Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Jaunpur news: गौराबादशाहपुर में अजीबोगरीब शादी 75 का दूल्हा 40 की दुल्हन सुहागरात के बाद क्यों हुआ बुजुर्ग का निधन

Jaunpur news: गौराबादशाहपुर में अजीबोगरीब शादी 75 का दूल्हा 40 की दुल्हन सुहागरात के बाद क्यों हुआ बुजुर्ग का निधन

जौनपुर के कुछमूछ गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग संगरू ने 40 वर्षीय विधवा महिला से शादी की। सुहागरात के अगले दिन उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

by SYED BUSHRA
01/10/2025

Elderly Man Dies After Marriage: जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमूछ गांव में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक अनोखी शादी देखने को मिली। गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग संगरू ने 40 वर्षीय विधवा महिला मनभावती से विवाह किया। यह विवाह मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ, जिसमें परिवार के लोग और गांव के कुछ रिश्तेदार शामिल हुए। मनभावती सात साल से विधवा जीवन बिता रही थीं और उनके दो बच्चे – काजल अंजलि व शिवा – भी शादी में मौजूद रहे। शादी के बाद सभी लोग खुशी-खुशी संगरू के घर लौटे।

शादी के अगले दिन हुई मौत

शादी के बाद जहां घर में खुशियों का माहौल था, वहीं अगले ही दिन वह मातम में बदल गया। मंगलवार की सुबह संगरू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसियों की मदद से उन्हें तत्काल जौनपुर के उजाला हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिवार के साथ-साथ गांव में भी सन्नाटा पसर गया।

परिवार की पृष्ठभूमि

संगरू की पहली पत्नी अनारी की मृत्यु एक साल पहले हो चुकी थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। इसी बीच संगरू ने विधवा मनभावती से शादी कर अपना जीवन संवारने का फैसला किया। मनभावती का पति सात साल पहले गुजर चुका था। उनकी दो संतानें – एक बेटी और एक बेटा – अब संगरू के घर आकर रहने लगे थे। शादी के बाद घर में दोबारा परिवार की चहल-पहल शुरू हुई थी, लेकिन बुजुर्ग की अचानक मौत से परिवार और रिश्तेदारों के सपने चकनाचूर हो गए।

RELATED NEWS

No Content Available

पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने पुलिस से संपर्क किया। इस मामले में थाना अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि गौराबादशाहपुर थाने पर अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। यदि परिवार या अन्य पक्ष से कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अंतिम संस्कार की तैयारी

फिलहाल संगरू का शव उनके घर पर रखा गया है। परिवारजन मुंबई में रहने वाले भतीजे का इंतजार कर रहे हैं, जिसके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव के लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कुछ लोग इसे नियति का खेल बता रहे हैं, तो कुछ इसे संयोग कह रहे हैं कि शादी के तुरंत बाद ही बुजुर्ग की मृत्यु हो गई।

गांव में चर्चा का विषय

यह घटना पूरे गांव और आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। जहां कुछ लोग इसे दुखद मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसे अजीब संयोग बता रहे हैं। बुजुर्ग की शादी और उसके अगले दिन मौत ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
CM Yogi Govt UP

अब संविदा शिक्षिकाओं को भी मिलेगी 6 माह की मैटरनिटी लीव, योगी सरकार का नवरात्र तोहफा

सपा MP इकरा हसन ने BCCI को सुनाई खरी-खरी, TEAM INDIA को ASIA CUP में मिली जीत की कुछ ऐसे दी बधाई

सपा MP इकरा हसन ने BCCI को सुनाई खरी-खरी, TEAM INDIA को ASIA CUP में मिली जीत की कुछ ऐसे दी बधाई

‘आई लव मोहम्मद’ पर छिड़े घमासान के बीच इकरा हसन का आया विस्फोटक बयान, जो सोशल मीडिया में उड़ा गर्दा

‘आई लव मोहम्मद’ पर छिड़े घमासान के बीच इकरा हसन का आया विस्फोटक बयान, जो सोशल मीडिया में उड़ा गर्दा

POPULAR POST

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India