Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कौन हैं बरेली की लेडी IPS अंशिंका वर्मा, जिन्होंने UP में खड़ा कर दिया महिला SOG कमांडो का दस्ता

कौन हैं बरेली की लेडी IPS अंशिंका वर्मा, जिन्होंने UP में खड़ा कर दिया महिला SOG कमांडो का दस्ता

बरेली में महिला एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) कमांडो यूनिट सक्रिय हो गई है। इसे वीरांगना यूनिट नाम दिया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी ने वीरांगना यूनिट का शुभारंभ किया।

by Vinod
08/08/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस ने एक बड़ी पहल करते हुए महिला एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) कमांडो यूनिट का गठन किया है। इस खास युनिट का नाम वीरांगना यूनिट रखा गया है। बुधवार को बरेली दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना यूनिट का शुभारंभ किया। इसके बाद यह यूनिट जिले में सक्रिय हो गई है।

दरअसल, वीरांगना युनिट की नींव आईपीएस व एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने रखी है। उन्हीं निर्देशन में वीरांगना यूनिट की महिला कमांडोज को प्रशिक्षित किया गया है। महिला वीरांगनाओं को कमांडो की ट्रेनिंग खुद एसपी ने दिलाई। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में महिला एसओजी वीरांगना यूनिट का गठन किया गया है। इसमें आठ महिला सिपाहियों को शामिल किया गया है। इन्हें विशेष रूप से वेपन्स हैंडलिंग, मार्शल आर्ट, सेल्फ डिफेंस, क्राइम एनालिसिस व सर्विलांस का प्रशिक्षण दिया गया है।

आईपीएस अंशिका वर्मा ने बताया कि महिला एसओजी यूनिट जनपद में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं की सुरक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग व विशेष अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएगी। समय-समय पर जो विशेष अभियान चलाए जाते हैं, उनमें इनकी अहम भूमिका होगी। अंशिका वर्मा ने बताया कि वीरांगना यूनिट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना का संचार करना, कानून व्यवस्था बनाए रखने में महिला कर्मियों की सक्रिय भागीदारी, सशक्तिकरण के साथ-साथ प्रेरणा का माध्यम बनाना है। आगे चलकर इस टीम को और सशक्त बनाया जाएगा।

RELATED NEWS

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026

एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में बनी इस यूनिट का मकसद सिर्फ अपराधियों की नकेल कसना नहीं है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें यह भरोसा देना है कि वो अब अकेली नहीं हैं। ’वीरांगना यूनिट’ संवेदनशील इलाकों में गश्त करेगी, खास अभियानों में शामिल होगी और जरूरत पड़ने पर मौके पर ही एक्शन भी लेगी। सीएम योगी ने यूनिट को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यह सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि नारी शक्ति का प्रतीक है। बरेली की ये वीरांगनाएं अब ये साबित करेंगी कि अगर उन्हें मौका मिले, तो वो किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटतीं। बरेली की इस खास यूनिट की चर्चा पूरे देश में हैं। लोग उस लेडी आईपीएस के बारे में जानना चाह रहे हैं, जिन्होंने इसकी नींव रखी।

ऐसे में हम आपको लेडी आईपीएस के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, बरेली की आईपीएस अंशिका वर्मा के काम की अक्सर चर्चा होती है। उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी मुजरिमों को सलाखों की हवा खिलाई है। हाल ही में उन्होंने तीन अफीम तस्करों को पकड़ा था। उनके पास से तकरीबन 21 लाख की अफीम भी पकड़ी गई है। आईपीएस अंशिका वर्मा ने बरेली में मजनू और शोहदों के खिलाफ भी बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाए। पुलिस ने बेटियों को टच करने वाले विलेन को सलाखों के पीछे पहुंचाया। साथ ही कुछ ऐसे भी अपराधी थे, जो एनकाउंटर के दौरान पुलिस की गोली से घायल भी हुए। लेडी आईपीएस के इस ऑपरेशन की चर्चा पूरे जनपद में हुई।

आईपीएस अंशिका वर्मा का जन्म 3 जनवरी 1996 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ। उनके पिता सरकारी नौकरी में थे.। अब रिटायर हो चुके हैं। प्रयागराज में अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद आईपीएस अंशिका वर्मा जी ने नोएडा के एक कॉलेज से 2018 में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंजीनियरिंग की है। आईपीएस अंशिका वर्मा जी ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। उन्होंने बिना किसी कोचिंग सेंटर में दाखिला लिए सेल्फ स्टडी कर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की। पहले प्रयास में असफल रहने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत जारी रखी। साल 2021 में अंशिका को सफलता मिल गई और उन्होंने 136वीं रैंक हासिल की। उन्हें यूपी कैडर आवंटित किया गया। 10 माह के कार्यकाल के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें प्रमोशन देकर बरेली का एसपी साउथ बनाया गया।

 

 

Related Posts

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

September 2, 2026
UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

September 1, 2026
UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

August 30, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

August 29, 2026
Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

August 26, 2026
Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

August 23, 2026
UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

August 23, 2026
Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

August 21, 2026
Next Post
Students in US: ट्रंप सरकार की सख्ती अमेरिका में विदेशी छात्रों की एंट्री मुश्किल, अब कहां का रुख कर रहे छात्र

Students in US: ट्रंप सरकार की सख्ती अमेरिका में विदेशी छात्रों की एंट्री मुश्किल, अब कहां का रुख कर रहे छात्र

Noida

शिखर पान मसाला से SGST ने की साल की सबसे बड़ी टैक्स वसूली, NEWS1India की खबर का बड़ा असर

पिता हिंदू-मां मुस्लिम और बेटों को बना दिया दूसरा ‘श्रीप्रकाश’, SOG ने कांवड़ियों के वेश में शूटरों का ऐसे किया एनकाउंटर

पिता हिंदू-मां मुस्लिम और बेटों को बना दिया दूसरा ‘श्रीप्रकाश’, SOG ने कांवड़ियों के वेश में शूटरों का ऐसे किया एनकाउंटर

POPULAR POST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India