Tuesday, November 3, 2026 5:45 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » bjp candidates list » Election 2022 Voting Live: शाम पांच बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.25% मतदान, पंजाब में 63.44% फीसदी वोट पड़े

Election 2022 Voting Live: शाम पांच बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.25% मतदान, पंजाब में 63.44% फीसदी वोट पड़े

by abhishek tyagi
20/02/2022

आज उत्तर प्रदेश में 16 जिलों की 59 सीटों पर तीसरे चरण के मतदान जारी है। 59 विधानसभा सीटों पर कुल 627 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला आज EVM में कैद हो जाएगा। इस चरण में 2 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान में हिस्सा ले रहे है। आज प्रदेश के तीसरे चरण में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, एसपी सिंह बघेल, लुईस खुर्शीद, सतीश महाना

शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत

पंजाब : 63.44%
उत्तर प्रदेश (तीसरा चरण): 57.25%

RELATED NEWS

Election Result 2022:योगी आदित्यनाथ कल पीएम मोदी और जेपी नड्डा से कर सकते है मुलाकात

March 12, 2022

Punjab Election 2022: मिली हार के बाद बोले सुखबीर बादल- जनता का फैसला मंजूर

March 11, 2022

यूपी में 48 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, पंजाब में 50 फीसदी के करीब

उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. विधानसभा चुनाव में दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत कुछ इस प्रकार है.उत्तर प्रदेश – 48.81% पंजाब – 49.81%

चन्नी का दावा- दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस

चरणजीत सिंह चन्नी का दावा- पंजाब में कांग्रेस पार्टी 2/3 बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

सुखबीर बादल बोले- 80 से ज्यादा सीटें जीतेगा अकाली दल-बसपा गठबंधन

वोट डालने के बाद सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अकाली दल-बसपा गठबंधन पंजाब में 80 से ज्यादा सीटें जीतेगा।

अकाली दल के लोग डरा रहे हैं. बहुत सारे बूथ में पैसे बांटे जा रहे हैं- सोनू सूद

अपनी कार जब्त होने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने कहा है कि बहुत से लोग विशेष रूप से अकाली दल के लोग डरा रहे हैं. बहुत सारे बूथ में पैसे बांटे जा रहे हैं. जब चुनाव होते हैं तो पारदर्शी चुनाव होना चाहिए. मैंने SSP साहब को शिकायत की है. हमारी गाड़ी वहां पर है, दूसरी गाड़ी से हम आ गए हैं।

बादल परिवार ने डाले वोट

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने मुक्तसर में वोट डाला.

कासगंज का 1 बजे तक औसतन मतदान प्रतिशत

  • कासगंज – 39.56%
  • अमांपुर – 36.63%
  • पटियाली- 36.51%
  • औसत- 37.56%

फिरोजाबाद में दोपहर एक बजे तक 38.24 प्रतिशत मतदान

  • टूण्डला विधानसभा में 35 प्रतिशत
  • जसराना विधानसभा 37.28 प्रतिशत
  • फ़िरोज़ाबाद विधानसभा 40.3 प्रतिशत
  • शिकोहाबाद विधानसभा 38.49 प्रतिशत
  • सिरसागंज विधानसभा 40 प्रतिशत

एटा में दोपहर एक बजे तक  42.31 प्रतिशत मतदान

  • अलीगंज विधानसभा – 43%
  • एटा सदर विधानसभा – 38.52%
  • मारहरा विधानसभा – 44.57%
  • जलेसर विधानसभा – 43.16%

मैनपुरी में दोपहर एक बजे तक 41.14 फीसदी मतदान 

  • मैनपुरी – 39.25%
  • भोगांव – 41.45%
  • किशनी – 40.47%
  • करहल – 43.16%

सोनू सूद की कार मोगा में जब्त

मोगा के जिला पीआरओ प्रभदीप सिंह ने बताया है कि सोनू सूद एक पोलिंग बूथ के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उनकी कार ज़ब्त की गई और उन्हें घर भेजा गया. अगर वे घर से बाहर निकलेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस का पंजाब से सफाया होने वाला है- अमरिंदर

पटियाला: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वोट डाला. उन्होंने कहा- वो (नवजोत सिंह सिद्धू) तो बदलाव कितने सालों से कर रहे हैं. कोई सिद्धु प्रोग्राम लगाना चाहता है, पता नहीं क्या प्रोग्राम है. कांग्रेस का पंजाब से सफाया होने वाला है।

