर रहने का दिया आदेश

Canva Offline Feature: बिना इंटरनेट के भी धड़ाधड़ बनेंगे डिजाइन्स, Canva ने रोलआउट किया नया “Offline Mode”

Canva Offline Feature: बिना इंटरनेट के भी धड़ाधड़ बनेंगे डिजाइन्स, Canva ने रोलआउट किया नया “Offline Mode”

Afghanistan Pak Tension: पाकिस्तान के हवाई हमलों में बच्चों और महिलाओं समेत 13 की मौत, अफगानिस्तान ने जताया कड़ा विरोध

Afghanistan Pak Tension: पाकिस्तान के हवाई हमलों में बच्चों और महिलाओं समेत 13 की मौत, अफगानिस्तान ने जताया कड़ा विरोध

POPULAR POST

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India