Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कुलदीप यादव के बाद कानपुर के अमन का हुआ टीम इंडिया में चयन, आस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले से गदर काटेगा कांस्टेबल का बेटा

कुलदीप यादव के बाद कानपुर के अमन का हुआ टीम इंडिया में चयन, आस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले से गदर काटेगा कांस्टेबल का बेटा

भारतीय अंडर-19 टीम में चाइनामैन कुलदीप यादव, सलामी बल्लेबाज आदर्श के बाद कानपुर का एक और सितारा चमक उठा है। कानपुर के रहने वाले अमर का चयन आस्ट्रेलिया दौरे के लिए BCCI की ओर से घोषित हुई अंडर.19 भारतीय टीम के लिए हुआ है।

by Vinod
01/08/2025

कानपुर। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है कि गंगा के किनारे बसे कानपुर शहर के एक छोरे ने। जिसने बचपन से कुछ कर गुजरने का सपना देखा। धुन ऐसी की जब लोग रात को सोते तो उस वक्त सड़क पर स्टंप लगाकर मोहल्ले के लड़कों के साथ पसीना बहाता। पुलिस कांस्टेबल पिता को बेटे का जज्बा पसंद आया और उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगाकर उसका क्रिकेट की नर्सरी में दाखिला करा दिया। मेहनत रंग लाई और वर्दीधारी के बेटे की बैटिंग बीसीसीआई को पसंद आई और तत्काल उसका चयन टीम इंडिया के लिए हो गया।

हां हम बात कर रहे कानपुर के युवा क्रिकेटर अमन चौहान की। जिनका जन्म संगमनगरी प्रयागराज में हुआ। इसी धरती से मोहम्मद कैफ भी निकलते हैं। क्रिकेट से बेइंतहा प्यार के चलते कैफ प्रयागराज छोड़कर कानपुर आते हैं और फिर बल्ले से ऐसी गदर काटते हैं कि उनका चयन टीम इंडिया में हो जाता। इसी कानपुर शहर से कुलदीप यादव भी निकले, जो अपनी चाइनामैन गेंदबाजी से बैटर्स को नागिन डांस करवाते हैं। अमन की भी कहानी मोहम्मद कैफ और कुलदीप यादव से मिलती जुलती है। क्रिकेट के लिए अमन को भी अपना शहर छोड़ना पड़ा। कांस्टेबल पिता को भी बेटे के साथ ग्रीनपार्क के बाहर डेरा डालना पड़ा। पिता-पुत्र की मेहनत रंग लाई और बीसीसीआई की तरफ से एक फोन आया। जिसके बाद पूरा परिवार गदगद हो गया।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली तीन एकदिवसीय और दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम घोषित की। इसमें कानपुर के बल्लेबाज अमन चौहान को भी स्थान मिला है। भारत का आस्ट्रेलिया दौरा 21 सितंबर से सात अक्तूबर तक रहेगा। भारतीय टीम में चुने जाने से खुश अमन ने बताया कि बुधवार रात को एक दोस्त ने उन्हें फोन कर अंडर-19 टीम में चुने जाने की जानकारी दी। इसके बाद में बीसीसीआई की वेब साइट पर टीम सूची देखने के बाद इसका पता चला। अमन ने बताया कि इस वर्ष कूच बिहार ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन अच्छा था लेकिन यह नहीं पता था कि वह भारतीय टीम में चयनित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरे में भारतीय अंडर-19 टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

RELATED NEWS

Ayan Akram Selection: सहारनपुर के आयान अकरम का कमाल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया में मिली जगह

Ayan Akram Selection: सहारनपुर के आयान अकरम का कमाल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया में मिली जगह