कांग्रेस का पंजाब से सफाया होने वाला है- अमरिंदर

पटियाला: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वोट डाला. उन्होंने कहा- वो (नवजोत सिंह सिद्धू) तो बदलाव कितने सालों से कर रहे हैं. कोई सिद्धु प्रोग्राम लगाना चाहता है, पता नहीं क्या प्रोग्राम है. कांग्रेस का पंजाब से सफाया होने वाला है।

अखिलेश यादव के बयान पर अनुराग ठाकुर का जवाब

अखिलेश यादव के बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं टेरिटॉरियल आर्मी में था अखिलेश कहां थे! उनकी पार्टी का तो आतंकियों से संबंध हैं. उनकी पार्टी के उम्मीदवार जेल और बेल वाले हैं. उनके पास झूठ बोलने की फ़ैक्ट्री है. इस बार उनका मामला साफ़ हो रहा है. अब्बा जान और भाई जान वाले हैं।

SP ने किया EVM से चुनाव चिंह गायब होने का दावा

समाजवादी पार्टी (SP) ने ट्वीट किया कि फर्रुखाबाद जिले के विधानसभा 194 बूथ संख्या 38 पर ईवीएम से उनका चुनाव चिंह गायब है. उन्होंने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया।

#UttarPradeshElections2022 | Samajwadi Party (SP) tweets that their election symbol is missing from EVM at booth number 38 in Vidhan Sabha 194 of Farrukhabad district; urges Election Commission and District Administration to take cognisance of the matter. pic.twitter.com/dVSfODmjAn

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 20, 2022

सैफई महोत्सव को लेकर सपा पर योगी का निशाना

वोटिंग के बीच उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पहले सिर्फ सैफई महोत्सव होता था. उस महोत्सव में न रंग था राग था और न भाव था न भाषा. आज उत्तर प्रदेश में महोत्सव का मतलब अयोध्या के दीपोत्सव, मथुरा-वृंदावन के रंगोत्सव, काशी के देव दीपावली और राज्य के स्थापना दिवस से होता है।

पुलिस ने फर्जी मतदान करने पहुंचा युवक पकड़ा 
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की बीडीएम गर्ल्स कॉलेज में पहुंचे कमिश्नर अमित गुप्ताने फर्जी मतदान करने आए युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। आरोपी ने अपना नाम ब्रजेश बताया है। 

SP ने किया EVM से चुनाव चिंह गायब होने का दावा

समाजवादी पार्टी (SP) ने ट्वीट किया कि फर्रुखाबाद जिले के विधानसभा 194 बूथ संख्या 38 पर ईवीएम से उनका चुनाव चिंह गायब है. उन्होंने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया।

#UttarPradeshElections2022 | Samajwadi Party (SP) tweets that their election symbol is missing from EVM at booth number 38 in Vidhan Sabha 194 of Farrukhabad district; urges Election Commission and District Administration to take cognisance of the matter. pic.twitter.com/dVSfODmjAn

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 20, 2022

अखिलेश यादव पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

2008 के अहमदाबाद ब्लास्ट केस के दोषी के साथ समाजवादी पार्टी के कथित संबंधों को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की खिंचाई की. उन्होंने तंजात्मक तरीके से अखिलेश पर बार करते हुए कहा, “आतंकियों का अब्बूजान,समाजवादियों का भाईजान, इसलिए अखिलेश की बंद है ज़ुबान।

यूपी के तीसरे चरण और पंजाब में आज वोटिंग का दिन है. कुल 176 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. यूपी की बात करें तो हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर हमीरपुर और महोबा जिले में वोटिंग शुरू हो गई है. वहीं, पंजाब में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. 117 विधानसभा सीटों के लिए कुल 24740 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

उत्तर प्रदेश में आज (20 फरवरी) तीसरे चरण के तहत वोटिंग हो रही है. 16 जिलों की 59 सीटों पर चल रहे मतदान के बीच समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचा. पार्टी के पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा की अगुवाई में सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह की पत्नी लक्ष्मी सिंह को हटाने को लेकर शिकायत की. अभिषेक मिश्रा ने चुनाव आयोग के कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि आयोग निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहा है. आज चौथी बार आईजी रेंज (लखनऊ) लक्ष्मी सिंह को हटाने की शिकायत की है. अभिषेक मिश्रा सरोजिनी नगर सीट से सपा उम्मीदवार हैं।

पंजाब-यूपी में कितनी वोटिंग?

