Friday, November 6, 2026 6:27 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » भाजपा- कांग्रेस के बाद BSP ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, 2027 के चुनाव के लिए मायावती नई रणनीति

भाजपा- कांग्रेस के बाद BSP ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, 2027 के चुनाव के लिए मायावती नई रणनीति

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं।

by Akhand Pratap Singh
25/03/2025
BSP Jiladhyaksh List

BSP Jiladhyaksh List: 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक (BSP Jiladhyaksh List) में कई बड़े फैसले लिए हैं जिनमें युवाओं को प्राथमिकता देने और पार्टी में सलाहकार पद को फिर से स्थापित करने जैसे निर्णय शामिल हैं।

संगठन में हुए बड़े बदलाव 

पार्टी संस्थापक कांशीराम के समय में प्रचलित ‘सलाहकार’ पद को फिर से स्थापित किया जा रहा है। अनुभवी नेताओं को सलाहकार के रूप में जिलों में तैनात किया जाएगा। लखनऊ मंडल के जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की गई है जिसमें शैलेंद्र गौतम (लखनऊ), राजेश कुमार फौजी (रायबरेली), दिनेश गौतम (उन्नाव), सुरेश चौधरी (हरदोई), विपिन कुमार गौतम (लखीमपुर खीरी) और विकास राजवंशी (सीतापुर) शामिल हैं।  ‘भाईचारा संगठन’ के नए संयोजक नियुक्त किए गए हैं जो पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम करेंगे।

RELATED NEWS

No Content Available

मायावती ने खुद संभाली कमान 

भतीजे आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित करने के बाद मायावती ने सीधे संगठन की कमान संभाल ली है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी में केवल मेहनतकश कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा और उनके जीवित रहते कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। 2012 में सत्ता गंवाने के बाद बसपा की भाईचारा कमेटियां लगभग समाप्त हो गई थीं। अब इन कमेटियों को फिर से सक्रिय किया जा रहा है ताकि पिछड़े वर्गों, विशेषकर ओबीसी समुदाय में पार्टी की पैठ मजबूत की जा सके। मायावती का लक्ष्य दलितों के साथ-साथ पिछड़े वर्गों को भी साथ लेकर चलना है।

यह भी पढ़े: न्याय न मिलने से हताश युवक ने मांगी इच्छा मृत्यु, टेंट की दुकान में आग लगने से हुआ था भारी नुकसान 

ओबीसी में पैठ बनाने की रणनीति

पार्टी प्रमुख ने हाल ही में दिए एक बयान में कहा कि बसपा को कमजोर करने के लिए कुछ दल हथकंडे अपना रहे हैं लेकिन मैं अपने भाई-बहनों के रिश्ते को कमजोर नहीं होने दूंगी। जो भी कार्यकर्ता मेहनत करेगा उसे जिम्मेदारी दी जाएगी। 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए बसपा ने संगठन को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मायावती के नेतृत्व में पार्टी पुराने सिद्धांतों पर लौट रही है और सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने पर जोर दे रही है। अब यह देखना होगा कि इस रणनीतिक बदलाव से बसपा को 2027 में कितना फायदा मिलेगा।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Comedian Kunal Kamra

Kunal Kamra को कॉमेडी पड़ी भारी, दर्ज हुई FIR

Bihar Board 12th Result 2025

Bihar Board 12th Result 2025 : 12वीं में बेटियों ने फिर मारी बाजी, तीनों स्ट्रीम में बनीं टॉपर

Curd health : दही के साथ भूल कर भी न खाए यह चीजें फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान जानिए कैसे बिगड़ेगा हाजमा

Curd health : दही के साथ भूल कर भी न खाए यह चीजें फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान जानिए कैसे बिगड़ेगा हाजमा

POPULAR POST

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
UP Festival Holiday : दिवाली और छठ पर यूपी के किन कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, CM योगी ने दिए ये निर्देश

UP Festival Holiday : दिवाली और छठ पर यूपी के किन कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, CM योगी ने दिए ये निर्देश

November 4, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Diwali Adulterated Sweets: दिवाली पर मिठाइयों में बढ़ रहा मिलावट का खतरा, महंगे पनीर की शुद्धता पर उठ रहे सवाल

Diwali Adulterated Sweets: दिवाली पर मिठाइयों में बढ़ रहा मिलावट का खतरा, महंगे पनीर की शुद्धता पर उठ रहे सवाल

November 2, 2026

LATEST

UP Hospitals on High Alert

UP News:दीपावली और छठ पूजा को लेकर यूपी के अस्पताल हाई अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

November 6, 2026
India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India