Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » अवैध संबंधों का खौफनाक नतीजा, DM ऑफिस के बगल में किया ऐसा खेला..

अवैध संबंधों का खौफनाक नतीजा, DM ऑफिस के बगल में किया ऐसा खेला..

कानपुर के वीवीआईपी इलाके में चार महीने से लापता एकता गुप्ता का शव बरामद हुआ है। पति की रिपोर्ट पर जांच में सामने आया कि जिम ट्रेनर विमल सोनी ने हत्या कर शव सरकारी बंगलों के पास दबा दिया। इस सनसनीखेज घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

by Mayank Yadav
27/10/2024
Kanpur

RELATED NEWS

Kanpur Businessman Murder Case

Kanpur Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड में बहू के बाद बेटा गिरफ्तार, नौकर ने बदले बयान, पलट गई पूरी कहानी

September 24, 2026
Court Hearing: करोड़पति बहू ने चाबी देने के आरोप पर क्या कहाँ,  पुलिस रिमांड का किया विरोध

Court Hearing: करोड़पति बहू ने चाबी देने के आरोप पर क्या कहाँ, पुलिस रिमांड का किया विरोध

September 21, 2026

Kanpur murder case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 4 महीने से लापता महिला एकता गुप्ता का शव वीवीआईपी इलाके में ज़मीन के नीचे दबा हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका एकता गुप्ता, जो Kanpur के एक व्यापारी राहुल गुप्ता की पत्नी थीं, का शव जिलाधिकारी के आवास के पास सरकारी अफसरों की कॉलोनी में बरामद हुआ। पुलिस ने जब आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने एकता की हत्या कर शव को सरकारी बंगलों के पास दबा दिया था। विमल ने बताया कि उसकी शादी की बात तय होने की खबर सुनने के बाद एकता काफी आहत थीं और दोनों के बीच हुई बहस के दौरान गुस्से में उसने एकता की जान ले ली।

Kanpur

दिल दहलाने वाली घटना का खुलासा

एकता गुप्ता 24 जून से लापता थीं और पुलिस को महीनों की जांच के बाद एक अहम सुराग मिला। आरोपी विमल ने पूछताछ में पुलिस को उस जगह की जानकारी दी जहां उसने एकता का शव दबाया था। यह स्थान कानपुर के सिविल लाइंस में स्थित वीवीआईपी क्षेत्र का हिस्सा है, जहां सरकारी अफसरों के आवास हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को ज़मीन से बाहर निकाला। कानपुर के डीसीपी (उत्तर) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि विमल और एकता के बीच एक जटिल रिश्ता था और विमल की सगाई की खबर सुनकर एकता बहुत दुखी थीं।

Kanpur पुलिस के अनुसार, यह मामला काफी पेचीदा था क्योंकि विमल ने भागने के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया, जिससे उसकी तलाश और भी मुश्किल हो गई। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पुणे, आगरा और पंजाब तक टीम भेजी। गिरफ्तार होने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि उस दिन एकता ने 20 दिन बाद जिम आने का फैसला किया था। बहस के दौरान उसने एकता की हत्या कर दी और शव को सरकारी आवास क्षेत्र में दफना दिया।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने इलाके की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डीएम कंपाउंड के रूप में जानी जाने वाली कॉलोनी में जिला और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सहित कई वरिष्ठ अफसर रहते हैं, जहां चौबीसों घंटे पुलिस तैनात रहती है। बावजूद इसके, विमल वहां शव दफनाने में कैसे कामयाब हुआ, यह सवाल खड़े करता है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने एकता के गहने भी लिए थे। इस घटना के संबंध में Kanpur के कोतवाली थाने में कानूनी कार्रवाई जारी है।

Bigg Boss 18 : वीकेंड का वार से पहले शो में बड़ा ट्विस्ट, अनुपमा की ‘बेटी’ मुस्कान बामने हुई घर से बाहर!

पति का भावुक बयान

एकता के पति, राहुल गुप्ता इस खबर से पूरी तरह टूट गए हैं। पहले ही अपनी मां के निधन से गम में डूबे राहुल ने कहा, “मेरा तो सब कुछ बर्बाद हो गया। अब मेरे बच्चों का क्या होगा?” दो मासूम बच्चों के साथ राहुल अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। राहुल ने बताया कि एकता नियमित रूप से ग्रीन पार्क स्थित जिम जाती थीं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी पत्नी के साथ यह हादसा हो जाएगा।

एकता की हत्या के बाद, राहुल और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों के रो-रोकर हाल बुरे हैं, और अब राहुल को अपने घर के भविष्य की चिंता सता रही है।

अब भी कई सवाल हैं बाकी

हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन अब भी कुछ सवाल अनुत्तरित हैं। अधिकारी अब इस बात की तहकीकात कर रहे हैं कि भारी सुरक्षा के बावजूद आरोपी ने यह सब कैसे अंजाम दिया। क्या किसी और ने उसकी मदद की, या वह अकेले ही यह सब कर सका, इन सवालों के जवाब पुलिस ढूंढ रही है।

इस दर्दनाक घटना ने Kanpur में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के लिए दबाव बढ़ा दिया है ताकि भविष्य में ऐसी घटना फिर से न हो।

Related Posts

Kanpur Businessman Murder Case

Kanpur Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड में बहू के बाद बेटा गिरफ्तार, नौकर ने बदले बयान, पलट गई पूरी कहानी

September 24, 2026
Court Hearing: करोड़पति बहू ने चाबी देने के आरोप पर क्या कहाँ,  पुलिस रिमांड का किया विरोध

Court Hearing: करोड़पति बहू ने चाबी देने के आरोप पर क्या कहाँ, पुलिस रिमांड का किया विरोध

September 21, 2026
Father-in-law Murder case: जांच में किस पर बढ़ा शक, सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस, कातिल से आमना-सामना कराने की तैयारी

Father-in-law Murder case: जांच में किस पर बढ़ा शक, सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस, कातिल से आमना-सामना कराने की तैयारी

September 18, 2026
Kanpur Vineet Minocha Murder Case

Google Search: करोड़पति ससुर की हत्या से पहले बहू ने खोजीं ऐसी ऐसी चीजें ,जांच में सामने आए कई चौंकाने वाले सुराग

September 15, 2026
Kanpur Murder Case: दिल दहलाने वाला हत्याकांड, फिल्म ‘दृश्यम’ जैसी वारदात, प्यार, शक और हत्या की खौफनाक कहानी

Kanpur Murder Case: दिल दहलाने वाला हत्याकांड, फिल्म ‘दृश्यम’ जैसी वारदात, प्यार, शक और हत्या की खौफनाक कहानी

January 9, 2026

Next Post
कैंसर से लड़ रही Hina khan को सता रही पापा की कमी, इमोशनल पोस्ट हो रहा Viral

कैंसर से लड़ रही Hina khan को सता रही पापा की कमी, इमोशनल पोस्ट हो रहा Viral

New Noida

Delhi-NCR को मिला नया शहर, जानिए कैसा होगा यूपी का 'New Noida'?

Prince Narula

Prince Narula की नन्हीं परी को हुआ पीलिया डिलीवरी के बाद मां युविका का छलका दर्द

POPULAR POST

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India