सुबह 11 बजे तक पंजाब विधानसभा चुनाव में 17.77% और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 21.18% मतदान हुआ है

कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो- अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी के आतंकवादी वाले बयान पर पलटवार किया है. अखिलेश ने कहा है कि कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना, भाजपा रणनीति से चलती है. इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई. उ.प्र. में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया।

अकाली दल का कांग्रेस-आप पर हमला

अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि पंजाब की जनता और सीमावर्ती राज्य होने की वजह से यहां एक स्थिर सरकार होने की आवश्यकता है और कांग्रेस और आप यह नहीं दे सकती. चन्नी अपनी कुर्सी के लिए पिछले 9 महिने से लड़ रहे हैं. जहां तक आम आदमी पार्टी की बात है तो वह अपने विधायकों को भी नहीं संभाल सकते।

मुलायम-अखिलेश ने की वोटिंग

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव वोट डालने सैफई के जसवंतनगर मतदान केंद्र पर पहुंचे. वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख और करहल से पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव ने जसवंतनगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला.

अखिलेश-डिंपल ने डाला वोट

सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ वोट डाला. अखिलेश यादव करहल सीट से मैदान में हैं. वोट देने के बाद अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा.

सिद्धू बोले- कैप्टन-बादल ने राज्य को दीमक की तरह चाटा


पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दोनों ने राज्य को दीमक की तरह चाटा है. एक तरफ माफिया है, कैप्टन अमरिंदर और प्रकाश सिंह बादल के परिवार जिन्होंने निजी स्वार्थों से बंधे होकर अपना व्यापार चलाया. दूसरी तरफ उस सिस्टम को बदलने की चाह रखने वाले, पंजाब को प्यार करने वाले हैं।

कानपुर की मेयर पर FIR दर्ज

कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने मतदान किया. इस दौरान उन्होंने मतदान की गोपनीयता भंग कर दी. इस पर कानपुर जिला प्रशासन ने कहा, ‘प्रमिला पांडेय द्वारा द्वारा हडसन स्कूल मतदान केंद्र में मतदान की गोपनीयता भंग करने के फलस्वरुप उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में FIR कराई जा रही है।

कानुपर जिले की इन सीटों से ये प्रत्याशी मैदान में 

10 विधानसभा- कुल वोटर 34 लाख 89 हजार 575
पुरुष वोटर-18 लाख 95 हजार 819  
महिला वोटर-  15 लाख 93 हजार 500 
नए मतदाता- 78 हजार 905
कुल पोलिंग बूथ- 3702

कैंट सीट

सोहेल अख्तर अंसारी, कांग्रेस (विधायक)
रघुनंदन सिंह भदौरिया, बीजेपी
मोहम्मद हसन रूमी, सपा
मोहम्मद सफी खान, बीएसपी

आर्यनगर

अमिताभ बाजेपेयी, सपा (विधायक) 
सुरेश अवस्थी, बीजेपी
प्रमोद जायसवाल, कांग्रेस
डॉ आदित्य जायसवाल, बीएसपी

सीसामऊ

हाजी इरफान सोलंकी, सपा (विधायक)
सलिल विश्नोई, बीजेपी
हाजी सोहेल अंसारी, कांग्रेस
रजनीश तिवारी, बीएसपी

महाराजपुर
 
सतीश महाना, बीजेपी (विधायक) 
फतेह बहादुर सिंह गिल, सपा
कनिष्क पांडेय, कांग्रेस
सुरेद्र पाल सिंह, बीएसपी

बिठूर

अभिजीत सिंह सांगा, बीजेपी (विधायक)
मुनींद्र शुक्ला, सपा
अशोक निषाद, कांग्रेस
रमेश सिंह यादव, बीएसपी

बिल्हौर

राहुल बच्चा सोनकर, बीजेपी
रचना सिंह, सपा
ऊषा रानी कोरी, कांग्रेस
मधु गौतम, बीएसपी

कल्याणपुर
 
नीलिमा कटियार, बीजेपी (विधायक और मंत्री) 
सतीश कुमार निगम, सपा
नेहा तिवारी, कांग्रेस
अरुण कुमार मिश्रा, बीएसपी

