Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » यूपी में 2027 के महाभारत में केशव फिर बनेंगे सारथी, बीजेपी के चाणक्य से आशीर्वाद लेकर पहुंचे राजभवन

यूपी में 2027 के महाभारत में केशव फिर बनेंगे सारथी, बीजेपी के चाणक्य से आशीर्वाद लेकर पहुंचे राजभवन

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी के अगले प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में सबसे आगे हैं. बीजेपी सूत्रों की मानें तो दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद केशव मौर्य ने इसकी सहमति दे दी है

by Digital Desk
11/07/2025
Keshav Prasad Maurya

Keshav Prasad Maurya

आशुतोष अग्निहोत्री, नोएडाः मिशन 2027 फतह करने की तैयारियों में लगी बीजेपी अगले कुछ दिनों में यूपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी के अगले प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में सबसे आगे हैं. बीजेपी सूत्रों की मानें तो दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद केशव मौर्य ने इसकी सहमति दे दी है. दो दिन पहले एक्स पर पोस्ट करके उन्होंने यह इशारा भी कर दिया था. केशव जल्द ही योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर संगठन की बागडोर संभाल सकते हैं.

राजभवन में राज्यपाल से मिलने पहुंचे

दरअसल शुक्रवार को केशव प्रसाद मौर्य राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने मुलाकात की पोस्ट एक्स पर शेयर करते हुए इसे शिष्टाचार भेंट बताया था. हालांकि लखनऊ के सियासी गलियारों में चर्चा है कि वे गवर्नर से यूं ही मिलने नहीं गए थे. पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद यह मुलाकात हुई है और केशव के सरकार से संगठन में जाने की भूमिका तैयार हो रही है. मौर्य की इस मुलाकात के बाद उन्हें अभी से एक्स पर बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है.

तीन दिन पहले अमित शाह से मिले थे केशव

तीन दिन पहले केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे. मुलाकात के बाद उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गृहमंत्री अमित शाह को भारतीय राजनीति का चाणक्य बताते हुए उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प लिया था. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था…

RELATED NEWS

Asaduddin Owaisi UP Election 2027

UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में चुनावी बिगुल फूंका, अवध से शुरुआत के बाद पश्चिमी यूपी पर नजर

September 5, 2026
UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

August 31, 2026

“भारतीय राजनीति के चाणक्य हम जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत व मार्गदर्शक देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट कर 2027 में 2017 दोहराने व तीसरी बार भाजपा सरकार बनने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ..”

ये भी पढ़े: Agra कांग्रेस कार्यालय बना शर्मनाक वारदात का गवाह: उपाध्यक्ष जलालउद्दीन गिरफ्तार, रेप और धर्मांतरण के गंभीर आरोप

जातीय समीकरण में फिट बैठ रहे मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य की पहले गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात और उसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात इसलिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि प्रदेश में बीजेपी और संगठन दोनों में फेरबदल होना है. यूपी में विधायकों की संख्या के अनुसार 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जबकि इस समय योगी मंत्रिमंडल में 54 मंत्री ही हैं. बीजेपी थिंकटैंक चाहता है कि 2027 के चुनाव में जाने से पहले किसी ऐसे व्यक्ति को कमान सौंपी जाए जो संगठन, सहयोगी दलों और संघ के साथ बेहतर तालमेल से काम कर सके.. केशव मौर्य के नेतृत्व में ही बीजेपी यूपी में 15 साल का सूखा खत्म करके वर्ष 2017 में सत्ता में आई थी. 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्रदेव सिंह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे, लेकिन वह चुनाव पूरी तरह से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ा गया था.

इसलिए रेस में आगे निकले केशव प्रसाद

यूपी में इस समय बीजेपी की टक्कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले सपा कांग्रेस गठबंधन से है. 2024 के चुनाव से पहले ही अखिलेश यादव ने यूपी में पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक की आवाज बुलंद करते हुए पीडीए जोड़ो महाअभियान चला रखा है. 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए ने बीजेपी को जबरदस्त डेंट दिया और 80 लोकसभा सीटों में बीजेपी मात्र 33 सीटों पर सिमट गई. जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की. सपा ने 36 और कांग्रेस ने 7 सीटें जीतीं. दो सीटों पर रालोद, एक पर आजाद समाज पार्टी और एक सीट पर अपना दल ने जीत दर्ज की.

इन नामों पर भी चल रही चर्चा

मौजूद प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, अमरपाल मौर्य, साध्वी निरंजन ज्योति, रामशंकर कठेरिया, विद्यासागर सोनकर, विनोद सोनकर, बाबूराम निषाद।

ये भी पढ़े: कल्कि मंदिर की परिक्रमा में दौड़ेगा विकास का रथ: योगी सरकार ने संभल के धार्मिक स्थलों के लिए मंजूर किए 7 करोड़

Related Posts

Asaduddin Owaisi UP Election 2027

UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में चुनावी बिगुल फूंका, अवध से शुरुआत के बाद पश्चिमी यूपी पर नजर

September 5, 2026
UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

August 31, 2026
Election Survey: यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में 2027 चुनाव को लेकर सामने आया जनता का मूड, किसे मिल रही बढ़त

Election Survey: यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में 2027 चुनाव को लेकर सामने आया जनता का मूड, किसे मिल रही बढ़त

August 27, 2026
UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

August 22, 2026
UP Election 2027 Family Politics

UP Politics 2027: पूर्वांचल में परिवारवाद की नई लहर, पत्नियों-बेटियों की सियासी एंट्री से गरमाया चुनावी मैदान

August 13, 2026
Mega Survey: 27 चुनाव से पहले बीजेपी का सीक्रेट सर्वे, क्या 35% विधायकों का कटेगा टिकट, सहयोगियों की भी बढ़ी टेंशन

Mega Survey: 27 चुनाव से पहले बीजेपी का सीक्रेट सर्वे, क्या 35% विधायकों का कटेगा टिकट, सहयोगियों की भी बढ़ी टेंशन

August 1, 2026
UP Assembly Election 2027

UP Election 2027: सपा , भाजपा की किस क्षेत्र में होगी सबसे बड़ी लड़ाई, जानिए किन इलाकों पर टिकी सभी दलों की नजर

July 15, 2026
Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

June 22, 2026
UP Election 2027: क्या समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? जनगणना और चुनाव कार्यक्रम में टकराव,  बढ़ी राजनीतिक हलचल

UP Election 2027: क्या समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? जनगणना और चुनाव कार्यक्रम में टकराव, बढ़ी राजनीतिक हलचल

June 6, 2026
bjp up election 2027 yogi leadership chief minister face

UP Election 2027: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राजनीतिक चर्चाओं को दिया विराम, किसके नेतृत्व में बीजेपी लड़ेगी चुनाव करा खुलासा

June 5, 2026
Next Post
RSS के ‘लाल’ पर पीएम मोदी ने लगाई ‘मुहर’, न महिला-न ओबीसी, अब ये नेता बनेगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

RSS के ‘लाल’ पर पीएम मोदी ने लगाई ‘मुहर’, न महिला-न ओबीसी, अब ये नेता बनेगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

Superstar pastry chef's 'food porn' has Instagram drooling

Gold Rate Today

सोना-चांदी फिर से हुए महंगे, देखें अपने शहर का आज का ताज़ा भाव!

POPULAR POST

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India