Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Dog Bite Death in Bulandshahr: कुत्ते के काटने से युवक की दर्दनाक मौत,एंटी रेबीज इंजेक्शन लेने के बाद भी नहीं बच सकी जान, गांव में फैली दहशत

Dog Bite Death in Bulandshahr: कुत्ते के काटने से युवक की दर्दनाक मौत,एंटी रेबीज इंजेक्शन लेने के बाद भी नहीं बच सकी जान, गांव में फैली दहशत

बुलंदशहर के अमरगढ़ गांव में पागल कुत्ते के काटने से एक महीने बाद युवक की दर्दनाक मौत हो गई। चार वैक्सीन लेने के बावजूद उसकी हालत बिगड़ती गई। गांव के चार और लोग अब दहशत में हैं।

by SYED BUSHRA
09/10/2025
Dog bite rabies death case in Bulandshahr

Dog bite case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के नरसेना क्षेत्र के गांव अमरगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पागल कुत्ते के काटने के करीब एक महीने बाद एक 45 वर्षीय मजदूर सरदार की मौत हो गई। सबसे हैरानी की बात यह है कि उसने रेबीज से बचाव के लिए चारों एंटी रेबीज इंजेक्शन (ARV Vaccine) लगवाए थे, फिर भी उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना कैसे हुई

मृतक सरदार के बेटे अंकुर ने बताया कि घटना 7 सितंबर की है। उस दिन गांव में एक पागल कुत्ते ने उसके पिता पर हमला कर दिया था। कुत्ते ने उनके हाथ और पैरों में कई जगह काट लिया था। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते को भगाया और सरदार को गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए। वहां उन्हें पहली वैक्सीन लगाई गई। अगले दिन परिवार उन्हें ऊंचागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर गया, जहां बाकी इंजेक्शन लगाए गए।

वैक्सीन के बावजूद बिगड़ी तबीयत

परिजनों का कहना है कि सरदार को चारों इंजेक्शन समय पर लगवाए गए थे। लेकिन कुछ दिन पहले उन्हें खुजली और बेचैनी होने लगी। इलाज कराने के बाद थोड़ी राहत मिली, पर जल्द ही हालत फिर बिगड़ गई।धीरे-धीरे उनमें रेबीज के लक्षण दिखने लगे, पानी देखकर डरना, मुंह से झाग आना और खाना-पीना बंद कर देना। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें फिर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। परिवार उन्हें लेकर जा ही रहा था कि रास्ते में उनकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

RELATED NEWS

No Content Available

गांव में फैली दहशत

इस घटना के बाद अमरगढ़ गांव में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि उसी पागल कुत्ते ने गांव के चार और लोगों को भी काटा था। अब वे सभी डर के साए में जी रहे हैं और इलाज करवा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की जांच शुरू

ऊंचागांव सीएचसी के प्रभारी डॉ. सौवीर सिंह ने बताया कि सरदार को पहली वैक्सीन गांव में ही लगी थी और बाकी तीन डोज सीएचसी में दी गईं। उन्होंने कहा, “पागल कुत्ते के काटने के मामले में मरीज को कैटिगरी वन में रखा जाता है, जिनके लिए सिरम वैक्सीन लगवाना जरूरी होता है।”

डॉक्टर ने बताया कि बाकी चारों मरीजों की जांच के लिए टीम भेजी जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहां लापरवाही हुई।

सरदार की मौत ने यह साफ कर दिया है कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जिसमें जरा-सी लापरवाही भी जान ले सकती है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि कुत्ता काटने के बाद तुरंत सही इलाज और सभी इंजेक्शन समय पर लगवाएं, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Premanand Ji Maharaj

प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाहों पर विराम, राधा केली कुंज में पहुंचे गुरु शरणानंद महाराज

Punjab News

पंजाब में खेलों की क्रांति! 3100 स्टेडियमों का शिलान्यास, हर गांव में खिलाड़ियों को मिलेगा मैदान और मौका

मायावती ने लखनऊ से सेट कर दिया 2027 का सियासी दंगल, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा ‘बहन जी शुक्रिया’

मायावती ने लखनऊ से सेट कर दिया 2027 का सियासी दंगल, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा ‘बहन जी शुक्रिया’

POPULAR POST

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026
Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India