गोविंदनगर

सुरेंद्र मैथानी, बीजेपी (विधायक)
सम्राट विकास, एसपी
करिश्मा ठाकुर, कांग्रेस
अशोक कुमार, बीएसपी

किदवईनगर

महेश त्रिवेदी, बीजेपी (विधायक) 
अजय कपूर, कांग्रेस
अभिमन्यु गुप्ता, एसपी
मोहन मिश्रा, बीएसपी

घाटमपुर

सरोज कुरील, अपना दल
भगवती प्रसाद सागर, सपा
राजनारायण कुरील, कांग्रेस
प्रशांत अहिरवार, बीएसपी
 

केजरीवाल ने की वोट डालने की अपील

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के भविष्य के लिए वोट डालने ज़रूर जाएं. ऐसा भविष्य, जिसमें अच्छे स्कूल हों, आपके बच्चों को अच्छा रोज़गार मिले, अच्छे सरकारी अस्पताल हों जिनमें आपका मुफ़्त इलाज हो, नशा ख़त्म हो, सभी पंजाबी सुरक्षित महसूस करें, देश की सुरक्षा सर्वोपरि हो. ये सब होगा, जब आप वोट डालने जाएंगे।

पंजाब के भविष्य के लिए वोट डालने ज़रूर जाएं। ऐसा भविष्य, जिसमें अच्छे स्कूल हों, आपके बच्चों को अच्छा रोज़गार मिले, अच्छे सरकारी अस्पताल हों जिनमें आपका मुफ़्त इलाज हो, नशा ख़त्म हो, सभी पंजाबी सुरक्षित महसूस करें, देश की सुरक्षा सर्वोपरि हो। ये सब होगा, जब आप वोट डालने जाएँगे pic.twitter.com/Qnh9t32KZl

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 20, 2022
नवविवाहित जोड़े ने वोट डाला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान जारी हैं. फिरोजाबाद के हनुमानगढ़ लक्ष्मी कॉन्वेंट स्कूल मतदान केंद्र पर एक नवविवाहित जोड़े ने वोट डाला।

साइकिल वाला बटन नहीं दब रहा- समाजवादी पार्टी

यूपी में कानपुर देहात की विधानसभा रसूलाबाद 205 पर बूथ संख्या 288 की ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित है. एटा जिले की अलीगंज विधानसभा 103, बूथ संख्या 104, 151 पर ईवीएम खराब है और स्लो वोटिंग हो रही है. झांसी जिले की 224 मऊरानीपुर विधानसभा बूथ संख्या 242 सितौरा पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित है. समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया कि साइकिल वाला बटन नहीं दब रहा है।

कई जगह ईवीएम खराब होने की घटना सामने आईं

यूपी की तुलना में पंजाब में वोटिंग बेहद धीमी हो रही है. दोनों राज्यों में कई जगह ईवीएम खराब होने की घटना सामने आई हैं. यूपी में कन्नौज जिले की विधानसभा तिर्वा-197 बूथ संख्या-73 पर ईवीएम खराब है.जालौन की कालपी विधानसभा 220 के बूथ संख्या 04 पर भी ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित है।

सुबह 9 बजे तक कहां कितने फीसदी हुआ मतदान

सुबह 9 बजे तक पंजाब विधानसभा चुनाव में 4.80 फीसदी और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 8.15% मतदान हुआ है।

अराजकता का माहौल बनाते हैं सपाई- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग अराजकता का माहौल बनाते हैं. गुंडागर्दी करते हैं. नियुक्तियों भ्रष्टाचार करते हैं, रोड सड़क बैठ जाते हैं, लोग उन्हें क्यों वोट देंगे।

परगट सिंह ने जालंधर में डाला वोट

पंजाब: राज्य सरकार में मंत्री परगट सिंह ने जालंधर के मीठापुर में एक मतदान केंद्र में मतदान किया. उन्होंने कहा, “हर नागरिक को मतदान करना चाहिए इसकी वजह से लोकतंत्र को शक्ति मिलती है।

