Friday, November 6, 2026 10:19 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Lucknow Fire Tragedy: कोचिंग सेंटर में भीषण आग का कहर, 11 लोगों की मौत, कुछ और के फंसे होने की आशंका, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौके पर मौजूद

Lucknow Fire Tragedy: कोचिंग सेंटर में भीषण आग का कहर, 11 लोगों की मौत, कुछ और के फंसे होने की आशंका, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौके पर मौजूद

लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग और ट्रेनिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 11 लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

by SYED BUSHRA
22/06/2026
Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Lucknow Coaching Centre Fire Tragedy: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग और ट्रेनिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, कुछ लोगों के अभी भी इमारत के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के साथ-साथ इमारत के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी

प्रशासन के अनुसार, आग जिस इमारत में लगी है वहां एक आईटी ट्रेनिंग सेंटर और कंप्यूटर कोर्स से जुड़ी गतिविधियां संचालित होती थीं। घटना के समय कई छात्र और कर्मचारी अंदर मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ऊपरी मंजिल पर फिलहाल कोई व्यक्ति नहीं मिला है। पहली मंजिल की दीवार तोड़कर बचाव दल अंदर पहुंचा है। धुआं काफी अधिक होने के कारण एक-एक कमरे की सावधानी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को भी मौके पर तैनात किया गया है।

RELATED NEWS

Lucknow Fire Rescue Cats Saved

Lucknow Fire Tragedy:पेश की गई मानवता की मिसाल, इंसानों के साथ बिल्लियों की भी बचाई गई जान

June 23, 2026

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हाल

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की भयावह तस्वीर सामने रखी। स्थानीय निवासी अमन ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो इमारत से घना धुआं निकल रहा था। उन्होंने और अन्य लोगों ने मिलकर पांच से छह लोगों को बाहर निकाला। अमन के मुताबिक, आग लगने के बाद एक व्यक्ति जान बचाने के लिए इमारत से नीचे कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान अंदर मौजूद लोगों में काफी अफरा-तफरी थी।

मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा है। साथ ही प्रशासन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जांच के बाद सामने आएगी वजह

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विशेषज्ञ टीम जांच करेगी कि हादसा किन कारणों से हुआ। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। पूरे शहर की नजर अब राहत कार्यों और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Related Posts

Lucknow Fire Rescue Cats Saved

Lucknow Fire Tragedy:पेश की गई मानवता की मिसाल, इंसानों के साथ बिल्लियों की भी बचाई गई जान

June 23, 2026
Next Post
SIT Report : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर जांच रिपोर्ट तैयार, कौन सी नई व्यवस्था की सिफारिश, SIT के खुलासे पर टिकी सबकी नजर

SIT Report : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर जांच रिपोर्ट तैयार, कौन सी नई व्यवस्था की सिफारिश, SIT के खुलासे पर टिकी सबकी नजर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

New Rules : 30 जून के बाद LPG कनेक्शन बंद होगा, सच या अफवाह जानिए LPG से PNG शिफ्ट करने को लेकर क्या है नियम

New Rules : 30 जून के बाद LPG कनेक्शन बंद होगा, सच या अफवाह जानिए LPG से PNG शिफ्ट करने को लेकर क्या है नियम

POPULAR POST

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक, खराब फॉर्म को पीछे छोड़ कीवी गेंदबाजों की लगाई क्लास

Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक, खराब फॉर्म को पीछे छोड़ कीवी गेंदबाजों की लगाई क्लास

November 3, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

November 3, 2026
Lucknow Hotel Death Case

Hotel Incident : लखनऊ के होटल में ठहरा व्यक्ति खून से लथपथ मिला, संदिग्ध हालात में मौत; जांच में जुटी पुलिस

November 5, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India