August 29, 2026
VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

August 10, 2026

अमन ने कहा टीम के कप्तान आयुष समेत टॉप आर्डर का प्रदर्शन बेहतर है। इसलिए मैं मिडिल आर्डर में अपना स्थान बनाने का प्रयास करूंगा। मेरी प्राथमिकता लंबी पारी खेलने व टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना है। मेरा लक्ष्य अगले वर्ष जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्वकप के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान बनाना है। अमन के टीम इंडिया में चयन होने पर गुरुवार को क्राइस्ट चर्च मैदान में साथी खिलाड़ियों ने उन्हें माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। यहां अमन व उनके पिता ने यूपीसीए व केसीए की तारीफ की। कहा कि यूपीसीए के पूर्व सचिव राजीव शुक्ला और केसीए के चेयरमैन संजय कपूर शहर व प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा दे रहे हैं। यूपी टी-20 लीग व केपीएल से युवाओं को प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा प्लेटफार्म मिलता है।

अमन ने अपने छोटे से क्रिकेट कॅरियर में जबरदस्त बैटिंग की। इस वर्ष कूच बिहार ट्रॉफी में अमन राजस्थान के खिलाफ पहली पारी में 70 व दूसरी में 100 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ 88 व 44 तथा गुजरात के खिलाफ 117 रनों की शानदार पारी खेली थी। अमन के पिता मूलरूप से प्रयागराज निवासी अजय चौहान शहर स्थित पुलिस लाइंस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अमन को ग्रीनपार्क में छह साल की उम्र में कोच अरविंद सोलंकी के पास प्रशिक्षण के लिए भेजा था। खुद अंडर-19 विश्व कप खेल चुके सोलंकी वर्तमान में क्राइस्ट चर्च कॉलेज ग्राउंड में एकेडमी चला रहे हैं, जहां से प्रशिक्षण लेकर अमन ने भारतीय टीम में स्थान बनाया। अमन के पिता ने बताया कि जब उनकी पोसि्ंटग वाराणसी में थी, तब वहीं पर बेटे का जन्म हुआ। मां सोनिया सिंह भी अमन को पूरा सपोर्ट करती हैं।

Related Posts

Ayan Akram Selection: सहारनपुर के आयान अकरम का कमाल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया में मिली जगह

Ayan Akram Selection: सहारनपुर के आयान अकरम का कमाल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया में मिली जगह

August 29, 2026
VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

August 10, 2026
BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

August 6, 2026
Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

July 13, 2026
England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

July 12, 2026
IPL Matches : क्या IPL 2027 का आयोजन विदेश में होगा? Australian BBL को इंडिया में कराने के फैसले से  चर्चा हुई तेज़

IPL Matches : क्या IPL 2027 का आयोजन विदेश में होगा? Australian BBL को इंडिया में कराने के फैसले से चर्चा हुई तेज़

July 11, 2026
BCCI Support : भारतीय टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सहारा, दौरे पर साथ रहेंगे माता-पिता

BCCI Support : भारतीय टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सहारा, दौरे पर साथ रहेंगे माता-पिता

June 7, 2026
विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगा फैसला

BCCI की बड़ी मीटिंग , Virat और Rohit का 2027 वर्ल्ड कप भविष्य तय करने पर होगी चर्चा

November 29, 2025
गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बना दिया ‘गजनी’, ‘गजब’ बैटर भूल गए खुद का बैटिंग लाइनअप

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बना दिया ‘गजनी’, ‘गजब’ बैटर भूल गए खुद का बैटिंग लाइनअप

November 26, 2025

BCCI का बड़ा फरमान विराट कोहली और रोहित शर्मा को दी सख्त हिदायत

November 12, 2025
Next Post
‘कसाई’ ने सुमन के तोड़े हाथ-पैर फिर पेट फाड़कर निकाला लीवर, दरिंदगी से महिला के साथ भ्रूण की भी हुई गर्भ में मौत

‘कसाई’ ने सुमन के तोड़े हाथ-पैर फिर पेट फाड़कर निकाला लीवर, दरिंदगी से महिला के साथ भ्रूण की भी हुई गर्भ में मौत

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

PM Kisan Yojana:रक्षाबंधन से पहले अन्नदाताओं को 20वीं किस्त का तोहफा जानिए कब कहां से होगी जारी

PM Kisan Yojana:रक्षाबंधन से पहले अन्नदाताओं को 20वीं किस्त का तोहफा जानिए कब कहां से होगी जारी

POPULAR POST

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India