शरीर से जुडे दो बच्चे सोना और मोना ने डाले अपने अपने वोट

पंजाब: शरीर से जुडे दो बच्चे सोना और मोना ने मनवाल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया. उन्होंने कहा, “पहली बार मतदान करके बहुत अच्छा लग रहा है. नागरिकों को अपने मत का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए.” पीआरओ गौरव कुमार ने बताया कि यह बहुत ही अनोखा मामला है. चुनाव आयोग ने हमें वीडियोग्राफी करने को कहा है. वे PWD मतदाताओं के प्रतीक हैं. वे शरीर से जुड़े हैं लेकिन उनके दो मत माने जाएंगे. मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए हमने उनके लिए खास व्यवस्था की है।

भगवंत मान ने डाला वोट

पंजाब: आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने मोहाली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. इससे पहले भगवंत मान मोहाली के गुरुद्वारा सच्चा धन में अरदास करने पहुंचे थे।

समाजवादी पार्टी को अपनी सीट पर मुश्किलें हो रहीं हैं- सतीश महाना

मतदान करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश महाना ने कहा कि इस बार सबसे आसान चुनाव है. समाजवादी पार्टी को अपनी सीट पर मुश्किलें हो रहीं हैं. अखिलेश यादव को समर्थन के लिए अपने पिताजी को बुलाना पड़ा. उनकी खुद की सीट फंसी हुई है, वह पहले अपनी सीट बचाएं।

समाजवादी पार्टी की भारी जीत होगी- मुलायम के भाई

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने आज सफाई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. उन्होंने कहा, “इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी जीत देखने को मिलेगी।

लालच में आकर वोट पकड़ाना नहीं है, अपनी मर्जी से वोट करें- भगवंत

आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा है कि ये पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है. सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि किसी भी दबाव में आकर या लालच में आकर वोट पकड़ाना नहीं है, अपनी मर्जी से वोट करें।

बीजेपी ने बघेल को बनाया बली का बकरा- राम गोपाल

सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि तीसरे चरण के कुछ ज़िलों में भाजपा कोई सीट नहीं जीत पा रही है. करहल से इनको कोई उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा था इसलिए आखिरी समय में बली का बकरा बनाने एस. पी. सिंह बघेल को भेजा गया है. इस बार ऐसा लग रहा है कि लोग सिर्फ अखिलेश यादव का चेहरा देखकर वोट दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने लोगों से वोट करने की अपील

वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वोट करने की अपील की है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- पंजाब चुनाव और यूपी चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है. मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करता हूं, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से।

पंजाब में भी सभी 117 सीटों पर वोटिंग शुरू

पंजाब में भी सभी 117 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. वोटिंग से ठीक पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की. इससे पहले वह कटलगढ़ साहिब गुरुद्वारे में दर्शन के लिए भी पहुंचे थे. सीएम चन्नी ने कहा, “परमात्मा की मर्जी है, लोगों की मर्जी है. हमने अपनी तरफ से ज्यादा से ज्यादा कोशिश की है।

समाजवादी पार्टी बहुत आगे है- तेज प्रताप यादव

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी के नेता तेज प्रताप ने बताया, “समाजवादी पार्टी बहुत आगे है, जब से दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन हुआ है तब से बाजी एकदम पलट गई है. भाजपा को जनता का समर्थन नहीं है।

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूती दी है- सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद ने फ़र्रूख़ाबाद में वोट करने के बाद कहा कि हमें उत्तर प्रदेश में पहले काफी दिक़्क़तें हुईं हैं, लेकिन हमारी नेता प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूती दी है और हमें जनता से अच्छा बहुमत मिलेगा. कांग्रेस उत्तर प्रदेश में यहां की राजनीति के परिदृश्य में अपना नाम दर्ज कराने आई है।

अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है. वो गठबंधन में मुख्यमंत्री बनें- शिवपाल

इटावा से पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव ने वोटिंग से पहले कहा है कि जनता से अपील है कि बढ़ चढ़कर समाजवादी के पक्ष में वोट करें. मुझे लगता है मुझे भारी मतों से जीत मिलेगी. अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है. वो गठबंधन में मुख्यमंत्री बनें।

सलमान खुर्शीद ने फ़र्रूख़ाबाद में की वोटिंग

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने फ़र्रूख़ाबाद में एक मतदान केंद्र में मतदान किया। pic.twitter.com/Wu3J9sSp3o

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2022

मालविका सूद का मुकाबला मालविका सूद से ही है- मालविका
पंजाब के मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद ने कहा है कि मालविका सूद का मुकाबला मालविका सूद से ही है और भगवान से यही मांगती हूं कि जैसे भगवान ने अभी तक आशीर्वाद दिया है आज भी दें जिससे मोगा शहर का विकास कर सकें. अभी समय आ गया है कि नागरिक जागरूक हों और अपने मत का इस्तेमाल ठीक तरह से करें।

कटलगढ़ साहिब गुरुद्वारे में दर्शन के लिए पहुंचे सीएम चन्नी

खरड़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मतदान से पहले कटलगढ़ साहिब गुरुद्वारे में दर्शन के लिए पहुंचे. उन्होंने कहा, “परमात्मा की मर्जी है, लोगों की मर्जी है. हमने अपनी तरफ से ज्यादा से ज्यादा कोशिश की है।

शिवपाल ने लिया मुलायम का आशीर्वाद

पीएसपी नेता शिवपाल सिंह यादव ने आज इटावा में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. शिवपाल सिंह यादव यूपी चुनाव इटावा ज़िले के जसवंत नगर से लड़ रहे हैं, जिसके लिए यूपी चुनाव 2022 के तीसरे चरण में आज मतदान हो रहा है।

यूपी में तीसरे राउंड की 59 सीटों पर वोटिंग शुरू

यूपी में तीसरे राउंड की 59 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. तमाम पोलिंग बूथ्स पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वोटिंग से पहले अधिकारियों ने मॉक पोल भी किया. सुबह से ही पोलिंग बूथ्स पर लोगों की भीड़ नज़र आने लगी है।

सीएम योगी ने की वोट करने की अपील

तीसरे चरण की वोटिंग से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ”भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त प्रदेश के लिए, राष्ट्रवाद की विजय के लिए, ‘आत्मनिर्भर एवं नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए और जन-जन के उत्थान के लिए, आप सभी मतदान अवश्य करें.. पहले मतदान, फिर जलपान।।

हमें सबका सपोर्ट मिल रहा है- मालविका

मालविका सूद ने कहा कि मेरे पास लगातार लोगों के फोन आ रहे हैं और विदेश से भी फोन आ रहे हैं और लोग कह रहे हैं कि उनके रिश्तेदार और दोस्त जरूर आपको वोट देंगे. हमें सबका सपोर्ट मिल रहा है।

मैंने और सोनू सूद ने लोगों के लिए बहुत काम किया- मालविका

पंजाब में वोटिंग से पहले मोगा से उम्मीदवार मालविका सूद ने कहा है कि मैंने और सोनू सूद ने लोगों के लिए बहुत काम किया है. हमारे माता-पिता और दादा जी ने भी काफी लंबे समय से लोगों के लिए काम किया है और मुझे नहीं लगता है कि किसी और नेता ने इतना काम किया है।

जालौन में अधिकारियों ने मॉक पोल किया

उत्तर प्रदेश: जालौन में पोलिंग बूथ संख्या 390, 391 पर चुनाव अधिकारियों ने मॉक पोल किया. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा.

UP-Punjab Elections 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. तीसरे चरण में दो करोड़ 15 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें एक करोड़ 16 लाख से अधिक पुरुष मतदाता और 99 लाख से ज्यादा महिला मतदाता हैं, जबकि एक हजार से अधिक किन्नर (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं।

627 उम्मीदवार आजमा रहे हैं अपनी किस्मत 

तीसरे चरण में राज्‍य के 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां सत्तारूढ़ बीजेपी से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आमने-सामने हैं. मैनपुरी जिले के साथ ही हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण में कुल 627 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पंजाब में सभी 117 सीटों पर वोटिंग

वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज करीब 2.14 करोड़ मतदाता 117 सीटों पर किस्मत आजमा रहें 1,304 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. प्रत्याशियों में 93 महिलाएं भी शामिल हैं. मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा. मतों की गिनती 10 मार्च को होगी. पंजाब में इस बार कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा गठबंधन, बीजेपी-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) और विभिन्न किसान संगठनों की राजनीतिक इकाई संयुक्त समाज मोर्चा के बीच बहुकोणीय मुकाबला है।

इस चुनाव में चर्चित चेहरे जिनकी चुनावी किस्मत दांव पर लगी है, उनमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा भगवंत मान, कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल प्रमुख हैं. पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्टल, बीजेपी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं।

Related Posts

Election Result 2022:योगी आदित्यनाथ कल पीएम मोदी और जेपी नड्डा से कर सकते है मुलाकात

March 12, 2022

Punjab Election 2022: मिली हार के बाद बोले सुखबीर बादल- जनता का फैसला मंजूर

March 11, 2022

Punjab Election Result 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा सीटों के साथ आगे, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी बधाई

March 10, 2022

UP election live update: अखिलेश यादव का भाजपा पर प्रहार – मोदी सरकार को भेजेगी 7 समुंदर पार

March 5, 2022

UP Election 2022: मऊ में असदुद्दीन ओवैसी के नहीं पहुंचने पर लोगों का जमकर विरोध

March 5, 2022

छठे चरण से जुड़ी उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा, सीएम योगी समेत तमाम दिग्गज चुनावी मैदान में आजमाएंगे किस्मत

March 2, 2022

UP Election 2022: छठे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार, गोरखपुर में योगी और अखिलेश का होगा आमना-सामना

March 1, 2022

UP Elections 2022 LIVE Updates: छठें चरण में कौन से दिग्गज नेता कहां भरेंगे चुनावी हुंकार, जानिए पूरा शेड्यूल

February 28, 2022

हरदोई : अखिलेश पर जमकर बरसे योगी, कहा सपा को समर्थन मतलब आतंकवाद और माफिया को समर्थन देने जैसा है

February 21, 2022

Punjab Election2022: मतदान के बीच SAD नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा बयान, चुनाव के बाद BJP के साथ कर सकते है गठबंधन

February 20, 2022
Next Post

UP Election 2022: यूपी में चौथे चरण के प्रचार में उतरेंगे राजनीति के धुरंधर , सीएम योगी लखीमपुर में करेंगे जनसभा को सम्बोधित

Coronavirus Cases Today: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19 हजार 968 नए मामले आए सामने, 673 लोगों की गई जान

UP Assembly Election 2022: तीसरे चरण की हॉट सीटों पर कड़ा मुकाबला, चाचा-भतीजे समेत कई दिग्गजों की साख दाव पर

POPULAR POST

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक, खराब फॉर्म को पीछे छोड़ कीवी गेंदबाजों की लगाई क्लास

Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक, खराब फॉर्म को पीछे छोड़ कीवी गेंदबाजों की लगाई क्लास

November 3, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Baghpat Cobra Snake News

Cobra Family : घर की नींव खोदी तो निकले 100 से ज्यादा अंडे, एक दर्जन जहरीले कोबरा मिलने से गांव में दहशत

November 2, 2026

LATEST

Ghaziabad Municipal Corporation: नंदग्राम में बनेगा नगर निगम का नया मुख्यालय, जाने कब तक होगा तैयार

Ghaziabad Municipal Corporation: नंदग्राम में बनेगा नगर निगम का नया मुख्यालय, जाने कब तक होगा तैयार

November 3, 2026
Cheque Safety : चेक पर क्यों लिखते हैं ONLY? RBI का नियम या अच्छी आदत, जानिए इसके पीछे की वजह

Cheque Safety : चेक पर क्यों लिखते हैं ONLY? RBI का नियम या अच्छी आदत, जानिए इसके पीछे की वजह

November 3, 2026
Lucknow Theft : फर्स्ट AC में महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार खींची चेन, फिर भी मदद नहीं पहुंची

Lucknow Theft : फर्स्ट AC में महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार खींची चेन, फिर भी मदद नहीं पहुंची

November 3, 2026
RAX Phone: न सिम कार्ड, न आम मोबाइल नेटवर्क! जानिए कैसे काम करता है प्रधानमंत्री का खास फोन

RAX Phone: न सिम कार्ड, न आम मोबाइल नेटवर्क! जानिए कैसे काम करता है प्रधानमंत्री का खास फोन

November 3, 2026
Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक, खराब फॉर्म को पीछे छोड़ कीवी गेंदबाजों की लगाई क्लास

Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक, खराब फॉर्म को पीछे छोड़ कीवी गेंदबाजों की लगाई क्लास

November 3, 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case : चंदा चोरी का सुप्रीम कोर्ट ने किया निपटारा, CJI सूर्यकांत की बेंच ने क्यों लिया यह फैसला?

November 3, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India